हल्की तेजी के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 77 अंक चढ़ा, निफ्टी 24100 के करीब; फार्मा-हेल्थकेयर सेक्टर में खरीदारी

Nifty 50 में Dr. Reddy's Laboratories, Shriram Finance और Eternal सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाले शेयर रहे. वहीं, ब्रॉडर मार्केट में Nifty MidCap 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था, जबकि Nifty SmallCap 0.03 प्रतिशत की मामूली गिरावट में रहा.

NSE Image Credit: TV9 Bharatvarsh

Stock Market Opening Bell : सोमवार के कारोबारी सत्र में Pharma और Healthcare शेयरों में खरीदारी के चलते भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आया. Nifty 50 में 38.95 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ यह 24,094.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जबकि Sensex 77.06 अंक यानी 0.10 प्रतिशत चढ़कर 77,177.53 पर पहुंच गया. Nifty 50 में Dr. Reddy’s Laboratories, Shriram Finance और Eternal सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाले शेयर रहे. वहीं, ब्रॉडर मार्केट में Nifty MidCap 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था, जबकि Nifty SmallCap 0.03 प्रतिशत की मामूली गिरावट में रहा.

पश्चिम एशिया संकट

ईरान और अमेरिका ने खाड़ी क्षेत्र में हालिया तनाव को रोकने और होर्मुज स्ट्रेट से जुड़े विवाद पर दोबारा बातचीत शुरू करने पर सहमति जताई है. अमेरिकी अधिकारी के अनुसार, दोनों देशों के बीच यह समझौता हाल के दिनों में हुए जवाबी हमलों के बाद बढ़े तनाव को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. इस घटनाक्रम से अंतरिम शांति समझौते के बने रहने की उम्मीद भी मजबूत हुई है.

आज खुल रहे IPO

  • Aastha Spintex का IPO आज यानी सोमवार से निवेशकों के लिए खुल रहा है. कंपनी इस इश्यू के जरिए 170 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है.
  • Adon Agro Commodities और Twinkle Papers के IPO भी आज से खुल रहे हैं. ये दोनों बुक-बिल्ट इश्यू हैं. Adon Agro Commodities 44.03 करोड़ रुपये और Twinkle Papers 27.52 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में हैं.
  • Crazy Snacks का IPO आज दूसरे दिन के लिए खुला रहेगा. यह 31.47 करोड़ रुपये का बुक-बिल्ट इश्यू है, जिसमें नए शेयर जारी करने के साथ-साथ कुछ मौजूदा शेयरधारक भी अपने शेयर बेचेंगे.
  • CSM Technologies और Sri Priyanka Geo Commex के IPO में निवेश का आज आखिरी मौका है. ये कंपनियां क्रमशः 145.78 करोड़ रुपये और 94.51 करोड़ रुपये जुटाना चाहती हैं.

रुपये मजबूती के साथ खुला

सोमवार को करेंसी मार्केट में रुपया डॉलर के मुकाबले मामूली मजबूती के साथ 94.35 पर खुला. इससे पहले गुरुवार को रुपया 94.40 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था.

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सोर्स-BSE

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

सोर्स-NSE

एशियाई बाजारों में बिकवाली ( 9:09 AM तक )

  • गिफ्ट निफ्टी 14 अंकों की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था.
  • जापान के निक्केई में 655 अंकों की बिकवाली देखने को मिली.
  • हैंग सेंग में करीब 476 अंकों की तेजी देखने को मिली.
  • सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 0.05 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली.
  • ताइवान के बाजार में करीब 1.36 फीसदी की तेजी देखने को मिली.
  • कोरियाई बाजार कोस्पी में करीब 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली.

गुरुवार को बाजार में रही शानदार तेजी

25 जून को भारतीय शेयर बाजार ने कारोबार के दौरान मजबूत बढ़त दर्ज की, लेकिन अंतिम घंटे में हुई मुनाफावसूली के कारण अधिकांश बढ़त कम हो गई. दिन के अंत में सेंसेक्स 109.25 अंक (0.14 फीसदी) की बढ़त के साथ 77,100.47 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 34.35 अंक (0.14 फीसदी) चढ़कर 24,056 के स्तर पर पहुंच गया. बाजार में इस दौरान 1,544 शेयरों में तेजी रही, 2,488 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 180 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.