नतीजों के बाद Wipro के शेयरों में बिकवाली, ब्रोकरेज ने दिया Sell रेटिंग; जानें अभी और कितना टूटेगा स्टॉक?
ब्रोकरेज का कहना है कि कर्मचारियों पर बढ़ते खर्च की वजह से कंपनी के मार्जिन पर भी दबाव बना रह सकता है. यही कारण है कि निकट भविष्य में कंपनी की कमाई में बड़ी तेजी की उम्मीद कम दिखाई दे रही है. फिलहाल यह शेयर अपने 52 सप्ताह के निचले स्तर 169 रुपये के काफी करीब कारोबार कर रहा है.
Wipro Target Price : ब्रोकरेज फर्म Elara Capital ने Wipro पर अपनी ‘Sell’ रेटिंग बरकरार रखी है. ब्रोकरेज ने कंपनी के शेयरों का टारगेट प्राइस 180 रुपये से घटाकर 160 रुपये कर दिया है. मौजूदा भाव 178 रुपये के मुकाबले इसमें करीब 10 प्रतिशत की गिरावट की आशंका जताई गई है. पिछले तीन महीनों में यह 17.10 प्रतिशत और एक साल में 33.68 प्रतिशत टूट चुका है. फिलहाल यह शेयर अपने 52 सप्ताह के निचले स्तर 169 रुपये के काफी करीब कारोबार कर रहा है.
Q1 में उम्मीद से कमजोर रही आय
Elara Capital के मुताबिक, वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में Wipro की आय अनुमान से थोड़ी कमजोर रही. कंपनी की कॉन्स्टेंट करेंसी (CC) आधार पर आय तिमाही दर तिमाही 1.2 प्रतिशत घटी. हालांकि यह कंपनी के दिए गए -2 प्रतिशत से 0 प्रतिशत के गाइडेंस के दायरे में रही.
दूसरी तिमाही के लिए भी कमजोर गाइडेंस
कंपनी को उम्मीद है कि Q2 में कॉन्स्टेंट करेंसी आधार पर आय 1.5 प्रतिशत तक घट सकती है या अधिकतम 0.5 प्रतिशत तक बढ़ सकती है. इससे संकेत मिलता है कि आने वाले महीनों में भी कारोबार पर दबाव बना रह सकता है.
अलग-अलग कारोबार में कैसी है स्थिति?
कंपनी के मुताबिक, BFSI (बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और बीमा) सेक्टर में वेंडर कंसोलिडेशन और लागत घटाने वाले प्रोजेक्ट्स की मांग बनी हुई है. इस दौरान Wipro को कुछ बड़े ऑर्डर भी मिले हैं, लेकिन इनकी प्रगति अपेक्षा से धीमी रही.
वहीं एनर्जी, मैन्युफैक्चरिंग और रिसोर्सेज कारोबार में यूरोप और APMEA क्षेत्र में कमजोरी देखने को मिली. हेल्थकेयर कारोबार भी दबाव में है, क्योंकि अमेरिका में बजट सीमित होने से खर्च कम हो रहा है.
मार्जिन पर भी रहेगा दबाव
ब्रोकरेज का कहना है कि कर्मचारियों पर बढ़ते खर्च की वजह से कंपनी के मार्जिन पर भी दबाव बना रह सकता है. यही कारण है कि निकट भविष्य में कंपनी की कमाई में बड़ी तेजी की उम्मीद कम दिखाई दे रही है.
क्यों बरकरार रखी ‘Sell’ रेटिंग?
Elara Capital का मानना है कि Wipro अपने प्रमुख प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले ग्रोथ के मामले में पीछे है. साथ ही मार्जिन पर लगातार दबाव बना हुआ है. इन्हीं कारणों से ब्रोकरेज ने ‘Sell’ रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस घटा दिया है.
शेयर का प्रदर्शन
शुक्रवार को Wipro का शेयर 1.94 प्रतिशत की गिरावट के साथ 174.30 रुपये पर कारोबार कर रहा था. पिछले एक सप्ताह में शेयर में 0.89 प्रतिशत की बढ़त रही है. हालांकि पिछले तीन महीनों में यह 17.10 प्रतिशत और एक साल में 33.68 प्रतिशत टूट चुका है. फिलहाल यह शेयर अपने 52 सप्ताह के निचले स्तर 169 रुपये के काफी करीब कारोबार कर रहा है.
इसे भी पढ़ें- घाटे से मुनाफे में लौटी यह कंपनी, गोली की रफ्तार से भागे शेयर, कमाई भी हुई दोगुनी; रखें नजर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 250 अंकों से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 24150 के पार; आईटी शेयरों में तेजी
NSE को मिली SEBI की मंजूरी, 12 अगस्त से शुरू होंगे Nifty India FPI 150 Index के डेरिवेटिव्स, जानें डिटेल
इस स्टॉक में मची तबाही! 10 फीसदी से ज्यादा टूटे शेयर, जानिए किन वजहों से मची खलबली?
