शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 250 अंकों से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 24150 के पार; आईटी शेयरों में तेजी

निफ्टी पर Jio Financial, Infosys, Tech Mahindra, TCS और HCL Tech के शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. वहीं Wipro, Nestle India, Tata Consumer, Hindalco और Cipla के शेयरों में कमजोरी देखने को मिली.

BSE Image Credit: Canva, tv9

शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार ने मजबूत शुरुआत की. ग्लोबल मार्केट में कमजोरी के बावजूद घरेलू बाजार बढ़त के साथ खुले. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 257 अंक चढ़कर 77,444.45 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 91 अंक की तेजी के साथ 24,163 के स्तर पर कारोबार करता दिखा. शुरुआती कारोबार में 1,045 शेयरों में तेजी रही, 1,187 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 156 शेयर बिना किसी बदलाव के कारोबार कर रहे थे. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सबसे ज्यादा तेजी आईटी शेयरों में देखने को मिली.

इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल

निफ्टी पर Jio Financial, Infosys, Tech Mahindra, TCS और HCL Tech के शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. वहीं Wipro, Nestle India, Tata Consumer, Hindalco और Cipla के शेयरों में कमजोरी देखने को मिली.

कच्चे तेल की कीमतों में फिर तेजी

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर कच्चे तेल की कीमतों पर भी दिखा. अमेरिका ने लगातार छठी रात ईरान के अहम बंदरगाहों और लॉजिस्टिक्स ठिकानों पर हवाई हमले किए. जवाब में ईरान ने पड़ोसी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें दागीं और हॉर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह बंद करने की चेतावनी दी. इसके चलते ब्रेंट क्रूड करीब 1.1 प्रतिशत बढ़कर 85.34 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.

सोना और चांदी भी हुए महंगे

शुक्रवार को कीमती धातुओं में भी हल्की तेजी देखने को मिली. स्पॉट गोल्ड 0.3 प्रतिशत बढ़कर 3,989 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. वहीं स्पॉट सिल्वर भी 0.3 प्रतिशत चढ़कर 55.6 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा.

रुपया मामूली मजबूत

भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 6 पैसे की बढ़त के साथ 96.29 पर खुला. पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 96.35 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.

IPO बाजार में हलचल

  • आज Caliber Mining का आईपीओ निवेशकों के लिए खुल गया है. कोयला खनन और लॉजिस्टिक्स सेवाएं देने वाली कंपनी इस आईपीओ के जरिए 450 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है.
  • वहीं SBI Funds Management का आईपीओ 16 जुलाई को बंद हो चुका है और इसके शेयरों का आवंटन 17 जुलाई को होने की उम्मीद है.

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सोर्स-BSE

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

सोर्स-NSE

एशियाई बाजारों का अपडेट ( 9:02 AM तक )

  • गिफ्ट निफ्टी 6 अंकों की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा था.
  • जापान के निक्केई में 2500 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली.
  • हैंग सेंग में करीब 1.7 फीसदी की गिरावट देखने को मिली.
  • सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 0.65 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली.
  • ताइवान के बाजार में करीब साढ़े 4 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली.
  • कोरियाई बाजार कोस्पी में करीब 6 फीसदी से ज्यादा की बिकवाली देखने को मिली.

गुरुवार को कैसा रहा था बाजार?

बीते कारोबारी दिन बाजार फ्लैट बंद हुआ था. सेंसेक्स 1 अंक की बढ़त के साथ 77,186 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी 5 अंक गिरकर 24,072 के स्तर पर क्लोज हुआ था. इस दौरान रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही थी.

इसे भी पढ़ें- घाटे से मुनाफे में लौटी यह कंपनी, गोली की रफ्तार से भागे शेयर, कमाई भी हुई दोगुनी; रखें नजर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.