स्मार्ट मीटर रोलआउट में मौका! Genus Power समेत 5 शेयरों पर नजर, 2028 तक मिल सकता है तगड़ा रिटर्न

यह रोलआउट 2028 तक खिंच सकता है. इस बदलाव का मकसद AT&C लॉस कम करना, बिलिंग सिस्टम को बेहतर बनाना और पावर ग्रिड इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाना है. ऐसे में स्मार्ट मीटर, ट्रांसमिशन, कम्युनिकेशन और यूटिलिटी इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कंपनियों के लिए आने वाले साल बड़े मौके लेकर आ सकते हैं.

स्मार्ट मीटर स्टॉक्स Image Credit: TV9 Bharatvarsh

भारत का पावर डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर तेजी से डिजिटल बदलाव के दौर से गुजर रहा है. सरकार की Revamped Distribution Sector Scheme यानी RDSS के तहत देशभर में करीब 25 करोड़ स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य रखा गया है. हालांकि अब तक कुल टारगेट का करीब 80 प्रतिशत काम बाकी है, जिससे माना जा रहा है कि यह रोलआउट 2028 तक खिंच सकता है. इस बदलाव का मकसद AT&C लॉस कम करना, बिलिंग सिस्टम को बेहतर बनाना और पावर ग्रिड इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाना है. ऐसे में स्मार्ट मीटर, ट्रांसमिशन, कम्युनिकेशन और यूटिलिटी इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कंपनियों के लिए आने वाले साल बड़े मौके लेकर आ सकते हैं.

Genus Power Infrastructures

Genus Power देश की प्रमुख स्मार्ट मीटर और AMISP कंपनियों में शामिल है. कंपनी स्मार्ट और प्रीपेड बिजली मीटर बनाने के साथ बड़े RDSS प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रही है. इसके अलावा कंपनी ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन और एनर्जी मैनेजमेंट सॉल्यूशंस भी देती है.

इस कंपनी के शेयर लगभग 314 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं. यह अपने 52 हफ्ते के हाई 422 रुपये से करीब 25 प्रतिशत नीचे है. कंपनी का पीई रेशियो 17.4 है, जबकि इंडस्ट्री पीई 27.6 के आसपास है.

HPL Electric & Power

HPL Electric & Power इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट सेक्टर की जानी-मानी कंपनी है. कंपनी स्मार्ट मीटर, स्विचगियर, वायर, केबल और लाइटिंग प्रोडक्ट्स बनाती है. स्मार्ट बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्रिड मॉडर्नाइजेशन में तेजी से कंपनी को फायदा मिल सकता है.

कंपनी के शेयर लगभग 347 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं. यह अपने 52 हफ्ते के हाई 640 रुपये से करीब 45 प्रतिशत नीचे है. कंपनी का पीई 22 है, जबकि इंडस्ट्री पीई 32.8 है.

Adani Energy Solutions

Adani Energy Solutions देश की बड़ी प्राइवेट पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों में शामिल है. कंपनी अब स्मार्ट मीटरिंग, स्मार्ट ग्रिड और यूटिलिटी डिजिटाइजेशन प्रोजेक्ट्स में भी तेजी से विस्तार कर रही है.

कंपनी के शेयर लगभग 1,306 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं. यह अपने 52 हफ्ते के हाई 1,464 रुपये से करीब 10.7 प्रतिशत नीचे है. कंपनी का पीई रेशियो 68.7 है, जो इंडस्ट्री पीई 69.4 के करीब है.

Schneider Electric Infrastructure

Schneider Electric Infrastructure बिजली वितरण, ग्रिड ऑटोमेशन और पावर मैनेजमेंट सॉल्यूशंस पर काम करती है. कंपनी स्विचगियर, ट्रांसफॉर्मर और स्मार्ट ग्रिड टेक्नोलॉजी सप्लाई करती है. स्मार्ट मीटरिंग बढ़ने से ग्रिड ऑटोमेशन और डिजिटल सबस्टेशन की मांग बढ़ सकती है, जिससे कंपनी को अप्रत्यक्ष फायदा मिल सकता है.

कंपनी का शेयर लगभग 1,262 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं. यह अपने 52 हफ्ते के हाई 1,395 रुपये से करीब 9.5 प्रतिशत नीचे है. कंपनी का पीई 115 है, जबकि इंडस्ट्री पीई 41.2 है.

KEC International

KEC International इंफ्रास्ट्रक्चर EPC सेक्टर की बड़ी कंपनी है. कंपनी पावर ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन, रेलवे, सिविल और केबल कारोबार में मौजूद है. स्मार्ट मीटरिंग इकोसिस्टम में कंपनी को डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क, स्मार्ट ग्रिड और यूटिलिटी मॉडर्नाइजेशन प्रोजेक्ट्स से फायदा मिल सकता है.

कंपनी के शेयर लगभग 549 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं. यह अपने 52 हफ्ते के हाई 947 रुपये से करीब 42 प्रतिशत नीचे है. कंपनी का पीई 20 है, जबकि इंडस्ट्री पीई 18 के आसपास है.

इसे भी पढ़ें- Prudential का बड़ा दांव! Bharti Life में खरीदेगी 75% हिस्सेदारी, इस कंपनी में घटाएगी होल्डिंग, रखें शेयरों पर नजर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.