eMudhra के शेयर सिर्फ 3 सत्रों में 34% गिरे, कंपनी में कैसी पाई गई गड़बड़ी, समझें पूरे मामला
eMudhra shares Today: गुरुवार के सत्र में शेयर 346 रुपये इंट्राडे लो लेवल पर आ गया, जो 30 मार्च को बने इसके 52-वीक के लो लेवल 365.75 रुपये के काफी करीब है. मौजूदा बाजार भाव पर शेयर में लगातार तीन सत्रों में 34 फीसदी की गिरावट आई है.
Highlights
- ग्लोबल TLS कारोबार, ईमुद्रा के कुल कामकाज का एक बहुत छोटा हिस्सा है.
- BSE पर इंट्राडे ट्रेडिंग के दौरान शेयर 15 फीसदी से अधिक टूट गया शेयर.
- भारत में DSC और ई-साइन सेवाएं सामान्य रूप से काम कर रही हैं.
eMudhra Shares Today: ईमुद्रा (eMudhra) के शेयरों में पिछले तीन सत्रों से भारी गिरावट आ रही है. गुरुवार, 22 अक्टूबर को BSE पर इंट्राडे ट्रेडिंग के दौरान शेयर 15 फीसदी से अधिक टूट गया. इससे लगातार गिरावट के जारी रहने के संकेत मिल रहे हैं. गुरुवार के सत्र में शेयर 346 रुपये इंट्राडे लो लेवल पर आ गया, जो 30 मार्च को बने इसके 52-वीक के लो लेवल 365.75 रुपये के काफी करीब है. मौजूदा बाजार भाव पर शेयर में लगातार तीन सत्रों में 34 फीसदी की गिरावट आई है.
ईमुद्रा के शेयर की कीमत क्यों गिर रही है?
ईमुद्रा से जुड़े आठ इंटरमीडिएट सर्टिफिकेशन अथॉरिटी (CA) सर्टिफिकेट्स के साथ छेड़छाड़ (Compromise) होने के बाद, इस शेयर में भारी बिकवाली देखी जा रही है.
इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने बताया कि भारत स्थित सर्टिफिकेशन अथॉरिटी, ईमुद्रा लिमिटेड ने जानकारी दी है कि उसके पब्लिक की इंफ्रास्ट्रक्चर (PKI) में मौजूद आठ इंटरमीडिएट CA सर्टिफिकेट्स से जुड़ी प्राइवेट कीज (Private Keys) के साथ छेड़छाड़ हुई है.
कब सामने आई जानकारी?
21 अक्टूबर को एक्सचेंज को दी गई जानकारी में ईमुद्रा ने बताया कि KGC में एक खामी के कारण ‘रैप/अनव्रैप’ (wrap/unwrap) प्रक्रिया के दौरान, असली मजबूत कीज (Strong Keys) के साथ-साथ कमजोर कीज (Weak Keys) का एक दूसरा सेट भी बन गया.
इन्हीं कमजोर कीज को ब्राउजर रूट स्टोर्स में पब्लिश कर दिया गया था. ईमुद्रा इस समस्या की मूल वजह का पता लगाने के लिए काम कर रही है.
कंपनी ने कहा कि इन रूट्स और जारी करने वाले CAs का लगातार दो वर्षों तक स्वतंत्र ऑडिट किया गया है, और ये 2025 के मध्य से ही ब्राउजर ट्रस्ट लिस्ट में शामिल हैं.
ईमुद्रा ने स्पष्ट किया कि उसके इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है, कोई डेटा ब्रीच (Data Breach) नहीं हुआ है, और सभी फिजिकल तथा लॉजिकल सुरक्षा उपाय पूरी तरह सुरक्षित हैं.
क्या कारोबार पर पड़ा है असर?
कंपनी ने कहा, ‘इस घटना का ईमुद्रा के भारतीय डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (DSC) और ई-साइन (eSign) कारोबार से कोई लेना-देना नहीं है. इसका ग्लोबल TLS कारोबार ऐसे इंफ्रास्ट्रक्चर पर चलता है जो भारतीय DSC कारोबार से पूरी तरह अलग है. भारत में DSC और ई-साइन सेवाएं सामान्य रूप से काम कर रही हैं.’
प्रभावित हुआ ग्लोबल TLS कारोबार, ईमुद्रा के कुल कामकाज का एक बहुत छोटा हिस्सा है और कंपनी के रेवेन्यू में इसका योगदान लगभग 1 फीसदी है. कंपनी ने कहा, ‘हालांकि, इससे ईमुद्रा (eMudhra) की साख को कुछ जोखिम हो सकता है, जिसे मापा नहीं जा सकता.’
कंपनी ने जारी रखी है जांच
कंपनी ने आगे कहा, ‘ईमुद्रा उन ग्राहकों के साथ सीधे काम कर रही है जो प्रभावित हो सकते हैं, ताकि उन्हें नए सर्टिफिकेट दिए जा सकें और जरूरी सेवाएं बाधित न हों. कंपनी रूट प्रोग्राम्स के साथ भी काम कर रही है और समस्या की मूल वजह का पता लगाने के लिए अपनी जांच जारी रखे हुए है.’
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
बाजार में भारी गिरावट के बीच भी 9% तक भागा ये ज्वैलरी स्टॉक, 2026 में 108 फीसदी से ज्यादा रिटर्न
Opening Bell: बाजार में गिरावट जारी, 73100 के नीचे फिसला सेंसेक्स, Nifty में 1% से ज्यादा की गिरावट
Stocks to Watch: BEL को मिले ₹1011 करोड़ के ऑर्डर, Persistent Systems का QIP खुला, PC Jeweller में बड़ी खरीदारी
