बाजार में तूफानी तेजी जारी, सेंसेक्स 77,000 पार, सभी सेक्टर्स में रौनक

24 मार्च के कारोबार में भारतीय बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिल रहा है. सेंसेक्स 77 हजार पार पहुंच चुका है. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंकों से ज्यादा उछलकर 77,432 के स्तर पर वहीं निफ्टी 155 अंकों की जोरदार उछाल के साथ 23,505 के लेवल पर कारोबार कर रहा है.

NSE Image Credit: Getty Images

Stock Market Today: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी आज, 24 मार्च को बाजार की शुरुआत जोरदार तेजी के साथ हुई है. सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 500 अंकों से ज्यादा उछलकर 77,432 के स्तर पर वहीं निफ्टी 155 अंकों की जोरदार उछाल के साथ 23,505 के लेवल पर कारोबार कर रहा है, कारोबार के दौरान निफ्टी के सभी इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं. इस दौरान सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में 21 शेयरों में तेजी और 9 शेयर में गिरावट देखी जा रही है. कारोबार के दौरान सबसे ज्यादा तेजी सरकारी बैंकों के शेयरों में देखी जा रही है.

निफ्टी के गेनर

निफ्टी के लूजर

सोर्स-NSE

सेंसेक्स के अधिकतर शेयरों में तेजी

निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

सोर्स-NSE

FII-DII के आंकड़े

बीते कारोबारी दिन, 21 मार्च को विदेशी निवेशकों ने 49,892.65 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे और 42,422.29 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. इस दौरान घरेलू निवेशकों ने 18,878.93 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे वहीं, 22,081.19 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. इस दौरान घरेलू निवेशकों की नेट वैल्यू निगेटिव रही थी.

इसे भी पढ़ें- 7.60 से 1772 रुपये पहुंचा शेयर, 1 लाख बना 2.33 करोड़, अब कंपनी देगी डिविडेंड

कैसा रहा था कल का बाजार?

बीते कारोबारी दिन, शुक्रवार को सेंसेक्स 557 अंक चढ़कर 76,905 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी में भी 159 अंक की तेजी के साथ 23,350 के स्तर पर बंद हुआ था.इस दौरान शुक्रवार को सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में तेजी रही थी. सबसे ज्यादा NTPC 3.09 फीसदी, बजाज फाइनेंस 2.62 फीसदी और कोटक महिंद्रा बैंक 2.14 फीसदी चढ़े थे. महिंद्रा, टाटा स्टील, इंफोसिस, टाइटन और बजाज फिनसर्व में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट रही थी.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

18% टैरिफ से पलटी बाजी, US बाजार में वापसी को तैयार ये भारतीय टेक्सटाइल दिग्गज, 5 साल में दिया 870% तक का रिटर्न

अगले हफ्ते इन शेयरों पर रहेगी नजर, मुनाफे में 723% तक की बंपर तेजी, 40 से ज्यादा कंपनियां देगी डिविडेंड, ट्रेड डील का दिखेगा असर

HAL या BEL नहीं, ‘भारत के वॉरेन बफेट’ को इन 2 डिफेंस शेयरों पर भरोसा, लगा रखा है ₹1699 करोड़ का दांव

5 साल में 1245% रिटर्न, सोमवार को एक बार फिर निवेशकों के रडार पर रहेगा यह मल्टीबैगर शेयर; कंपनी ने दिया नया अपडेट

वंदे भारत ट्रेन के मेगा प्लान से इन रेलवे स्टॉक्स को मिल सकता है बूस्ट, 2047 तक 4500 ट्रेनसेट का लक्ष्य; निवेश का है मौका?

9 फरवरी के लिए खोज रहे हैं स्टॉक, एनालिस्ट ने इन 3 शेयरों पर दांव लगाने की दी सलाह, एक हफ्ते में हासिल हो सकता है टारगेट