RIIL Share Price: कमजोर बाजार में भी शेयर ने मारी 9% की छलांग, जानें क्या है तेजी की वजह
Reliance Industrial Infrastructure के शेयर में 7 अक्टूबर को करीब 9 फीसदी की तेजी आई और शेयर 740 रुपये के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गया. कमजोर बाजार के बीच भी शेयर में कारोबार की मात्रा सामान्य से 5 गुना से ज्यादा रही. हालांकि साल की शुरुआत से शेयर करीब 13 फीसदी नीचे है. एक्सपर्ट के मुताबिक 720 से 780 रुपये का स्तर अहम रेजिस्टेंस है.

Reliance Industrial Infrastructure यानी RIIL के शेयर में बुधवार 7 अक्टूबर को जोरदार तेजी देखने को मिली. कमजोर बाजार के बावजूद शेयर सुबह के कारोबार में करीब 9 फीसदी तक चढ़ गया. शेयर 680.55 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 682 रुपये पर खुला और 8.7 फीसदी की तेजी के साथ 740 रुपये के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गया. इस दौरान Sensex करीब 0.75 फीसदी नीचे था. शेयर में कारोबार की मात्रा भी सामान्य से 5 गुना से ज्यादा रही. अब सवाल है कि क्या RIIL में आगे भी तेजी जारी रह सकती है.
लगातार दूसरे दिन शेयर में तेजी
RIIL के शेयर में बुधवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में तेजी देखने को मिली. शेयर 682 रुपये पर खुलने के बाद तेजी से बढ़ा और 740 रुपये के स्तर तक पहुंच गया. इस दौरान शेयर में कारोबार की मात्रा सामान्य से 5 गुना से ज्यादा रही. बाजार में कमजोरी के बावजूद शेयर का प्रदर्शन मजबूत रहा. अक्टूबर में अब तक शेयर करीब 6 फीसदी चढ़ चुका है.
सालभर में शेयर 13 फीसदी नीचे
साल 2026 की शुरुआत से अब तक RIIL का शेयर करीब 13 फीसदी नीचे है. इस दौरान Sensex में भी करीब 14 फीसदी की गिरावट आई है. शेयर ने पिछले साल 8 अक्टूबर को 963.65 रुपये का 52 हफ्ते का हाई बनाया था. वहीं इस साल 30 मार्च को शेयर 620.50 रुपये के 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गया था. सितंबर में शेयर करीब 10 फीसदी गिरा था.
कंपनी के नतीजे कैसे रहे
RIIL की पहली तिमाही के नतीजों में कंपनी की कुल इनकम में गिरावट आई थी. 15 जुलाई को कंपनी ने बताया था कि जून तिमाही में कुल इनकम सालाना आधार पर 18.4 फीसदी घटकर 14.92 करोड़ रुपये रही. पिछले साल इसी तिमाही में कुल इनकम 18.28 करोड़ रुपये थी. वहीं कंपनी का शुद्ध मुनाफा 8.4 फीसदी घटकर 2.84 करोड़ रुपये रहा. पिछले साल मुनाफा 3.10 करोड़ रुपये था.
ये भी पढ़ें- RBI के फैसले के बाद FD पर बजाज फाइनेंस ने दिया तोहफा! क्या अब बाकी भी देंगे फायदा, यहां है पूरी लिस्ट
800 के ऊपर बंद हुआ तो बढ़ सकती है तेजी
एक्सपर्ट के मुताबिक, RIIL में 650 से 600 रुपये के सपोर्ट जोन से बाउंस बैक रैली शुरू हुई है. हालांकि इस तेजी को 785 से 800 रुपये के स्तर पर रेजिस्टेंस का सामना करना पड सकता है. उनके मुताबिक अगर शेयर 800 रुपये के ऊपर निर्णायक क्लोज देता है तो यह पाजिटिव संकेत होगा. इसके बाद शेयर मध्यम अवधि में 900 रुपये तक जा सकता है. वहीं 650 रुपये का स्तर अहम डाउनसाइड सपोर्ट बना हुआ है.