PVR INOX समेत इन 3 शेयरों में खरीदारी की सलाह, 10% तक मिल सकता है रिटर्न, जानें टारगेट प्राइस

शेयर बाजार में खरीदारी के मौके तलाश रहे निवेशकों के लिए PVR INOX, Piramal Finance और HCL Technologies पर नजर रखने की सलाह दी गई है. Choice Broking के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट दीपेश सारावगी ने इन तीनों शेयरों में खरीदारी की राय दी है. PVR INOX का टारगेट 1,554 रुपये, Piramal Finance का 2,220 रुपये और HCL Technologies का 1,570 रुपये है.

3 शेयरों में खरीदारी की सलाह. Image Credit: money9live

शेयर मार्केट में सही शेयर चुनते समय निवेशक अक्सर तकनीकी संकेतों पर नजर रखते हैं. इसी आधार पर एक्सपर्ट ने PVR INOX, Piramal Finance और HCL Technologies में खरीदारी की सलाह दी है. इन तीनों शेयरों के लिए टारगेट प्राइस और स्टॉप लॉस भी तय किए गए हैं. दिए गए खरीदारी भाव के मुकाबले इन शेयरों में टारगेट तक करीब 10 फीसदी तक की संभावित तेजी बन सकती है. हालांकि, शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है और टारगेट हासिल होने की कोई गारंटी नहीं है.

PVR INOX

Choice Broking के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट दीपेश सारावगी ने PVR INOX को 1,418 रुपये के भाव पर खरीदने की सलाह दी है. इसके लिए 1,554 रुपये का टारगेट और 1,350 रुपये का स्टॉप लॉस दिया गया है. इस खरीदारी भाव से टारगेट तक करीब 9.6 फीसदी की संभावित बढ़त बनती है.

शेयर के डेली चार्ट पर बुलिश फ्लैग और पेनेंट जैसा पैटर्न बना है. शेयर 1,432 रुपये के पिछले स्विंग हाई के करीब कारोबार कर रहा है. इसका 14 पीरियड RSI 65.60 पर है, जो सकारात्मक मोमेंटम का संकेत देता है. शेयर अपने 20, 50, 100 और 200 EMA से ऊपर बना हुआ है. इससे शेयर में तेजी जारी रहने की संभावना का संकेत मिलता है.

शेयर का नामखरीदारी भाव (₹)टारगेट प्राइस (₹)स्टॉप लॉस (₹)संभावित बढ़त
PVR INOX1,4181,5541,3509.59%
Piramal Finance2,0192,2201,9189.96%
HCL Technologies1,4241,5701,35010.25%

Piramal Finance

Piramal Finance में 2,019 रुपये के भाव पर खरीदारी की सलाह दी गई है. शेयर के लिए 2,220 रुपये का टारगेट और 1,918 रुपये का स्टॉप लॉस रखा गया है. इस स्तर से टारगेट तक करीब 10 फीसदी की संभावित बढ़त बनती है.

शेयर ने डेली चार्ट पर अपने सपोर्ट स्तर के पास तेजी का संकेत देने वाली कैंडल बनाई है. शेयर ने 1,930 से 1,950 रुपये के दायरे में बार-बार सपोर्ट लिया है. इसका RSI 45.56 पर पहुंच गया है और सिग्नल लाइन से ऊपर निकल गया है. यह बिकवाली के दबाव में कमी और खरीदारी में सुधार का संकेत देता है. हालांकि, शेयर को 20, 50 और 100 EMA के आसपास चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें- eMudhra के शेयर सिर्फ 3 सत्रों में 34% गिरे, कंपनी में कैसी पाई गई गड़बड़ी, समझें पूरे मामला

HCL Technologies

HCL Technologies के शेयर में 1,424 रुपये के भाव पर खरीदारी की सलाह दी गई है. इसके लिए 1,570 रुपये का टारगेट और 1,350 रुपये का स्टॉप लॉस तय किया गया है. इस हिसाब से टारगेट तक करीब 10.3 फीसदी की संभावित बढ़त बनती है.

शेयर ने डेली चार्ट पर फॉलिंग वेज पैटर्न से ब्रेकआउट दिया है. शेयर का RSI 73.33 पर है, जो मजबूत तेजी का संकेत देता है. शेयर अपने 20, 50, 100 और 200 EMA से ऊपर कारोबार कर रहा है. शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज में तेजी का रुख भी बना हुआ है. विश्लेषण के अनुसार, शेयर में तेजी जारी रहने पर यह 1,500 रुपये के स्तर और पिछले स्विंग हाई की ओर बढ़ सकता है.