हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 100 अंकों से ज्यादा उछला, निफ्टी 23500 के नीचे; मेटल स्टॉक्स में बंपर रैली

वैश्विक मोर्चे पर निवेशकों की नजर आज होने वाली अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump और चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping की बैठक पर है, जहां व्यापारिक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. वहीं, ईरान को लेकर वॉशिंगटन के सख्त रुख और ट्रंप के सीजफायर संबंधी बयान के बाद पश्चिम एशिया में बढ़ते जियो-पॉलिटिकल टेंशन पर भी बाजार की नजर बनी हुई है.

BSE Image Credit: Getty Images

Stock Market Opening Bell : बुधवार को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुले. शुरुआती कारोबार में निफ्टी 34 अंक यानी 0.15 फीसदी बढ़कर 23,436.35 पर ट्रेड कर रहा था, जबकि सेंसेक्स 138.29 अंक यानी 0.19 फीसदी की तेजी के साथ 74,712.70 पर कारोबार कर रहा था. सेक्टोरल इंडेक्स में सबसे ज्यादा तेजी मेटल शेयरों में देखने को मिली. वैश्विक मोर्चे पर निवेशकों की नजर आज होने वाली अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump और चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping की बैठक पर है, जहां व्यापारिक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. वहीं, ईरान को लेकर वॉशिंगटन के सख्त रुख और ट्रंप के सीजफायर संबंधी बयान के बाद पश्चिम एशिया में बढ़ते जियो-पॉलिटिकल टेंशन पर भी बाजार की नजर बनी हुई है.

कौन से मेटल शेयर कितने चढ़े?

सोर्स-NSE

ब्रेंट क्रूड में गिरावट

कमोडिटी बाजार में लगातार तीन दिनों की तेजी के बाद कच्चे तेल में हल्की मुनाफावसूली देखने को मिली. ब्रेंट क्रूड का मई वायदा 0.65 फीसदी फिसलकर 107.07 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड करीब 101.5 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार करता दिखा.

आज आएंगे Q4 नतीजे

आज कई दिग्गज कंपनियां अपने चौथी तिमाही (Q4) के नतीजे जारी करेंगी. इनमें प्रमुख रूप से Bharti Airtel, Cipla, DLF, Hindustan Petroleum Corporation, Tata Motors, TVS Motor Company, Power Finance Corporation, LIC Housing Finance और Crompton Greaves Consumer Electricals जैसी कंपनियां शामिल हैं.

IPO अपडेट

Goldline Pharmaceutical का 11.61 करोड़ रुपये का IPO आज दूसरे दिन सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा. वहीं, RFBL Flexi Pack का 35.33 करोड़ रुपये का बुक-बिल्ट IPO भी दूसरे दिन निवेशकों के लिए खुला है. इसमें फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल (OFS) दोनों शामिल हैं.

FII-DII कितने खरीदे-कितने बेचे

12 मई को विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) बिकवाल रहे और उन्होंने 1,959 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 7,990 करोड़ रुपये की खरीदारी कर बाजार को सहारा दिया.

रुपया बनाम डॉलर

सुबह 9:05 बजे भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 95.61 पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले बंद 95.63 के मुकाबले 0.08 फीसदी की हल्की मजबूती को बताता है.

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सोर्स-BSE

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

सोर्स-NSE

एशियाई बाजारों में बिकवाली ( 9:06 AM तक )

  • गिफ्ट निफ्टी 45 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था.
  • जापान के निक्केई में 150 अंकों की तेजी देखने को मिली.
  • हैंग सेंग में करीब 51 अंकों की कमजोरी देखने को मिली.
  • सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 0.72 फीसदी की तेजी देखने को मिली.
  • ताइवान के बाजार में 809 अंकों की गिरावट रही थी.
  • कोरियाई बाजार कोस्पी में 1.4 फीसदी की गिरावट देखने को मिली.

मंगलवार को कैसा रहा था बाजार?

12 मई को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली. सेंसेक्स 1,456 अंक टूटकर 74,559 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 436 अंक फिसलकर 23,379 के स्तर पर पहुंच गया. बाजार में लगातार चौथे कारोबारी दिन गिरावट दर्ज की गई. इन चार दिनों में सेंसेक्स करीब 3,500 अंक और निफ्टी लगभग 1,000 अंक लुढ़क चुके हैं. कारोबार में रियल्टी और IT सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही. Tata Consultancy Services, Infosys, Tech Mahindra और HCLTech के शेयर 4.5 फीसदी तक टूट गए.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.