स्मार्ट मनी की एंट्री! सिंगापुर सरकार ने इन 2 स्टॉक में खरीदी ₹2,329 करोड़ की हिस्सेदारी, क्या ये बनेंगे अगला मल्टीबैगर?

Q4 FY26 में सिंगापुर सरकार ने भारतीय बाजार में 2 चुनिंदा शेयरों में नई हिस्सेदारी खरीदी है. यह कदम मजबूत फंडामेंटल और ग्रोथ पोटेंशियल वाले स्टॉक्स की ओर संकेत करता है, जिन्हें निवेशक फोकस में रख सकते हैं.

सिंगापुर सरकार निवेश भारत Image Credit: Money9 Live

भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है, और इसमें सबसे बड़ा नाम ‘सिंगापुर सरकार’ (Government of Singapore) का जुड़ा है. वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही (Q4 FY26) के दौरान सिंगापुर सरकार ने भारतीय बाजार में अपनी उपस्थिति मजबूत करते हुए दो दिग्गज कंपनियों- Delhivery Limited और TVS Motor Company में नई हिस्सेदारी खरीदी है.

सिंगापुर सरकार के इस निवेश को बाजार के जानकार एक बड़े संकेत के रूप में देख रहे हैं, क्योंकि यह उन कंपनियों पर दांव लगाती है जिनमें लॉन्ग टर्म ग्रोथ की प्रबल संभावनाएं होती हैं.

Delhivery Limited Share Price

देश की सबसे बड़ी लॉजिस्टिक्स कंपनियों में शुमार दिल्लीवरी (Delhivery) में सिंगापुर सरकार ने 1.21 प्रतिशत की नई हिस्सेदारी खरीदी है. इस निवेश की कुल वैल्यू 413.6 करोड़ रुपये है, जिसके तहत मार्च तिमाही में कंपनी के 90.67 लाख शेयर खरीदे गए हैं.

  • मार्केट पोजीशन: दिल्लीवरी का मार्केट कैप फिलहाल 34,975.26 करोड़ रुपये है. वर्तमान में इसके शेयर 467.15 रुपये के आसपास कारोबार कर रहे हैं.
  • शेयरहोल्डिंग पैटर्न: कंपनी में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की बड़ी हिस्सेदारी (48.23%) है, जबकि घरेलू निवेशकों (DIIs) के पास 36.27% स्टेक है.
  • शानदार नतीजे: कंपनी के वित्तीय नतीजे इसकी ग्रोथ की कहानी खुद बयां कर रहे हैं. Q3 FY25 में कंपनी का रेवेन्यू 2,378 करोड़ रुपये था, जो Q3 FY26 में 17.96% बढ़कर 2,805 करोड़ रुपये हो गया. वहीं, नेट प्रॉफिट में 60% की भारी उछाल देखी गई है.

TVS Motor Company Share Price

सिंगापुर सरकार ने ऑटोमोबाइल सेक्टर की दिग्गज कंपनी TVS मोटर में भी बड़ा निवेश किया है. सरकार ने कंपनी में 1.14 प्रतिशत की फ्रेश हिस्सेदारी खरीदी है, जिसकी मार्केट वैल्यू लगभग 1,915.5 करोड़ रुपये है. इस सौदे के जरिए 53.97 लाख शेयर पोर्टफोलियो में जोड़े गए हैं.

  • मार्केट वैल्यू: TVS मोटर का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1,65,900.42 करोड़ रुपये है. कंपनी का शेयर फिलहाल 3,492 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है.
  • दमदार रिजल्ट: Q3 FY25 के 11,035 करोड़ रुपये के मुकाबले 33.72% बढ़कर 14,756 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. कंपनी का शुद्ध लाभ (Net Profit) 46.31% की बढ़त के साथ 891 करोड़ रुपये (Q3 FY26) दर्ज किया गया.
  • वैश्विक पहुंच: TVS मोटर न केवल भारत में बल्कि दुनिया के 80 से अधिक देशों में अपनी मजबूत पकड़ रखती है, जो इसे निवेशकों की पहली पसंद बनाता है.

यह भी पढ़ें: FIFA वर्ल्ड कप 2026 और चिलचिलाती गर्मी से बढ़ेगा इस बेवरेज स्टॉक का पारा, शेयरों में 20% उछाल का दावा, 14 देशों में साम्राज्य

सिंगापुर सरकार द्वारा किया गया यह निवेश संकेत है कि भारतीय लॉजिस्टिक्स और ऑटो सेक्टर में अभी ग्रोथ की काफी संभावनाएं बाकी हैं. दिल्लीवरी और TVS मोटर जैसी कंपनियों के मजबूत फंडामेंटल्स और लगातार सुधरते मुनाफे ने बड़े वैश्विक निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. आने वाले समय में रिटेल निवेशकों की नजर भी इन स्टॉक्स पर बनी रहेगी.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories