सेमीकंडक्टर की रेस में तेजी से भाग रहा ये स्टॉक, 5 साल में 974% का रिटर्न, जानें टेक्निकल इंडिकेटर क्या दे रहा है मैसेज

Spel Semiconductor ऐसा ही एक शेयर है, जिसने पिछले कुछ सालों में जबरदस्त प्रदर्शन किया है. 5 साल में इस स्टॉक ने करीब 900 प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न दिया है. हालांकि हाल के दिनों में इसके टेक्निकल संकेत थोड़े मिलेजुले नजर आ रहे हैं.

सेमीकंडक्टर Image Credit: Money9 Live

SPEL Semiconductor: शेयर बाजार में कुछ स्टॉक्स ऐसे होते हैं जो लंबे समय में निवेशकों को शानदार रिटर्न देते हैं. Spel Semiconductor ऐसा ही एक शेयर है, जिसने पिछले कुछ सालों में जबरदस्त प्रदर्शन किया है. 5 साल में इस स्टॉक ने करीब 900 प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न दिया है. हालांकि हाल के दिनों में इसके टेक्निकल संकेत थोड़े मिलेजुले नजर आ रहे हैं. इन दिनों सेमीकंडक्टर के जुड़े स्टॉक्स काफी चर्चा में है. ऐसे में निवेशकों के लिए जरूरी है कि वे इसके फंडामेंटल और टेक्निकल दोनों पहलुओं को समझें. आइए जानते हैं इस शेयर की मौजूदा स्थिति और आगे का नजरिया.

शेयर का हाल और कीमत

शुक्रवार को Spel Semiconductor का शेयर 12.08 बजे 150.65 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. दिन के दौरान इसमें हल्की तेजी और गिरावट दोनों देखने को मिली. 52 हफ्तों में इस शेयर ने 100 रुपये से लेकर 262 रुपये तक का दायरा छुआ है. इससे पता चलता है कि इसमें उतार-चढ़ाव बना रहता है.

सोर्स: Groww

रिटर्न पर डाले नजर

छोटे समय में यह शेयर थोड़ा कमजोर दिखा है. पिछले एक हफ्ते में इसमें करीब 1.79 प्रतिशत की गिरावट आई. लेकिन लंबे समय में इसने शानदार प्रदर्शन किया है. एक महीने में करीब 12.58 प्रतिशत रिटर्न दिया है. तीन साल में करीब 291 प्रतिशत और पांच साल में 974 प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न मिला है.

सोर्स: Groww

टेक्निकल संकेत क्या कहते हैं

टेक्निकल इंडिकेटर भी मिलेजुले संकेत दे रहे हैं. RSI थोड़ा पॉजिटिव है, लेकिन MACD अभी नेगेटिव है, जो कमजोरी दिखाता है. Beta ज्यादा होने का मतलब है कि इस शेयर में उतार-चढ़ाव ज्यादा हो सकता है, यानी यह काफी वोलैटाइल है. मूविंग एवरेज के हिसाब से भी शेयर मजबूत स्थिति में नहीं है. कई महत्वपूर्ण एवरेज के नीचे ट्रेड कर रहा है, जिससे पता चलता है कि ट्रेंड अभी कमजोर है.

वॉल्यूम डेटा के अनुसार पिछले 5 दिनों में डिलीवरी प्रतिशत करीब 58.55 प्रतिशत रहा है, जो अच्छा माना जाता है. इसका मतलब है कि निवेशक इस शेयर को खरीदकर होल्ड कर रहे हैं, जिससे इसमें रुचि बनी हुई है. शेयर के हाल के टेक्निकल डेटा के अनुसार इसमें कमजोरी के संकेत ज्यादा दिख रहे हैं. कुल मिलाकर यह स्टॉक अभी स्ट्रॉन्गली बियरिश यानी गिरावट के ट्रेंड में माना जा रहा है.

आंकड़ों के अनुसार 11 इंडिकेटर गिरावट की तरफ इशारा कर रहे हैं, जबकि सिर्फ 1 न्यूट्रल और 1 तेजी का संकेत दे रहा है. इसका मतलब है कि फिलहाल बाजार में इस शेयर को लेकर नकारात्मक भावना ज्यादा है. कीमत के स्तर की बात करें तो यह शेयर करीब 150.75 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है. इसके ऊपर जाने के लिए 155 से 159 रुपये के बीच रेजिस्टेंस जोन है, यानी यहां पहुंचकर शेयर को रुकावट मिल सकती है. वहीं नीचे की तरफ 151 रुपये से 147 रुपये तक सपोर्ट है, जहां से शेयर को सहारा मिल सकता है. अगर यह इन सपोर्ट लेवल से नीचे जाता है तो और गिरावट आ सकती है.

शेयरहोल्डिंग पैटर्न पर डाले नजर

सोर्स: ट्रेंडलाइन

यह भी पढ़ें: आज मार्केट में 2 IPOs की हुई एंट्री, एक ने डुबाेए ₹55200, तो दूसरे की 5% प्रीमियम पर हुई लिस्टिंग

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

बिहार में ऐसा क्या बिल पास हुआ कि माइक्रोफाइनेंस सेक्टर में मच गई तबाही, 11% तक टूटे दिग्गज स्टॉक

कम चर्चा में रहने वाला यह स्टॉक बना सकता है बड़ा पैसा! ट्रांसफॉर्मर ऑयल बिजनेस में मजबूत पकड़; चेक करें डिटेल

52 वीक हाई से 50% डिस्‍काउंट तक ट्रेड कर रहे ये 2 शेयर, फिर भी आशीष कचोलिया का भरोसा कायम, जानें कितना है दम

AI प्रोजेक्ट मिलते ही ₹40 से सस्‍ते शेयर में लगे पंख, 19% उछला, एक हफ्ते में 35% की लगाई छलांग

IT सेक्टर की गिरावट के बीच चमका ये AI स्‍टॉक, ग्रोथ का दिख रहा दम, कर्ज भी ना के बराबर, रखें नजर

आज 14% उछल गया ये स्टॉक, AI के आते ही विदेशों से मिलने लगे ऑर्डर, 75 देशों में बिजनेस, 5 दिन में दे दिया 28% रिटर्न