Opening Bell: सात दिनों की गिरावट के बाद बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी; IT और प्राइवेट बैंक चमके
Opening Bell: गुरुवार को एशियाई शेयर बाजार में तेजी आई. बॉन्ड यील्ड में गिरावट से रिस्क वाले एसेट्स में निवेश की दिलचस्पी बढ़ी. डर या उतार-चढ़ाव को मापने वाला इंडेक्स (वोलाटिलिटी इंडेक्स) लगभग 4% गिरकर 10.91 के स्तर पर आ गया.

Opening Bell: लगातार सात दिनों की गिरावट के बाद, गुरुवार 20 अगस्त को शेयर मार्केट ने जोरदार शुरुआत की. दोनों ही इंडेक्स तेजी के साथ खुले. एशियाई इक्विटी में बढ़त और ग्लोबल बॉन्ड यील्ड में गिरावट के कारण निफ्टी50 और सेंसेक्स में तेजी आई. सुबह 9:18 बजे तक, सेंसेक्स 517.80 अंक या 0.67 फीसदी बढ़कर 77,427.48 पर पहुंच गया और निफ्टी50 121.85 अंक या 0.51 फीसदी बढ़कर 24,200.15 पर था.
ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप में क्रमशः 0.61 फीसदी और 0.69 फीसदी की बढ़त हुई.
सेक्टर के हिसाब से देखें तो निफ्टी IT, निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी रियल्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि निफ्टी ऑटो और निफ्टी ऑयल एंड गैस में सबसे अधिक गिरावट आई.
सेंसेक्स के टॉप गेनर्स और लूजर्स
30-शेयर वाले सेंसेक्स पैक में इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, एटरनल, HUL, HDFC बैंक और L&T टॉप गेनर्स रहे. मारुति और M&M ही लूजर्स रहे.
सेक्टोरल इंडेक्स
सेक्टर के हिसाब से देखें तो Nifty IT इंडेक्स में सबसे अधिक 0.80 फीसदी की बढ़त हुई. Nifty Auto इंडेक्स 0.06 फीसदी नीचे आया.
ग्लोबल मार्केट अपडेट
- टोक्यो समय के अनुसार सुबह 10:45 बजे S&P 500 फ्यूचर्स में 0.2% की बढ़त हुई.
- निक्केई 225 फ्यूचर्स (OSE) में 1.1% की बढ़त हुई.
- जापान का Topix 1.1% बढ़ा.
- ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 0.2% बढ़ा.
- हांगकांग का Hang Seng 1.2% बढ़ा.
- शंघाई कंपोजिट 0.7% बढ़ा.
- Euro Stoxx 50 फ्यूचर्स में 0.2% की गिरावट आई.
क्यों आई आज शेयर बाजार में तेजी?
ग्लोबल मार्केट से अच्छे संकेत: गुरुवार को एशियाई शेयर बाजार में तेजी आई. बॉन्ड यील्ड में गिरावट से रिस्क वाले एसेट्स में निवेश की दिलचस्पी बढ़ी, जिससे पिछले दो सेशन की गिरावट से बाजार संभल गया. हाल की बिकवाली के बाद टेक्नोलॉजी शेयरों में जबरदस्त रिकवरी नजर आई.
FII की खरीदारी: विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने लगातार दूसरे सेशन में नेट खरीदारी की और 19 अगस्त को 407 करोड़ रुपये के भारतीय शेयर खरीदे.
इंडिया VIX में गिरावट: डर या उतार-चढ़ाव को मापने वाला इंडेक्स (वोलाटिलिटी इंडेक्स) लगभग 4% गिरकर 10.91 के स्तर पर आ गया, जो निवेशकों के बीच कम अनिश्चितता का संकेत है.