Vedanta Demerger: डीमर्जर के बाद कौन सी कंपनी बनाएगी रईस, जानें ICRA ने वेदांता पर क्या कहा?

वेदांता के डिमर्जर के बाद कंपनी से जुड़ी कई सकारात्मक खबरें सामने आ रही हैं. कंपनी के चेयरमैन Anil Agarwal लगातार निवेशकों को जानकारी दे रहे हैं कि जून में डिमर्जर के बाद बनी नई कंपनियों की लिस्टिंग होने वाली है. हाल ही में क्रेडिट रेटिंग एजेंसी इक्रा (ICRA) ने वेदांता समूह की लंबी अवधि की क्रेडिट रेटिंग को अपग्रेड कर AA+ कर दिया है और आउटलुक को स्थिर बताया है. यह पिछले 10 वर्षों में समूह की सबसे अच्छी घरेलू क्रेडिट रेटिंग मानी जा रही है. इक्रा के अनुसार कंपनी का मुनाफा बढ़ा है, कर्ज कम हुआ है और वित्तीय स्थिति पहले से अधिक मजबूत हुई है.

रिपोर्टों के अनुसार डिमर्जर के बाद सबसे मजबूत कंपनी के रूप में वेदांता एल्यूमिनियम उभर सकती है. विश्लेषकों का मानना है कि एल्यूमिनियम की वैश्विक कीमतों में वृद्धि, बेहतर संचालन और लागत नियंत्रण से कंपनी को बड़ा फायदा मिल रहा है. वेदांता एल्यूमिनियम भारत की सबसे बड़ी एल्यूमिनियम उत्पादक कंपनी है और देश के कुल उत्पादन में इसका बड़ा योगदान है. इसके अलावा कई अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसियों ने भी वेदांता समूह की वित्तीय स्थिति में सुधार को स्वीकार किया है. इससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है और भविष्य में कंपनी की वृद्धि की संभावनाएं मजबूत दिखाई दे रही हैं.

Short Videos