बिग क्रैश! आशीष कचोलिया के एग्जिट के बाद टूटा ये शेयर, पिछले हफ्ते एक साल के शिखर पर था स्टॉक
30 मार्च यानी आज की गिरावट के बावजूद, पिछले एक हफ्ते में यह शेयर करीब 10.12 प्रतिशत चढ़ा था. पिछली तिमाही में इसमें 4 प्रतिशत और एक साल में करीब 2.76 प्रतिशत की बढ़त देखी गई है. कंपनी का मार्केट कैप 30 मार्च तक 2,480.74 रुपये था.
सोमवार के कारोबार में स्मॉल-कैप NBFC कंपनी SG Finserve लिमिटेड के शेयर में तेज गिरावट देखने को मिली. मशहूर निवेशक आशीष कचोलिया द्वारा अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचने के बाद शेयर करीब 8.6 प्रतिशत गिरकर 414 रुपये पर आ गया, जो पिछले बंद भाव 453.95 रुपये से काफी नीचे है. हालांकि, पिछले हफ्ते ही इस शेयर ने अपना 52-वीक हाई बनाया था. कचोलिया कम समय में ही पूरी तरह बाहर निकल गए, जिससे निवेशकों का सेंटिमेंट प्रभावित हुआ.
क्या है पूरा मामला?
27 मार्च को जारी अपडेट के मुताबिक, आशीष कचोलिया ने कंपनी में अपनी पूरी 1.14 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी है. उन्होंने करीब 6,38,366 शेयर बेचे, जिनकी कुल वैल्यू लगभग 28.5 करोड़ रुपये रही. कचोलिया ने यह निवेश दिसंबर 2023 में किया था और कम समय में ही पूरी तरह बाहर निकल गए, जिससे निवेशकों का सेंटिमेंट प्रभावित हुआ.
शेयरहोल्डिंग पैटर्न
मार्च 2026 तक कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 53.01 प्रतिशत रही, जबकि विदेशी संस्थागत निवेशकों की 0.14 प्रतिशत, घरेलू संस्थागत निवेशकों की 3.58 प्रतिशत और पब्लिक की हिस्सेदारी 43.27 प्रतिशत दर्ज की गई.
मैनेजमेंट का ग्रोथ प्लान
कंपनी ने आगे के लिए मजबूत ग्रोथ का अनुमान दिया है. FY26 में 120 करोड़ रुपये के PAT को FY30 तक 375 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है, जो करीब 30 प्रतिशत की सालाना ग्रोथ को दिखाता है. AUM को 3,210 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 7,500 करोड़ रुपये करने की योजना है. इसके साथ ही RoA को 4.4 प्रतिशत से 5 प्रतिशत और RoE को 10 प्रतिशत से 15 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य है, जबकि PBT को 110 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 500 करोड़ रुपये तक ले जाने की तैयारी है.
बिजनेस और पार्टनरशिप
SG Finserve एक NBFC कंपनी है, जो सप्लाई चेन फाइनेंसिंग, वर्किंग कैपिटल लोन और स्ट्रक्चर्ड क्रेडिट सॉल्यूशंस देती है. यह कंपनी बड़े कॉरपोरेट और उनके डीलर, डिस्ट्रीब्यूटर और सप्लाई नेटवर्क को फंडिंग उपलब्ध कराती है. कंपनी के क्लाइंट बेस में टाटा मोटर्स, अडानी ग्रुप, वेदांता लिमिटेड और कजारिया सेरामिक्स जैसे बड़े नाम शामिल हैं. वहीं, HDFC बैंक, ICICI बैंक, एक्सिस बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा जैसे बैंक इसे फाइनेंशियल सपोर्ट देते हैं.
शेयर का प्रदर्शन
सोमवार यानी आज की गिरावट के बावजूद, पिछले एक हफ्ते में यह शेयर करीब 10.12 प्रतिशत चढ़ा था. पिछली तिमाही में इसमें 4 प्रतिशत और एक साल में करीब 2.76 प्रतिशत की बढ़त देखी गई है. कंपनी का मार्केट कैप 30 मार्च तक 2,480.74 रुपये था.
इसे भी पढ़ें- RBI की सख्ती से बैंकिंग शेयर धड़ाम! 3 फीसदी टूटा बैंक निफ्टी, जानें क्यों मची खलबली?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
