खुलते ही धड़ाम हुआ शेयर बाजार, निफ्टी में 500 और सेंसेक्स में 1700 अंकों की गिरावट, L&T और टाटा स्टील लुढ़के
मंगलवार को शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली और प्रमुख सूचकांक तेज गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. सेंसेक्स करीब 1,700 से ज्यादा अंक टूट गया, जबकि निफ्टी में भी 500 अंकों से अधिक की गिरावट दर्ज की गई. बैंकिंग, ऑटो और मेटल शेयरों पर सबसे ज्यादा दबाव दिखा, हालांकि कुछ आईटी शेयरों में हल्की बढ़त देखने को मिली.
Share Market Opening Bell: मंगलवार को भी शेयर बाजार में भारी दबाव देखने को मिल रहा है और प्रमुख सूचकांक तेज गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. बीएसई सेंसेक्स 1,795 अंक यानी 2 फीसदी से अधिक टूटकर 78,605.46 के स्तर पर पहुंच गया. कारोबार के दौरान सेंसेक्स का ओपन 78,528.82 पर हुआ, जबकि दिन का उच्च स्तर 78,928.92 और निचला स्तर 78,480.63 दर्ज किया गया. वहीं निफ्टी 50 भी कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है. निफ्टी 530.40 अंक यानी 2.13 फीसदी गिरकर 24,335.45 के स्तर पर आ गया. निफ्टी का ओपन 24,388.80 पर हुआ, जबकि दिन का हाई 24,476.95 और लो 24,327.95 रहा. कुल मिलाकर बाजार में तेज बिकवाली का माहौल बना हुआ है.
ऑटो-बैंकिंग सेक्टर पर भारी दबाव
शेयर बाजार में आज कई बड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है, जबकि कुछ शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं.
IT सेक्टर में बढ़त: इंफोसिस (+1.86%), एचसीएल टेक (+0.54%), टीसीएस (+0.52%), टेक महिंद्रा (+0.13%) और BEL (+0.17%) हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं.
बैंकिंग शेयर दबाव में: कोटक बैंक (-1.08%), एसबीआई (-1.34%), आईसीआईसीआई बैंक (-1.84%), एचडीएफसी बैंक (-2.03%) और एक्सिस बैंक (-2.07%) में गिरावट है.
FMCG और अन्य सेक्टर में कमजोरी: हिंदुस्तान यूनिलीवर (-1.29%), सन फार्मा (-0.63%) और भारती एयरटेल (-1.48%) लाल निशान में हैं.
बड़ी कंपनियों के शेयर फिसले: रिलायंस (-2.85%), बजाज फिनसर्व (-2.91%), बजाज फाइनेंस (-3.02%) और मारुति (-3.03%) में भी गिरावट है.
मेटल और इंफ्रा शेयरों में भारी गिरावट: टाटा स्टील (-4.22%), अडानी पोर्ट्स (-3.42%), इंडिगो (-3.55%), अल्ट्राटेक सीमेंट (-3.39%) और M&M (-3.23%) में तेज गिरावट देखी गई.
एशियाई बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में भी कमजोरी का माहौल देखने को मिल रहा है. जापान का निक्केई इंडेक्स भारी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. निक्केई 2,188.94 अंक यानी 3.89 फीसदी टूटकर 54,090.11 के स्तर पर पहुंच गया. वहीं हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स भी दबाव में है और यह 758.09 अंक यानी 2.94 फीसदी की गिरावट के साथ 25,010.00 के स्तर पर कारोबार करता दिखा. कुल मिलाकर एशियाई बाजारों में बिकवाली का माहौल बना हुआ है और प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में नजर आ रहे हैं.
कैसा था सोमवार को बाजार?
सोमवार को शेयर बाजार में अमेरिका-ईरान युद्ध के बढ़ते तनाव का साफ असर देखने को मिला और बाजार में तेज गिरावट दर्ज की गई. कारोबार की शुरुआत ही भारी गिरावट के साथ हुई, हालांकि दिन के दौरान निचले स्तरों से थोड़ी रिकवरी भी देखने को मिली, लेकिन अंत तक बाजार संभल नहीं पाया. सबसे ज्यादा दबाव ऑटो, ऑयल और गैस सेक्टर के शेयरों पर रहा. कारोबार के अंत में निफ्टी 1.24 फीसदी यानी 312.95 अंक गिरकर 24,865.70 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 1.29 फीसदी यानी 1,048.34 अंक टूटकर 80,238.85 पर आ गया. यह स्तर सितंबर 2025 के बाद का सबसे निचला स्तर रहा. इस गिरावट के चलते निवेशकों को करीब 6 लाख करोड़ रुपये का नुकसान भी उठाना पड़ा.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
