कल यानी गणेश चतुर्थी पर खुलेगा या बंद रहेगा शेयर बाजार? ट्रेडिंग से पहले देख लें हॉलिडे लिस्ट

गणेश चतुर्थी के कारण सोमवार 14 सितंबर 2026 को NSE और BSE में ट्रेडिंग बंद रहेगी. MCX में सुबह का सेशन बंद रहेगा, जबकि शाम 5 बजे से कारोबार शुरू होगा. शेयर बाजार में सामान्य ट्रेडिंग मंगलवार 15 सितंबर को सुबह 9:15 बजे से शुरू होगी.

स्टॉक मार्केट हॉलिडे Image Credit: Getty Images, canva

अगर आप सोमवार 14 सितंबर 2026 को शेयर बाजार में ट्रेडिंग करने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है. गणेश चतुर्थी के मौके पर सोमवार को भारतीय शेयर बाजार बंद रहेगा. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी NSE और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी BSE, दोनों ने 14 सितंबर को 2026 के ट्रेडिंग हॉलिडे कैलेंडर में शामिल किया है. इस दिन शेयर बाजार में ट्रेडिंग और सेटलमेंट से जुड़ी गतिविधियां नहीं होंगी.

14 सितंबर को कमोडिटी मार्केट खुलेगा या बंद?

गणेश चतुर्थी की छुट्टी का असर कमोडिटी मार्केट पर भी पड़ेगा. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX में 14 सितंबर को सुबह का ट्रेडिंग सेशन बंद रहेगा.

MCX पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होने वाली ट्रेडिंग नहीं होगी. हालांकि, शाम के सेशन में ट्रेडिंग दोबारा शुरू होगी. यह सेशन शाम 5 बजे से शुरू होगा और कमोडिटी के हिसाब से रात 11:30 बजे से 11:55 बजे के बीच बंद होगा.

2026 में शेयर बाजार की अब कितनी छुट्टियां बाकी?

गणेश चतुर्थी के बाद 2026 के कैलेंडर में शेयर बाजार की पांच निर्धारित छुट्टियां बाकी रहेंगी. इनमें गांधी जयंती, दशहरा, दिवाली-बलिप्रतिपदा, प्रकाश गुरपुर्ब श्री गुरु नानक देव और क्रिसमस शामिल हैं.

तारीखदिनछुट्टी
2 अक्टूबर 2026शुक्रवारमहात्मा गांधी जयंती
20 अक्टूबर 2026मंगलवारदशहरा
10 नवंबर 2026मंगलवारदिवाली-बलिप्रतिपदा
24 नवंबर 2026मंगलवारप्रकाश गुरपुर्ब श्री गुरु नानक देव
25 दिसंबर 2026शुक्रवारक्रिसमस

15 सितंबर को फिर खुलेगा शेयर बाजार

गणेश चतुर्थी की छुट्टी के बाद NSE और BSE में मंगलवार 15 सितंबर 2026 को सामान्य कारोबार शुरू होगा. तीन दिन की छुट्टी के बाद बाजार में प्री-ओपन सेशन सुबह 9 बजे शुरू होगा. इसके बाद नियमित इक्विटी मार्केट में ट्रेडिंग सुबह 9:15 बजे से शुरू होकर दोपहर 3:30 बजे तक चलेगी.

ये भी पढ़ें- Zomato से मंगवाते हैं खाना? तो अब बिल में जुड़ेगी ये नई फीस, इन लोगों को देने होंगे एक्स्ट्रा पैसे