SpiceJet के स्टॉक में आई तूफानी तेजी, 10% का लगा अपर सर्किट; जानें क्यों शेयर ने भरी उड़ान

SpiceJet के शेयर में गुरुवार को 10 फीसदी का अपर सर्किट लगा. कंपनी के स्टॉक में यह तेजी फ्लीट विस्तार, Airbus A320 के तीन नए विमानों की शामिल होने और ऑपरेशनल क्षमता बढ़ाने की योजना के बाद देखने को मिली. बढ़ी हुई ट्रेडिंग वॉल्यूम और नेटवर्क विस्तार की उम्मीदों ने निवेशकों का भरोसा मजबूत किया है.

Spicejet. Image Credit: Canva, tv9

SpiceJet Share Price: एविएशन सेक्टर की कंपनी SpiceJet के शेयरों में गुरुवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली. कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर 10 फीसदी की छलांग लगाकर अपर सर्किट पर पहुंच गया. इस तेजी के पीछे कंपनी की फ्लीट विस्तार योजना, नेटवर्क विस्तार की रणनीति और ऑपरेशनल क्षमता बढ़ाने की दिशा में उठाए गए कदमों को प्रमुख वजह माना जा रहा है. इन सकारात्मक घटनाक्रमों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया, जिसके चलते शेयर में जोरदार खरीदारी देखने को मिली.

करीब 1,709 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली SpiceJet का शेयर गुरुवार को 10 फीसदी की तेजी के साथ 12.32 रुपये के स्तर तक पहुंच गया. पिछले कारोबारी सत्र में यह 11.20 रुपये पर बंद हुआ था. हालांकि, पिछले एक साल के दौरान कंपनी के शेयर ने अब तक लगभग 67 फीसदी का नकारात्मक रिटर्न दिया है.

तीन नए Airbus A320 विमान शामिल

SpiceJet ने अपनी फ्लीट में Airbus A320 के तीन नए विमान शामिल किए हैं. इन विमानों को डैम्प लीज व्यवस्था के तहत लिया गया है और इनके इसी सप्ताह कमर्शियल ऑपरेशंस शुरू होने की उम्मीद है. कंपनी का मानना है कि नए विमानों के शामिल होने से उसकी ऑपरेशनल कैपेसिटी में बढ़ोतरी होगी. इसके साथ ही एयरलाइन अपने विस्तार कार्यक्रम को गति दे सकेगी और यात्रियों को बेहतर सर्विस उपलब्ध करा पाएगी.

घरेलू नेटवर्क होगा मजबूत

कंपनी के अनुसार, नए विमान जुड़ने से प्रमुख घरेलू रूट्स पर कनेक्टिविटी मजबूत होगी. इसके अलावा व्यस्त यात्रा सीजन से पहले नई उड़ान सेवाएं शुरू करने में भी मदद मिलेगी. इससे बढ़ती यात्री मांग को बेहतर तरीके से पूरा किया जा सकेगा. एविएशन इंडस्ट्री में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच अधिक विमानों का संचालन किसी भी एयरलाइन के लिए बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है. यही वजह है कि निवेशकों ने इस विस्तार योजना को सकारात्मक संकेत के रूप में देखा.

और बढ़ेगी फ्लीट

SpiceJet ने संकेत दिए हैं कि आने वाले महीनों में वह अपनी फ्लीट में और विमान शामिल कर सकती है. कंपनी इस समय कई लेसर्स के साथ बातचीत कर रही है. यदि ये समझौते पूरे होते हैं, तो एयरलाइन की परिचालन क्षमता और बेहतर हो जाएगी. विश्लेषकों का मानना है कि फ्लीट विस्तार से कंपनी को उड़ानों की संख्या बढ़ाने, समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करने और लागत प्रबंधन में मदद मिल सकती है. इससे भविष्य में कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन में भी सुधार आने की उम्मीद है.

ट्रेडिंग वॉल्यूम में 120 फीसदी का उछाल

शेयर में तेजी के साथ ट्रेडिंग गतिविधियां भी काफी बढ़ गईं. कारोबार के दौरान प्रति घंटे ट्रेडिंग वॉल्यूम लगभग 50 लाख शेयरों से बढ़कर 1.1 करोड़ शेयर तक पहुंच गया. यानी वॉल्यूम में करीब 120 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

यह भी पढ़ें: ब्रेंट क्रूड $98 के पार, लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में हुई बढ़ोतरी; रेड सी में हूती हमलों से बढ़ी वैश्विक तेल सप्लाई की चिंता

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

Closing Bell: सेंसेक्स-निफ्टी लगातार चौथे दिन टूटे, निवेशकों के ₹3 लाख करोड़ खाक; तेल की कीमतों ने झकझोरा बाजार

4 महीने के निचले स्तर पर क्यों पहुंच गए बंधन बैंक के शेयर, दो दिन में 20 फीसदी की गिरावट; आखिर क्या है वजह?

Cipla के Q1 रिजल्ट ने बिगाड़ा निवेशकों का मूड, मुनाफे में 39% की गिरावट; 3 फीसदी लुढ़का शेयर

AI बूम का फायदा उठा सकते हैं ये 3 स्टॉक, सरकार के ₹100 अरब का दांव बदल सकता है गेम; जानें शेयर का हाल

न्यूक्लियर सेक्टर में इस कंपनी की बढ़ी ताकत! ₹800 करोड़ कैश, कर्ज न के बाराबर; 6 महीने में 24% तक चढ़ा शेयर; रखें नजर

दमदार नतीजों के बाद इस शेयर में लगा अपर सर्किट, जून तिमाही मुनाफा 4 गुना बढ़ा , रडार पर रखें स्टॉक