Closing Bell : बाजार में शानदार रैली, सेंसेक्स 544 अंक चढ़ा, निफ्टी 24700 के ऊपर बंद, IT शेयरों ने किया कमाल!
ब्रॉडर मार्केट में भी तेजी का माहौल बना रहा. Nifty Midcap 100 इंडेक्स 0.7 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ. वहीं Nifty Smallcap 100 इंडेक्स में 1.2 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. इससे साफ है कि सोमवार को बाजार में सिर्फ बड़े शेयरों में ही नहीं, बल्कि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली.

Closing Bell : भारतीय शेयर बाजार में सोमवार यानी 3 अगस्त को तेजी देखने को मिली. पूरे बाजार में खरीदारी का माहौल रहा और ज्यादातर सेक्टरों में बढ़त दर्ज की गई. इस दौरान सेंसेक्स 544 अंकों की तेजी के साथ 78639 के स्तर पर वहीं, निफ्टी 390 अंकों की तेजी के साथ 24774 के लेवल पर बंद हुआ. दिन के अंत में भी बाजार मजबूत बना रहा. खासकर IT शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली, जिससे बाजार को अच्छा सपोर्ट मिला. इसके अलावा, रुपये में भी मजबूती देखने को मिली.
InterGlobe Aviation और TCS समेत ये शेयर रहे टॉप गेनर्स
Nifty50 के शेयरों में InterGlobe Aviation, TCS, Infosys, Shriram Finance और Bajaj Finserv सबसे ज्यादा बढ़ने वाले शेयरों में रहे. वहीं, Sun Pharma, Apollo Hospitals, Cipla, ONGC और Bharti Airtel Nifty50 के टॉप लूजर्स रहे.
Midcap और Smallcap में भी खरीदारी
ब्रॉडर मार्केट में भी तेजी का माहौल बना रहा. Nifty Midcap 100 इंडेक्स 0.7 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ. वहीं Nifty Smallcap 100 इंडेक्स में 1.2 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. इससे साफ है कि सोमवार को बाजार में सिर्फ बड़े शेयरों में ही नहीं, बल्कि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली.
रुपये में भी मजबूती
डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में भी सोमवार को मामूली मजबूती रही. रुपया पिछले बंद भाव 95.39 रुपये प्रति डॉलर के मुकाबले मजबूत होकर 95.34 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ.
Bajaj Auto का शेयरों में तेजी
Bajaj Auto के शेयरों में सोमवार को जोरदार तेजी रही. कारोबार के अंत में शेयर 2.91 फीसदी की बढ़त के साथ 11,856 रुपये पर बंद हुआ.
LTM के शेयरों में 8 फीसदी की तेजी
LTM के शेयर में भी सोमवार को जोरदार खरीदारी देखने को मिली. भारी कारोबार के बीच शेयर ने करीब तीन महीने का सबसे ऊंचा स्तर छुआ. BSE पर इंट्रा-डे कारोबार में LTM का शेयर 8 फीसदी तक उछलकर 4,715.50 रुपये पर पहुंच गया.
Chemical सेक्टर में इन शेयरों में तेजी
Nifty Chemical इंडेक्स में भी कुछ शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली. Chambal Fertilizers & Chemicals, Linde India और Gujarat Fluorochemicals इस इंडेक्स के टॉप गेनर्स में शामिल रहे.
किन आईटी शेयरों में कितनी तेजी?
सेंसेक्स के शेयरों का हाल
सेक्टोरल इंडेक्स का हाल
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो Nifty Media को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए. Nifty IT इंडेक्स सबसे आगे रहा और इसमें 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली. IT शेयरों में खरीदारी का असर TCS और Infosys जैसे बड़े शेयरों पर भी दिखा.
कैसा रहा था कल का बाजार?
31 जुलाई को भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ. बीएसई सेंसेक्स 166 अंकों की बढ़त के साथ 78,094 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 66 अंक चढ़कर 24,383 के स्तर पर पहुंच गया. दिनभर के कारोबार में ऑटो और मीडिया सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिली, जिससे इन सेक्टरों ने बाजार की तेजी को मजबूती दी.
इसे भी पढ़ें- Q1 में 547% उछला मुनाफा, शेयर में लगा 20 फीसदी का अपर सर्किट, आशीष कचोलिया ने भी लगाया पैसा!
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.