अगस्त में 10 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार! ट्रेडिंग से पहले देख लें पूरी हॉलिडे लिस्ट

अगर आप अगस्त 2026 में शेयर बाजार में निवेश या ट्रेडिंग की योजना बना रहे हैं, तो पहले हॉलिडे कैलेंडर जरूर देख लें. इस महीने NSE और BSE कुल 10 दिन बंद रहेंगे. हालांकि, सभी छुट्टियां नियमित शनिवार और रविवार की हैं. अगस्त में कोई अतिरिक्त ट्रेडिंग हॉलिडे नहीं है और सभी कार्यदिवसों में बाजार सामान्य रूप से खुला रहेगा.

share market holidays Image Credit: canva/AI image

Stock Market Holiday August 2026: अगस्त 2026 में अगर आप शेयर बाजार में निवेश या ट्रेडिंग की योजना बना रहे हैं, तो पहले बाजार की छुट्टियों का कैलेंडर जरूर देख लें. इस महीने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) कुल 10 दिन बंद रहेंगे. हालांकि, इनमें कोई अतिरिक्त ट्रेडिंग हॉलिडे शामिल नहीं है. सभी छुट्टियां नियमित शनिवार और रविवार की हैं.

ऐसे में निवेशकों के लिए यह जानना जरूरी है कि किन दिनों में इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB) सेगमेंट में कारोबार नहीं होगा.

अगस्त में 10 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार

अगस्त 2026 में भारतीय शेयर बाजार पांच शनिवार और पांच रविवार को बंद रहेगा. इन दिनों NSE और BSE पर किसी भी सेगमेंट में ट्रेडिंग नहीं होगी. बाजार 1 अगस्त, 2 अगस्त, 8 अगस्त, 9 अगस्त, 15 अगस्त (शनिवार), 16 अगस्त, 22 अगस्त, 23 अगस्त, 29 अगस्त और 30 अगस्त को बंद रहेगा.

अगस्त में कोई अतिरिक्त ट्रेडिंग हॉलिडे नहीं

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की ओर से जारी हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, नियमित वीकेंड छुट्टियों के अलावा अगस्त 2026 में कोई अतिरिक्त ट्रेडिंग हॉलिडे नहीं है. 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस जरूर है, लेकिन यह शनिवार को पड़ रहा है. शनिवार पहले से ही शेयर बाजार की साप्ताहिक छुट्टी होती है. इसलिए इस वजह से कोई अलग ट्रेडिंग अवकाश नहीं मिलेगा. इसके अलावा महीने के सभी कार्यदिवसों में बाजार सामान्य रूप से खुला रहेगा.

अगस्त के बाद कब-कब बंद रहेगा बाजार?

अगस्त के बाद वर्ष 2026 में शेयर बाजार इन ट्रेडिंग हॉलिडे पर बंद रहेगा.

  • 14 सितंबर (सोमवार): गणेश चतुर्थी.
  • 2 अक्टूबर (शुक्रवार): महात्मा गांधी जयंती.
  • 20 अक्टूबर (मंगलवार): दशहरा.
  • 10 नवंबर (मंगलवार): दिवाली-बलिप्रतिपदा.
  • 24 नवंबर (मंगलवार): प्रकाश गुरुपर्व श्री गुरु नानक देव.
  • 25 दिसंबर (शुक्रवार): क्रिसमस.

जुलाई और अगस्त में नहीं मिली अतिरिक्त छुट्टी

वर्ष 2026 में जुलाई और अगस्त के दौरान नियमित शनिवार और रविवार की छुट्टियों के अलावा शेयर बाजार में कोई अतिरिक्त ट्रेडिंग हॉलिडे नहीं है. ऐसे में निवेशक पूरे महीने के कार्यदिवसों में सामान्य रूप से ट्रेडिंग कर सकेंगे.

इसे भी पढ़ें- ITR की आखिरी तारीख नजदीक, क्या मिलेगी राहत? जानें लेटेस्ट अपडेट