4 फरवरी के लिए ये 3 शेयर हैं Choice Broking के एनालिस्ट की पहली पसंद, हफ्ते भर में मिल सकता है टारगेट, जानें SL
Choice Broking के टेक्निकल एनालिस्ट हितेश टेलर ने 4 फरवरी को IDFC First Bank, JSW Steel और LIC में खरीदारी की सलाह दी है. उनके मुताबिक मजबूत चार्ट पैटर्न और मोमेंटम के चलते इन शेयरों में एक हफ्ते के भीतर 8–10% तक की तेजी देखने को मिल सकती है.
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच टेक्निकल एनालिसिस के आधार पर चुनिंदा शेयरों में शॉर्ट टर्म में मजबूत कमाई का मौका बनता दिख रहा है. ब्रोकरेज फर्म Choice Broking के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट हितेश टेलर ने 4 फरवरी को तीन शेयरों IDFC First Bank, JSW Steel और Life Insurance Corporation of India (LIC) में खरीदारी की सलाह दी है. उनका मानना है कि इन शेयरों में अगले एक हफ्ते के 8-10 प्रतिशत की तेजी देखने को मिल सकती है, बशर्ते निवेशक डिसिप्लिन के साथ स्टॉप लॉस का पालन करें.
टारगेट और स्टॉप लॉस
हितेश टेलर ने शेयरों के लिए ये सलाह दी है.
| शेयर | खरीदी कब करें (₹) | टारगेट (₹) | स्टॉप लॉस (₹) | संभावित तेजी (%) |
|---|---|---|---|---|
| IDFC First Bank Ltd | 84.85 | 93 | 80.80 | ~9.6% |
| JSW Steel Ltd | 1,229.20 | 1,330 | 1,180 | ~8.2% |
| Life Insurance Corporation of India | 838.30 | 920 | 796 | ~9.8% |
IDFC First Bank
IDFC First Bank का शेयर फिलहाल ₹84.85 के आसपास ट्रेड कर रहा है. हितेश टेलर के मुताबिक, स्टॉक में हायर हाई–हायर लो का मजबूत पैटर्न बना हुआ है, जो साफ तौर पर अपट्रेंड की पुष्टि करता है. हालिया गिरावट के दौरान शेयर ने पिछले हायर हाई के पास मजबूत सपोर्ट लिया और वहां से दोबारा ऊपर की ओर बढ़ा है. उन्होंने कहा, “शेयर 20, 50, 100 और 200 दिन के सभी अहम EMA के ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो इसकी बुलिश ताकत को दिखाता है. इसका RSI 55.76 पर है, जो दोबारा मजबूती पकड़ने का संकेत देता है.”
JSW Steel
JSW Steel इस समय करीब ₹1,229 के स्तर पर है और टेक्निकली मजबूत स्थिति में दिख रहा है. एनालिस्ट के अनुसार, शेयर ने अहम रेजिस्टेंस के ऊपर डिसाइसिव ब्रेकआउट दिया है, जिससे आगे तेजी की संभावना बढ़ गई है. हितेश टेलर का कहना है, “स्टॉक लगातार हायर हाई और हायर लो बना रहा है, जो मजबूत बुलिश सेंटिमेंट को दर्शाता है. इसका RSI 61.21 पर है, यानी मोमेंटम बढ़ रहा है लेकिन ओवरबॉट जोन में नहीं है.”
LIC
Life Insurance Corporation of India के शेयर ने हालिया करेक्शन के बाद निचले स्तरों पर मजबूत बेस बनाया है. इसके बाद शेयर ने साइडवेज रेंज से बाहर निकलते हुए ब्रेकआउट दिया है. एनालिस्ट के मुताबिक, “LIC में RSI 53.82 तक सुधर चुका है, जो अपसाइड मोमेंटम की पुष्टि करता है. मौजूदा स्तरों से इसमें आगे तेजी की अच्छी गुंजाइश है.”
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
₹5400 करोड़ से ज्यादा की खरीदारी के साथ बाजार में FII की वापसी, DIIs ने भी झोंके पैसे; ट्रेड डील का असर
US-इंडिया ट्रेड डील से चमके सीफूड एक्सपोर्ट्स समेत इन सेक्टर के स्टॉक, इन शेयरों में लगा अपर सर्किट, देखें लिस्ट
US-India Trade Deal से दौड़ पड़े अडानी ग्रुप के शेयर, एक दिन में 11% तक उछला मार्केट कैप; इनमें दिखी तेजी
Nifty Outlook Feb 4: डेली चार्ट पर बनी लंबी रेड कैंडल कर रही क्या इशारा, क्या भरेगा 533 अंकों का गैप?
