गोली की रफ्तार से भाग रहा ये स्टॉक! अब मिला ₹1000 करोड़ का ऑर्डर, एक साल में 544% चढ़े शेयर; रखें पैनी नजर

Sterlite Tech का शेयर शुक्रवार 22 मई को 52 हफ्ते के नए हाई 441.15 रुपये पर पहुंच गया. वहीं स्टॉक का 52 हफ्ते का निचला स्तर 67.55 रुपये था, जो 21 मई 2025 को दर्ज किया गया था. शुक्रवार तक बाजार बंद होने तक कंपनी का मार्केट कैप 21,533 करोड़ रुपये रहा.

एक साल से नॉन-स्टॉप भाग रहा शेयर! Image Credit: Canva

टेलीकॉम इक्विपमेंट बनाने वाली Sterlite Technologies के शेयर सोमवार को निवेशकों की नजर में रह सकते हैं. कंपनी की सब्सिडियरी यूनिट को 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का मल्टी-ईयर सप्लाई ऑर्डर मिला है. कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसकी सब्सिडियरी को एक ‘हाइपरस्केल’ पार्टनर से Optical Connectivity Products की सप्लाई के लिए Product Award Letter यानी PAL मिला है. पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 500 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है.

अमेरिका की बड़ी कंपनी से मिला ऑर्डर

कंपनी के मुताबिक, यह अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर अमेरिका स्थित एक बड़े हाइपरस्केल क्लाइंट से मिला है. हालांकि कंपनी ने ग्राहक का नाम उजागर नहीं किया है. Sterlite Tech इस क्लाइंट की जरूरत के हिसाब से Optical Connectivity Products सप्लाई करेगी. डील की कुल वैल्यू करीब 1.1 बिलियन डॉलर यानी लगभग 10,622 करोड़ रुपये बताई गई है.

AI Data Centres से जुड़ा है बड़ा मौका

कंपनी ने ग्राहक का नाम भले नहीं बताया हो, लेकिन यह जरूर साफ किया है कि उसके Optical Connectivity Products का इस्तेमाल AI Data Centres के विस्तार में किया जाएगा. कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर Ankit Agarwal ने कहा कि इस समझौते के तहत Sterlite Tech अमेरिका में AI Data Centre Infrastructure तैयार करने में मदद करेगी. उन्होंने कहा कि कंपनी AI Data Centres के लिए Connectivity Backbone तैयार कर रही है.

नई केबल सीरीज भी लॉन्च

Sterlite Tech ने हाल ही में अपनी Celesta IBR Cable Series भी लॉन्च की है. इस सीरीज में 6,912 तक फाइबर वाली केबल्स शामिल हैं.

शेयर में लगा अपर सर्किट

ऑर्डर अपडेट से पहले शुक्रवार को कंपनी के शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिली. शेयर 5% के अपर प्राइस बैंड के साथ 441.15 रुपये पर बंद हुआ. इससे पहले शेयर 420.15 रुपये पर बंद हुआ था.

शेयर ने दिया शानदार रिटर्न

Sterlite Technologies के शेयरों ने पिछले पांच साल में निवेशकों को 83% से ज्यादा रिटर्न दिया है. वहीं तीन साल में शेयर करीब 189% चढ़ा है. पिछले एक साल में कंपनी का शेयर 544% से ज्यादा उछल चुका है. साल 2026 में अब तक शेयर में 330% की तेजी आ चुकी है, जबकि पिछले एक महीने में इसमें 51% की बढ़त देखने को मिली है. पिछले पांच कारोबारी सत्रों में भी शेयर करीब 5% चढ़ा है.

52 हफ्ते के हाई पर पहुंचा शेयर

Sterlite Tech का शेयर शुक्रवार 22 मई को 52 हफ्ते के नए हाई 441.15 रुपये पर पहुंच गया. वहीं स्टॉक का 52 हफ्ते का निचला स्तर 67.55 रुपये था, जो 21 मई 2025 को दर्ज किया गया था. शुक्रवार तक बाजार बंद होने तक कंपनी का मार्केट कैप 21,533 करोड़ रुपये रहा.

इसे भी पढ़ें- बंपर डिविडेंड: इस कंपनी ने किया ₹506 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान, स्टॉक में हलचल; जानें रिकॉर्ड डेट

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.