SBI vs HDFC Bank: लोन ग्रोथ में SBI आगे, लेकिन ROA में HDFC Bank ने मारी बाजी; कौन है असली बैंकिंग किंग?
देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक State Bank of India और दूसरा सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक HDFC Bank. दोनों बैंकों ने हाल ही में अपने मार्च 2026 तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. अब निवेशकों की नजर इस बात पर है कि दोनों में कौन सा बैंक ज्यादा मजबूत स्थिति में दिख रहा है. SBI ने इस तिमाही में लोन ग्रोथ के मामले में दमदार प्रदर्शन किया है, जबकि HDFC Bank ने बेहतर Return on Assets दिखाई है.

SBI vs HDFC Bank: भारत के बैंकिंग सेक्टर में दो नाम हमेशा सबसे ज्यादा चर्चा में रहते हैं. पहला देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक State Bank of India और दूसरा सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक HDFC Bank. दोनों बैंकों ने हाल ही में अपने मार्च 2026 तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. अब निवेशकों की नजर इस बात पर है कि दोनों में कौन सा बैंक ज्यादा मजबूत स्थिति में दिख रहा है.
SBI ने इस तिमाही में लोन ग्रोथ के मामले में दमदार प्रदर्शन किया है, जबकि HDFC Bank ने बेहतर Return on Assets दिखाई है. एक तरफ SBI तेजी से अपने लोन और शाखा नेटवर्क का विस्तार कर रहा है, वहीं HDFC Bank लगातार मजबूत मुनाफा और बेहतर एसेट क्वालिटी बनाए हुए है. ऐसे में निवेशकों के सामने बड़ा सवाल है कि 2026 में किस बैंक पर ज्यादा भरोसा किया जाए.
लोन ग्रोथ में SBI आगे
SBI ने मार्च 2026 तिमाही में अपने एडवांस यानी लोन बुक को 17.2 प्रतिशत बढ़ाकर ₹48.77 लाख करोड़ कर दिया.
SME और कृषि लोन में भी मजबूत ग्रोथ देखने को मिली. वहीं HDFC Bank की लोन ग्रोथ 12.1 प्रतिशत रही और उसका कुल लोन बुक ₹29.37 लाख करोड़ पहुंचा.
डिपॉजिट ग्रोथ में HDFC Bank मजबूत
- SBI के डिपॉजिट 11 प्रतिशत बढ़कर ₹59.75 लाख करोड़ पहुंचे.
- वहीं HDFC Bank के डिपॉजिट 14.4 प्रतिशत बढ़े और ₹31.05 लाख करोड़ हो गए.
- दोनों बैंकों में फिक्स्ड डिपॉजिट यानी टाइम डिपॉजिट की ग्रोथ मजबूत रही.
- Net Interest Margin यानी NIM बैंक की कमाई का अहम पैमाना माना जाता है.
- SBI का NIM घटकर 2.93 प्रतिशत रह गया.
- वहीं HDFC Bank का NIM 3.53 प्रतिशत रहा, जो SBI से बेहतर है.
एसेट क्वालिटी दोनों की मजबूत
दोनों बैंकों की खराब लोन यानी NPA स्थिति मजबूत बनी हुई है. SBI का Net NPA 0.39 प्रतिशत रहा, जबकि HDFC Bank का Net NPA 0.38 प्रतिशत रहा. यह दिखाता है कि दोनों बैंक खराब लोन को काफी हद तक नियंत्रण में रखने में सफल रहे हैं. SBI का स्टैंडअलोन मुनाफा 5.6 प्रतिशत बढ़कर ₹19,683 करोड़ पहुंचा. वहीं HDFC Bank का मुनाफा 9 प्रतिशत बढ़कर ₹19,221 करोड़ हो गया.
| बैंकस का नाम | ग्रोथ इन लेंडिंग (% change y-o-y) | ग्रोथ इन डिपोजिट (% change y-o-y) | नेट इंटरेस्ट मार्जिन (%) |
| SBI | 17.2% | 11% | 2.93% |
| HDFC Bank | 12.1% | 14.4% | 3.53% (on interest earning assets) |
ROA में HDFC Bank आगे
- Return on Assets यानी ROA के मामले में HDFC Bank ने बढ़त बनाई हुई है.
- FY26 में HDFC Bank का ROA करीब 1.94 प्रतिशत रहा, जबकि SBI का ROA 1.12 प्रतिशत रहा.
- SBI का शेयर HDFC Bank के मुकाबले कम वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रहा है.
डेटा सोर्स: FE, trendlyne, Bank results and presentations
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.