Nestle, JSW इंफ्रा और M&M समेत इन 28 कंपनियों की रिकॉर्ड डेट, एक दिग्गज तो दे रही 65 रुपए का डिविडेंड

अगले हफ्ते कुछ बड़ी कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेंगे. नेस्ले इंडिया खास तौर पर चर्चा में है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसने बोनस शेयर देने का भी ऐलान किया है. अब नेस्ले 4 जुलाई को 10 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड भी देगी. कंपनी ने जनवरी 2024 में स्टॉक स्प्लिट किया था.

डिविडेंड Image Credit: Money9live

Dividend: अगले हफ्ते कुछ बड़ी कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेंगे. नेस्ले इंडिया खास तौर पर चर्चा में है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसने बोनस शेयर देने का भी ऐलान किया है. अब नेस्ले 4 जुलाई को 10 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड भी देगी. कंपनी ने जनवरी 2024 में स्टॉक स्प्लिट किया था. इसमें 1 शेयर को 10 छोटे शेयरों में बांटा गया था. जब कोई कंपनी डिविडेंड देती है तो एक रिकॉर्ड डेट तय करती है. इस तारीख तक जिनके पास शेयर होते हैं सिर्फ वही डिविडेंड पाते हैं. नेस्ले के अलावा कई और ऐसी कंपनियां हैं जिसकी रिकॉर्ड डेट अगले हफ्ते है.

30 जून को इन कंपनियों की रिकॉर्ड डेट

कंपनी का नामडिविडेंड (रुपये प्रति शेयर)
इंडियन होटल्स2.25
डालमिया भारत शुगर1.5
सागरसॉफ्ट0.5
CFF फ्लूइड कंट्रोल2

1 जुलाई को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने वाली कंपनी

कंपनी का नामडिविडेंड (रुपये प्रति शेयर)
सेरा सैनिटरीवेयर65
JSW इंफ्रास्ट्रक्चर0.8
पॉलीकेम20

4 जुलाई को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने वाली कंपनी

कंपनी का नामडिविडेंड (रुपये प्रति शेयर)
एक्सिस बैंक1
भारत फोर्ज6
बायोकॉन0.5
DCB बैंक1.35
एस्कॉर्ट्स18
M&M25.3
मैक्स हेल्थकेयर1.5
नेविन फ्लोरिन7
नेस्ले इंडिया10
निप्पॉन लाइफ10
पेट्रोनेट LNG3
रेडिंग्टन6.8
SKF14.5
टेक महिंद्रा30
थरमैक्स14
वेलस्पन एंटरप्राइजेज3
कंट्रोल प्रिंट1.3
धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स1.25
ग्लोस्टर20
जुपिटर लाइफ लाइन1

4 जुलाई को बोनस शेयर देने वाली कंपनी

कंपनी का नामबोनस शेयर
कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया1:1 (1 शेयर पर 1 मुफ्त शेयर)
रेमस फार्मास्यूटिकल्स1:1 (1 शेयर पर 1 मुफ्त शेयर)
कूल कैप्स इंडस्ट्रीज1:1 (1 शेयर पर 1 मुफ्त शेयर)

अगर आप इन कंपनियों के शेयर रिकॉर्ड डेट से पहले खरीदते हैं तो आपको डिविडेंड या बोनस शेयर मिल सकता है. अगर आप एक्स-डिविडेंड तारीख को या बाद में खरीदते हैं तो डिविडेंड नहीं मिलेगा. नेस्ले इंडिया जैसी कंपनियां बोनस और डिविडेंड दोनों दे रही हैं. इसलिए उनके शेयरों पर ज्यादा ध्यान है.

Latest Stories

शेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 के बदले 3 फ्री शेयर दे रही ये कंपनी, रिकॉर्ड डेट भी तय; 1 साल में 150% चढ़ा भाव

RIL से HDFC और ICICI बैंक तक, BlackRock India फंड का इन कंपनियों में होल्डिंग, जानें कहां सबसे ज्यादा निवेश

दिसंबर तिमाही में इन 5 शेयरों में FII ने बढ़ाई हिस्सेदारी, मुकुल अग्रवाल ने भी लगा रखा है दांव; देखें स्टॉक की लिस्ट

945% रिटर्न देने वाले इस शेयर पर रहेगी नजर, कमजोर Q3 से दबाव में रह सकता है स्टॉक; रखें रडार पर

Lodha Devlopers ने पुणे की कंपनी में खरीद ली 80% हिस्सेदारी, Q3FY26 रिजल्ट भी है मजबूत, सोमवार को फोकस में शेयर

फरवरी महीने में FPI की दमदार वापसी, 15 दिन में ₹19,675 करोड़ रुपये की खरीदारी, क्या बाजार में लौटेगी रौनक