Jio IPO से पहले रिलायंस का शेयर क्यों हुआ धड़ाम! 2.5% टूटा स्टॉक, क्या करें निवेशक?
Jio Platforms के प्रस्तावित IPO से पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 16 अक्टूबर को BSE पर 2.5 फीसदी तक गिरकर 1192.75 रुपये पर पहुंच गया. शेयर में ताजा कमजोरी ऐसे समय आई है, जब Jio Platforms ने अपने प्रस्तावित IPO के लिए रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) दाखिल किया है. इससे Reliance Industries के टेलीकॉम और डिजिटल कारोबार की वैल्यू पर निवेशकों का ध्यान बढ़ गया है.

Reliance Industries Share Price: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल और टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO की चर्चा के बावजूद शुक्रवार, 16 अक्टूबर को Reliance Industries के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई. मुकेश अंबानी की कंपनी का शेयर BSE पर 2.5 फीसदी तक गिरकर 1192.75 रुपये के निचले स्तर पर पहुंच गया. इससे पहले के तीन कारोबारी सत्रों में शेयर में करीब 5 फीसदी की तेजी आई थी. इसके बावजूद शेयर अक्टूबर 2026 में दर्ज अपने 52 हफ्ते के लो लेवल 1152.30 रुपये के करीब बना हुआ है. वहीं, जनवरी 2026 में दर्ज 52 हफ्ते के हाई लेवल 1611.20 रुपये से यह करीब 26 फीसदी नीचे है.
सुबह 11 बजकर 43 मिनट पर कंपनी का शेयर बीएसई पर 1 फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ 1210.30 रुपये प्रति शेयर पर लाल निशान में कारोबार कर रहा है.
लगातार धड़ाम हो रहा शेयर
शेयर में ताजा कमजोरी ऐसे समय आई है, जब Jio Platforms ने अपने प्रस्तावित IPO के लिए रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) दाखिल किया है. इससे Reliance Industries के टेलीकॉम और डिजिटल कारोबार की वैल्यू पर निवेशकों का ध्यान बढ़ गया है. IPO की प्रक्रिया आगे बढ़ने के साथ निवेशक यह देखेंगे कि जियो की लिस्टिंग से पैरेंट कंपनी के शेयरों को कितना सहारा मिलता है.
groww की डेटा के मुताबिक, Reliance Industries के शेयर में पिछले एक महीने में 2 फीसदी से ज्यादा, तीन महीने में 6%, छह महीने में 10% और एक साल में 12% की गिरावट आई है.
Reliance Industries के शेयर में खरीदारी करें?
Reliance Industries के शेयर में रिकवरी की संभावना पर नजर रखी जा रही है. टेक्निकल इंडिकेटर्स शॉर्ट टर्म मोमेंटम में सुधार के संकेत दे रहे हैं. मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, Jio Platforms के प्रस्तावित IPO से संभावित वैल्यू अनलॉकिंग के आधार पर शेयर में बड़ी तेजी की संभावना जताई है. कंपनी के शेयरों में गिरावट की बड़ी वजहों में मुनाफा वसूली है.
रिपोर्ट के मुताबिक, Reliance Industries के डेली चार्ट पर बुलिश डाइवर्जेंस बनता दिख रहा है. यह शेयर के शॉर्ट टर्म मोमेंटम में सुधार का संकेत हो सकता है. खास बात ये है कि बुलिश डाइवर्जेंस तब बनता है, जब शेयर की कीमत और मोमेंटम इंडिकेटर विपरीत दिशा में चलते हैं. यह संकेत दे सकता है कि बिकवाली का दबाव कम हो रहा है. हालांकि, इस पैटर्न से रिकवरी की पुष्टि नहीं होती और इसके लिए शेयर की कीमत में आगे का रुख देखना जरूरी है.
रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि Reliance Industries के शेयर के लिए 1160 रुपये को तत्काल सपोर्ट लेवल है. जब तक शेयर इस सपोर्ट जोन के ऊपर बना रहता है, तब तक आगे रिकवरी की संभावना बरकरार रह सकती है. वहीं, ऊपर की ओर 1,230 रुपये का स्तर अहम रेजिस्टेंस है.
45% तेजी की संभावना
रिपोर्ट के हवाले से, Reliance Industries के शेयर के लिए 1696 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है. यह टारगेट शेयर में करीब 45 फीसदी की संभावित तेजी का संकेत देता है.
क्या Jio IPO से Reliance Industries के शेयरों को फायदा होगा?
Jio Platforms की प्रस्तावित लिस्टिंग से Reliance Industries के टेलीकॉम और डिजिटल कारोबार की वैल्यू का अलग से आकलन करने का मौका मिल सकता है. इससे निवेशकों को कंपनी के इस कारोबार की कीमत समझने में मदद मिलेगी. हालांकि, IPO की घोषणा से पैरेंट कंपनी के शेयर में तुरंत रिकवरी की गारंटी नहीं है. Reliance Industries का शेयर अभी भी अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर के करीब कारोबार कर रहा है.
Jio IPO का इश्यू साइज, प्राइस बैंड और अहम तारीखें
Jio Platforms का IPO भारत के सबसे बड़े इश्यू में से एक होने की उम्मीद है. यह इश्यू बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को बंद होगा. शेयरों की लिस्टिंग 28 अक्टूबर को होने की उम्मीद है. कंपनी ने IPO के लिए 1065 से 1119 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. इसके जरिए 30188 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य है.
GMP का हाल ?
16 अक्टूबर 2026 को 12 बजे तक Jio Platforms का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 222 रुपये है. 1119 रुपये के अपर प्राइस बैंड के आधार पर अनुमानित लिस्टिंग प्राइस 1341 रुपये बनता है. इस हिसाब से संभावित लिस्टिंग गेन 19.84% है. इस IPO में 27 करोड़ तक नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे. इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) का हिस्सा नहीं है. यानी मौजूदा शेयरधारक इस इश्यू के तहत अपने शेयर नहीं बेचेंगे.
निवेशक कम से कम 12 शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे. इसके बाद 12 शेयरों के गुणक में आवेदन किया जा सकेगा. पात्र कर्मचारियों को कर्मचारी रिजर्व वाले हिस्से में आवेदन करने पर प्रति शेयर 54 रुपये की छूट मिलेगी. Jio Platforms की योजना IPO से जुटाई गई रकम में से 27,500 करोड़ रुपये तक अपनी महत्वपूर्ण सब्सिडियरी Reliance Jio Infocomm Ltd (RJIL) के कुछ कर्ज चुकाने में इस्तेमाल करने की है.
इसे भी पढ़ें- भारत-अमेरिका संबंधों की परीक्षा, क्या ट्रंप लगाएंगे 100% टैरिफ? 10 दिनों के भीतर हो सकता है बड़ा फैसला
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.