ATGL, PhysicsWallah, Vedanta, Swiggy, Nuvoco Vistas, Zydus Life, Shreeji Shipping में क्या करें?
शेयर बाजार में इस सप्ताह कई चर्चित स्टॉक्स निवेशकों के बीच चर्चा में रहे. ADGL में लगातार तेजी देखने को मिली और विशेषज्ञों ने कहा कि लंबी अवधि के निवेशकों को फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है. वहीं, फिजिक्सवाला के तिमाही नतीजों ने भी बाजार का ध्यान खींचा. कंपनी का घाटा काफी कम हुआ है, राजस्व में मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई है और परिचालन प्रदर्शन में सुधार देखने को मिला है. विशेषज्ञों का मानना है कि यह काउंटर फिलहाल ट्रेडर्स से ज्यादा निवेशकों के लिए बेहतर नजर आ रहा है और इसमें धैर्य बनाए रखने की सलाह दी गई है.
दूसरी ओर, वेदांता को लेकर सकारात्मक खबरों का दौर जारी है. कंपनी और उसकी इकाइयों की क्रेडिट रेटिंग में सुधार से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है. बाजार जानकारों का कहना है कि शेयर में आगे भी मजबूती देखने को मिल सकती है. वहीं, स्विगी को लेकर सतर्क रुख अपनाने की सलाह दी गई है, क्योंकि कंपनी अभी भी घाटे में है. विशेषज्ञों के अनुसार, जब तक कंपनी मुनाफे या ब्रेक-ईवन की स्थिति में नहीं पहुंचती, तब तक इसमें निवेश से बचना बेहतर हो सकता है. साथ ही कुछ अन्य शेयरों में लक्ष्य हासिल होने के बाद मुनाफावसूली की सलाह भी दी गई.
More Videos
Ashok Ley, PCJ, Deepak Fert, Hikal, PGEL, GMR Airports, IDBI Bank, Ola Electric में क्या करें?
Vedanta Demerger: डीमर्जर के बाद कौन सी कंपनी बनाएगी रईस, जानें ICRA ने वेदांता पर क्या कहा?
JP Power के साथ Adani देंगे दिग्गजों को मात, Vedanta, JP Power, Adani, HDFC, Coal India, में बड़ी हलचल
