बाजार में तेजी, सेंसेक्स 300 अंकों से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 23500 के पार, फार्मा शेयरों में बंपर रैली
ब्रॉडर मार्केट में भी मजबूती देखने को मिली. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.49 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 0.59 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए. इससे मिड और स्मॉल कैप शेयरों में भी खरीदारी का रुझान दिखा. सेक्टरवाइज बात करें तो निफ्टी फार्मा और निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में सबसे ज्यादा तेजी रही, जबकि निफ्टी आईटी इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई.

Stock Market Opening Bell : गुरुवार को भारतीय बाजार में तेजी देखने को मिली. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 335.41 अंक यानी 0.45 फीसदी की बढ़त के साथ 75,013.06 पर कारोबार करता दिखा, जबकि निफ्टी 140 अंक यानी 0.60 फीसदी चढ़कर 23,555.65 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो फार्मा शेयरों में बंपर रैली देखने को मिली. निफ्टी में Cipla, Adani Enterprises और Adani Ports & Special Economic Zone सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयर रहे.
अहम बैठक पर नजर
अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump और चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping की अहम बैठक के नतीजों का इंतजार करते हुए भारतीय शेयर बाजार में आज मजबूती देखने को मिली. निवेशक इस बैठक से निकलने वाले संकेतों पर नजर बनाए हुए हैं, क्योंकि इससे अमेरिका-चीन रिश्तों की दिशा तय हो सकती है.
रुपया कमजोर होकर खुला
गुरुवार को भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले हल्की कमजोरी के साथ खुला. रुपया 95.73 के स्तर पर खुला, जबकि बुधवार के बंद स्तर 95.71 की तुलना में इसमें मामूली गिरावट दर्ज की गई.
ब्रॉडर मार्केट
ब्रॉडर मार्केट में भी मजबूती देखने को मिली. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.49 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 0.59 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए. इससे मिड और स्मॉल कैप शेयरों में भी खरीदारी का रुझान दिखा.
सेक्टोरल परफॉर्मेंस
सेक्टरवाइज बात करें तो निफ्टी फार्मा और निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में सबसे ज्यादा तेजी रही, जबकि निफ्टी आईटी इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई.
Q4FY26 रिजल्ट्स आज
आज कई बड़ी कंपनियां मार्च तिमाही (Q4FY26) के नतीजे घोषित करेंगी. इनमें Apollo Tyres, Allcargo Logistics, Caplin Point Laboratories, Chalet Hotels, Hindustan Aeronautics, HUDCO, Indian Railway Finance Corporation, JSW Steel, Muthoot Finance, Voltas और United Spirits सहित कई अन्य कंपनियां शामिल हैं.
IPO अपडेट
Goldline Pharmaceutical का IPO आज सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन में पहुंच गया है, जो 11.61 करोड़ का बुक-बिल्ट इश्यू है. वहीं RFBL Flexi Pack का IPO भी आज बंद हो रहा है, जिसका आकार 35.33 करोड़ रुपये है और इसमें फ्रेश इश्यू के साथ-साथ ऑफर फॉर सेल भी शामिल है.
सेंसेक्स के शेयरों का हाल
फार्मा शेयरों में बंपर रैली
सेक्टोरल इंडेक्स का हाल
एशियाई बाजारों में बिकवाली ( 9:06 AM तक )
- गिफ्ट निफ्टी 42 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था.
- जापान के निक्केई में 160 अंकों की तेजी देखने को मिली.
- हैंग सेंग में करीब 138 अंकों की बढ़त देखने को मिली.
- सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 0.12 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली.
- ताइवान के बाजार में 260 अंकों की तेजी रही थी.
- कोरियाई बाजार कोस्पी में 0.63 फीसदी की मजबूती देखने को मिली.
बुधवार को बाजार में रही तेजी
बुधवार, 13 मई को शेयर बाजार हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ था. सेंसेक्स 50 अंकों की तेजी के साथ 74,609 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 33 अंक चढ़कर 23,413 पर पहुंच गया. दिनभर के कारोबार में मेटल सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिली. वहीं IT सेक्टर के शेयर दबाव में रहे और उनमें सबसे अधिक बिकवाली दर्ज की गई.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.