हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 100 अंकों से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 24650 के करीब, Pidilite Industries 52-वीक हाई पर

Pidilite Industries के शेयर ने गुरुवार के कारोबार में नया 52-वीक हाई बनाया. NSE पर शेयर 1,665 रुपये तक पहुंच गया. हालांकि, इसके बाद शेयर थोड़ा नीचे आया और फिलहाल करीब 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 1,660.20 रुपये पर कारोबार कर रहा है.

NSE Image Credit: Getty image

Stock Market Opening Bell : भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत हल्की तेजी के साथ हुई. अमेरिका और ईरान के बीच डील होने की बढ़ती उम्मीद से निवेशकों का सेंटीमेंट बेहतर हुआ है. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में नजर आए. सुबह 9:18 बजे निफ्टी करीब 14.20 अंक यानी 0.06 फीसदी की बढ़त के साथ 24,638.85 पर कारोबार कर रहा था. वहीं, सेंसेक्स 128.65 अंक यानी 0.16 फीसदी चढ़कर 78,709.65 के स्तर पर पहुंच गया. Nifty 50 में शुरुआती कारोबार के दौरान Jio Financial Services, Reliance Industries और Eternal सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों में शामिल रहे. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सबसे ज्यादा तेजी आईटी शेयरों में देखने को मिली.

Pidilite Industries 52 हफ्ते के नए हाई पर

Pidilite Industries के शेयर ने गुरुवार के कारोबार में नया 52-वीक हाई बनाया. NSE पर शेयर 1,665 रुपये तक पहुंच गया. हालांकि, इसके बाद शेयर थोड़ा नीचे आया और फिलहाल करीब 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 1,660.20 रुपये पर कारोबार कर रहा है.

आज आएंगे इन कंपनियों के Q1 नतीजे

आज कई कंपनियां वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही यानी Q1FY27 के नतीजे जारी करेंगी. इनमें Aegis Logistics, The Anup Engineering, Apollo Tyres, Bajaj Electricals, Blue Star, Bosch Home Comfort India, Britannia Industries, Campus Activewear, Chemplast Sanmar, Crompton Greaves Consumer Electricals, Edelweiss Financial Services, EIH, Emcure Pharmaceuticals, Finolex Industries, Fortis Healthcare, Firstsource Solutions, Goodluck India, Garware Hi-Tech Films, Hindustan Construction Company (HCC), HealthCare Global Enterprises, Hero MotoCorp, Hikal, IFB Industries और Igarashi Motors India शामिल हैं.

इसके अलावा India Shelter Finance Corporation, Indraprastha Medical Corporation, Interarch Building Solutions, Le Travenues Technology, J. Kumar Infraprojects, JSW Holdings, Kirloskar Oil Engines, Kewal Kiran Clothing, LIC, Lupin, Samvardhana Motherson International, Muthoot Microfin, NCC, Parag Milk Foods, PG Electroplast, Procter & Gamble Health, Premier Energies, Rain Industries और RateGain Travel Technologies भी आज अपने तिमाही नतीजे जारी कर सकते हैं.

आज खुल रहे हैं ये IPO

  • IPO बाजार में भी आज हलचल देखने को मिलेगी. LAPL Automotive IPO गुरुवार को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा. यह 32.40 करोड़ रुपये का बुक बिल्ड इश्यू है.
  • वहीं, Ardee Industries IPO सब्सक्रिप्शन का आज दूसरा दिन है. कंपनी इस IPO के जरिए करीब 425.87 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.
  • Aegeus Technologies IPO के लिए आज सब्सक्रिप्शन का आखिरी दिन है. यह करीब 23.71 करोड़ रुपये का बुक बिल्ड इश्यू है.

आज इन IPO की होगी लिस्टिंग

गुरुवार को शेयर बाजार में MV Electrosystems और Juniper Green Energy के शेयरों की लिस्टिंग होगी. निवेशकों की नजर इस बात पर रहेगी कि दोनों IPO शेयर बाजार में किस भाव पर एंट्री करते हैं.

रुपये की शुरुआत फ्लैट

भारतीय रुपये की शुरुआत गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले फ्लैट रही. रुपया 95.13 प्रति डॉलर पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में भी यह 95.13 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सोर्स-BSE

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

सोर्स-NSE

एशियाई बाजारों का हाल ( 9:15 AM ) तक

  • एशियाई बाजारों का अपडेट ( 9:04 AM तक )
  • गिफ्ट निफ्टी 69 अंकों की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा था.
  • जापान के निक्केई में 750 अंकों की गिरावट देखने को मिली.
  • हैंग सेंग में करीब 1.70 फीसदी की गिरावट देखने को मिली.
  • सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में करीब 1.12 फीसदी की बढ़त देखने को मिली.
  • ताइवान के बाजार में करीब 3 फीसदी की बढ़त देखने को मिली.
  • कोरियाई बाजार कोस्पी में 4 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी देखने को मिली.

इसे भी पढ़ें- Nifty-Sensex का बदल गया समीकरण! एक में तेजी, दूसरे में सुस्ती, जानें दोनों इंडेक्स में क्यों दिख रहा फर्क?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

₹990 वाला ये शेयर जाएगा ₹1500 पार! ब्रोकरेज का बड़ा दांव, दिया Buy रेटिंग; जानें किन वजहों से आएगी रैली?

38 शेयरों में डिविडेंड का मौका, लिस्ट में Maruti Suzuki भी शामिल, आज खरीदारी की आखिरी तारीख

डिफेंस से आगे बढ़ा एयरोस्पेस सेक्टर, 5 लाख करोड़ रुपये के बाजार पर कंपनियों की नजर; इन 3 शेयरों को रखें रडार पर

Stocks to Watch: इंडिग्रेड इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट, अपोलो पाइप्स, मीनाक्षी इंडिया PB Fintech पर रखें नजर… दिख सकता है एक्शन

घट गई प्रमोटर हिस्सेदारी, फिर भी इन 2 हेल्थकेयर शेयरों में डटे हैं दिग्गज निवेशक; कचोलिया-सिंघानिया ने लगा रखा है दांव

6 अगस्त को इन 3 शेयरों पर लगाएं दांव, हफ्ते भर में 8% तक चढ़ेंगे भाव; एक्सपर्ट ने दी खरीदने की सलाह