₹60000 करोड़ तक का है इंफ्रास्ट्रक्चर और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की इन 3 कंपनियों का ऑर्डर बुक, रडार पर रख सकते हैं शेयर

Q3FY26 में इंफ्रास्ट्रक्चर और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनियों ने मजबूत ऑर्डर बुक रिपोर्ट की है. KEC International, Waaree Energies और Premier Energies का ऑर्डर बुक ₹15,000 करोड़ से ₹60,000 करोड़ तक पहुंच चुका है, जिससे आने वाले समय में रेवेन्यू विजिबिलिटी और ग्रोथ की संभावना मजबूत होती दिख रही है.

आर्डर बुक Image Credit: canva

इंफ्रास्ट्रक्चर और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में काम कर रही कंपनियों के लिए ऑर्डर बुक सबसे बड़ा भरोसेमंद संकेत माना जाता है. मजबूत ऑर्डर बुक का मतलब है आने वाले समय में रेवेन्यू की साफ विजिबिलिटी और प्रोजेक्ट एग्जीक्यूशन की मजबूती. Q3FY26 में कई कंपनियों ने दमदार ऑर्डर बुक रिपोर्ट की है. इनमें से तीन शेयर ऐसे हैं, जिनका ऑर्डर बुक ₹15,000 करोड़ से लेकर ₹60,000 करोड़ तक पहुंच चुका है. निवेशक इन शेयरों पर नजर रख सकते हैं.

KEC International Ltd

RPG Group की यह प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर EPC कंपनी पावर ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन, रेलवे, सिविल और रिन्यूएबल सेक्टर में काम करती है. Q3FY26 में KEC International का ऑर्डर बुक ₹41,000 करोड़ से ज्यादा का रहा जो मजबूत प्रोजेक्ट विजिबिलिटी को दिखाता है. कंपनी के पास इस समय 275 से ज्यादा ऑनगोइंग प्रोजेक्ट्स हैं. ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन (T&D) सेगमेंट में ऑर्डर बुक ₹26,000 करोड़ से ऊपर है जबकि सिविल सेगमेंट का बैकलॉग ₹10,000 करोड़ से ज्यादा और ट्रांसपोर्टेशन करीब ₹3,000 करोड़ का है. अलग-अलग सेगमेंट से लगातार ऑर्डर इनफ्लो कंपनी को आने वाले क्वार्टर्स में मजबूत रेवेन्यू सपोर्ट दे सकता है.

Waaree Energies Ltd

भारत की सबसे बड़ी सोलर मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में शामिल Waaree Energies ने Q3FY26 में अपना ऑर्डर बुक बढ़ाकर करीब ₹60,000 करोड़ कर लिया है. इसके साथ ही कंपनी के पास 100+ GW का मजबूत ऑर्डर पाइपलाइन विजिबिलिटी है. रेवेन्यू मिक्स की बात करें तो करीब 38% यूटिलिटी/IPP, 32% ओवरसीज, 18% रिटेल और 10% EPC से आता है जिससे डोमेस्टिक और इंटरनेशनल दोनों मार्केट में बैलेंस्ड ग्रोथ दिखती है. Q3 में मॉड्यूल प्रोडक्शन 94% YoY बढ़कर 3.5 GW रहा जो एग्जीक्यूशन कैपेबिलिटी को मजबूत करता है.

Premier Energies Ltd

Premier Energies सोलर सेल और मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग में तेजी से उभरती कंपनी है. 31 दिसंबर 2025 तक कंपनी का ऑर्डर बुक 9,413 MW रहा जिसकी वैल्यू करीब ₹1,37,235 मिलियन है. ऑर्डर बुक में 54% सोलर सेल, 46% मॉड्यूल और EPC का हिस्सा बेहद मामूली है. खास बात यह है कि पूरा ऑर्डर बुक डोमेस्टिक मार्केट से आया है जो भारत में सोलर सेक्टर की मजबूत मांग को दिखाता है. Q3 में नए ऑर्डर्स और स्थिर सेल्स के चलते कंपनी की एग्जीक्यूशन मोमेंटम बरकरार रही.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.