शेयर बाजार ने फिर किया निराश, सेंसेक्स 516 अंक टूटा, निफ्टी भी लाल निशान में बंद; निवेशकों के डूबे ₹1.29 लाख करोड़

दिनभर बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहा, लेकिन आखिरी घंटों में बिकवाली बढ़ने से प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए. निवेशकों में सतर्कता का माहौल नजर आया, जिसकी वजह से बैंकिंग और बड़े शेयरों में दबाव देखने को मिला. खासतौर पर बैंकिंग शेयरों में कमजोरी ने बाजार को नीचे खींचने का काम किया.

शेयर बाजार में गिरावट. Image Credit: Tv9

Share Market Closing: अमेरिका-ईरान टेंशन का शेयर बाजार में आज दिनभर असर दिखा, बाजार पूरे दिन लाल निशान में रहा. लेकिन आखिरी घंटों में बिकवाली बढ़ने से प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए. निवेशकों में सतर्कता का माहौल नजर आया, जिसकी वजह से बैंकिंग और बड़े शेयरों में दबाव देखने को मिला. वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेत और मुनाफावसूली का असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा.

खासतौर पर बैंकिंग शेयरों में कमजोरी ने बाजार को नीचे खींचने का काम किया. हालांकि कुछ सेक्टर्स में हल्की खरीदारी भी दिखी, लेकिन वह बाजार को संभालने के लिए काफी नहीं रही. छोटे और मिडकैप शेयरों में भी दबाव देखने को मिला, जिससे बाजार का मूड कमजोर बना रहा.

सेंसेक्स और निफ्टी दोनों टूटे

कारोबार के अंत में SENSEX 516.33 अंक यानी 0.66 प्रतिशत गिरकर 77,328.19 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं NIFTY 50 150.50 अंक यानी 0.62 प्रतिशत टूटकर 24,176.15 पर बंद हुआ.

बैंकिंग शेयरों में ज्यादा दबाव

NIFTY BANK में सबसे ज्यादा कमजोरी देखने को मिली. यह इंडेक्स 736.85 अंक यानी 1.31 प्रतिशत गिरकर 55,310.55 के स्तर पर बंद हुआ. बैंकिंग शेयरों में बिकवाली की वजह से बाजार पर दबाव बढ़ा. NIFTY MIDCAP select भी लाल निशान में बंद हुआ.

इंडेक्सअंतिम स्तरबदलावदिन का उच्च स्तरदिन का निचला स्तरओपनपिछला बंद
NIFTY 5024,176.15-150.50 (-0.62%)24,253.8024,126.6524,233.6524,326.65
NIFTY Bank55,310.55-736.85 (-1.31%)55,797.7055,062.5055,783.9556,047.40
Nifty Financial Services26,011.50-438.00 (-1.66%)26,353.1525,953.8026,344.3526,449.50
BSE Sensex77,328.19-516.33 (-0.66%)77,647.4477,146.4377,631.9477,844.52
Nifty Midcap Select14,491.75-59.70 (-0.41%)14,590.6014,459.5514,547.5014,551.45
BSE Bankex62,353.82-745.21 (-1.18%)62,909.0662,088.5162,849.2263,099.03
सोर्स: Groww

निवेशकों के इतने लाख करोड़ डूबे

SENSEX के मार्केट कैप में गुरुवार (8 मई) को गिरावट देखने को मिली. 7 मई को जहां सेंसेक्स का कुल मार्केट कैप करीब ₹4,74,65,307.72 करोड़ था, वहीं 8 मई को यह घटकर लगभग ₹4,73,37,567.76 करोड़ रह गया. यानी सिर्फ एक कारोबारी दिन में निवेशकों की संपत्ति करीब ₹1,27,739.96 करोड़ कम हो गई.

बाजार में आई इस गिरावट की वजह से निवेशकों को नुकसान उठाना पड़ा. सेंसेक्स और अन्य प्रमुख इंडेक्स में कमजोरी के चलते बैंकिंग, फाइनेंशियल और बड़े शेयरों में बिकवाली देखने को मिली, जिसका असर कुल मार्केट वैल्यू पर भी पड़ा.

ये हैं टॉप गेनर

सोर्स: BSE

ये हैं टॉप लूजर

सोर्स: BSE

बाजार में गिरावट के 5 बड़े कारण

  • बैंकिंग और IT शेयरों में बिकवाली
  • विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली
  • कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल
  • Q4 नतीजों को लेकर चिंता
  • वैश्विक तनाव और अनिश्चितता

ये भी पढ़ेंः SBI Q4 Results: मुनाफा 5.6 फीसदी बढ़ा, भारी भरकम डिविडेंड का ऐलान, 6% टूटे शेयर; जानें क्या है वजह?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.