न‍िवेशकों के पैसे पर बड़ा खतरा, आएगी 2008 Financial Crisis जैसी स्‍थ‍िति!

दुनिया के मशहूर निवेशक और “Rich Dad Poor Dad” के लेखक Robert Kiyosaki ने एक बार फिर ग्लोबल मार्केट को लेकर बड़ी चेतावनी दी है. उनका कहना है कि बाजार में बड़ा क्रैश शुरू हो चुका है, जो 2008 जैसी फाइनेंशियल क्राइसिस का रूप ले सकता है. उन्होंने निवेशकों को सावधान करते हुए कहा कि यह समय सिर्फ रिटर्न कमाने का नहीं, बल्कि अपने पैसे को सुरक्षित रखने का है. Kiyosaki के मुताबिक, बढ़ता कर्ज, कमजोर होती अर्थव्यवस्था और ग्लोबल अनिश्चितता बाजार को बड़ी गिरावट की ओर धकेल सकती है. उन्होंने इस स्थिति की तुलना 2008 Financial Crisis और 9/11 जैसे बड़े झटकों से की है, जो निवेशकों के लिए खतरे का संकेत है.

इस चेतावनी के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या SIP जैसी लंबी अवधि की निवेश रणनीति को रोक देना चाहिए? एक्सपर्ट्स का मानना है कि घबराहट में निवेश बंद करना सही नहीं होता, बल्कि बाजार की गिरावट में सही रणनीति अपनाना ज्यादा जरूरी है. Kiyosaki ने गोल्ड, सिल्वर और बिटकॉइन जैसे एसेट्स को सुरक्षित विकल्प बताया है, जिससे निवेशक अपने पोर्टफोलियो को बैलेंस कर सकते हैं.

Short Videos