Reliance Industries के शेयरों ने फिर पकड़ी रफ्तार, 3% तक उछला स्टॉक, क्या अभी और चढ़ेगा भाव?

Reliance Industries का बुधवार को 2.98 फीसदी बढ़कर 1,318.10 रुपये पर कारोबार कर रहा था. पिछले एक हफ्ते में शेयर 3.31 फीसदी चढ़ा है. हालांकि, पिछले तीन महीनों में इसमें 9.94 फीसदी की गिरावट आई है. एक साल की अवधि में शेयर करीब 5.29 फीसदी नीचे है.

रिलायंस इंडस्ट्रीज Image Credit: Getty image

Reliance Industries Share Price : गुरुवार को बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. ऐसे बाजार में भी Reliance Industries के शेयरों में गुरुवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. इस दौरान कंपनी के शेयरों 3 फीसदी तक उछल गए. इससे निफ्टी का काफी सपोर्ट मिला. इसको लेकर ब्रोकरेज फर्म Elara Capital काफी बुलिश नजर आ रहा है. अब बड़ा सवाल ये है ये है कि अभी इसमें और तेजी की गुंजाइश है? आइए इसका ब्रोकरेज के हवाले से जानते हैं.

Elara Capital ने Reliance Industries पर जताया भरोसा, BUY रेटिंग बरकरार

ब्रोकरेज फर्म Elara Capital ने Reliance Industries पर अपनी BUY रेटिंग को बरकरार रखते हुए शेयर के लिए 1,619 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है. ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी के ऑयल-टू-केमिकल (O2C) कारोबार में सुधार, डिजिटल बिजनेस की मजबूत ग्रोथ और Jio IPO को लेकर पॉजिटिव माहौल आने वाले समय में शेयर को मजबूती दे सकता है.

O2C कारोबार में सुधार से बढ़ेगा मुनाफा

Elara Capital के अनुसार, वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही का प्रदर्शन पिछली तिमाही की तुलना में बेहतर रहने की उम्मीद है. मजबूत रिफाइनिंग मार्जिन का फायदा O2C कारोबार को मिलेगा, जिससे कंपनी के EBITDA में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है.

हालांकि, ब्रोकरेज ने यह भी कहा कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतें, माल ढुलाई और बीमा लागत में बढ़ोतरी, घरेलू ईंधन बिक्री पर दबाव और रिटेल कारोबार में डिजिटल कॉमर्स पर बढ़ता निवेश जैसी चुनौतियां अभी भी बनी हुई हैं.

EBITDA के अनुमान में बढ़ोतरी

बेहतर कारोबारी माहौल को देखते हुए Elara Capital ने वित्त वर्ष 2027, 2028 और 2029 के लिए EBITDA के अनुमान को क्रमशः 6 फीसदी, 8 फीसदी और 7 फीसदी बढ़ा दिया है. ब्रोकरेज का मानना है कि कमजोर रुपये, रिफाइनिंग कारोबार से बेहतर कमाई और डिजिटल सर्विसेज की लगातार मजबूत ग्रोथ इसका प्रमुख आधार रहेगी.

EPS अनुमान में सीमित बदलाव

ब्रोकरेज के मुताबिक, ब्याज खर्च, मूल्यह्रास (Depreciation) और रिटेल कारोबार में मार्जिन पर दबाव को देखते हुए वित्त वर्ष 2027 के प्रति शेयर आय (EPS) के अनुमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है.

Reliance Industries शेयर का प्रदर्शन

Reliance Industries का बुधवार को 3 फीसदी बढ़कर 1,318.10 रुपये पर कारोबार कर रहा था. पिछले एक हफ्ते में शेयर 3.31 फीसदी चढ़ा है. हालांकि, पिछले तीन महीनों में इसमें 9.94 फीसदी की गिरावट आई है. एक साल की अवधि में शेयर करीब 5.29 फीसदी नीचे है. 6 अगस्त 2026 तक Reliance Industries का मार्केट कैप करीब 17.84 लाख करोड़ रुपये है. वहीं, कंपनी का P/E रेशियो 23.87 है.

इसे भी पढ़ें- Nifty-Sensex का बदल गया समीकरण! एक में तेजी, दूसरे में सुस्ती, जानें दोनों इंडेक्स में क्यों दिख रहा फर्क?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.