बाजार में भारी बिकवाली, सेंसेक्स 800 अंकों से ज्यादा टूटा, रुपया 96.17 पर खुला; ऑटो स्टॉक्स फिसले
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ईरान के लिए समय तेजी से निकल रहा है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर तेहरान जल्द फैसला नहीं लेता, तो उसके पास कुछ नहीं बचेगा. इस बयान के बाद ग्लोबल मार्केट में तनाव बढ़ गया. कच्चे तेल की कीमतों में भी जोरदार तेजी देखने को मिली. ब्रेंट क्रूड का मई वायदा भाव 1.78 प्रतिशत बढ़कर 111.13 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.

Stock Market Opening Bell : अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल के चलते सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में भारी दबाव देखने को मिला. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बड़ी गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए. सुबह 9:18 बजे तक निफ्टी करीब 258.55 अंक यानी 1.09 प्रतिशत टूटकर 23,382.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. वहीं, सेंसेक्स 855.87 अंक यानी 1.14 प्रतिशत गिरकर 74,382.12 पर पहुंच गया. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 1.04 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 1.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सबसे ज्यादा गिरावट ऑटो शेयरों में देखने को मिली.
ऑटो शेयरों में भारी बिकवाली
ट्रंप के बयान के बाद तनाव बढ़ा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ईरान के लिए समय तेजी से निकल रहा है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर तेहरान जल्द फैसला नहीं लेता, तो उसके पास कुछ नहीं बचेगा. इस बयान के बाद ग्लोबल मार्केट में तनाव बढ़ गया.
ब्रेंट क्रूड में तेजी
कच्चे तेल की कीमतों में भी जोरदार तेजी देखने को मिली. ब्रेंट क्रूड का मई वायदा भाव 1.78 प्रतिशत बढ़कर 111.13 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.
आज आएंगे Q4 नतीजे
आज कई कंपनियां अपनी चौथी तिमाही के नतीजे जारी करेंगी. इनमें 63 Moons Technologies, Afcons Infrastructure, Ajax Engineering, Astral, DOMS Industries, Indraprastha Gas, Indian Oil Corporation, JK Paper, JSW Cement, Ola Electric Mobility, Puravankara, Timken India, Triveni Turbine, VRL Logistics और Zydus Wellness जैसी कंपनियां शामिल हैं.
IPO अपडेट
NFP Sampoorna Foods का आईपीओ सोमवार से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है. कंपनी प्राइमरी मार्केट से 24.53 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.
रुपये में रिकॉर्ड गिरावट
कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग के बीच भारतीय रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर खुला. रुपया 96.17 प्रति डॉलर पर खुला, जबकि शुक्रवार को यह 95.97 पर बंद हुआ था.
सेंसेक्स के शेयरों का हाल
सेक्टोरल इंडेक्स का हाल
एशियाई बाजारों में बिकवाली ( 9:02 AM तक )
- गिफ्ट निफ्टी `151 अंकों की तेजी के साथ गिराटव कर रहा था.
- जापान के निक्केई में 639 अंकों की गिरावट देखने को मिली.
- हैंग सेंग में करीब 451 अंकों की कमजोरी देखने को मिली.
- सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 0.57 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली.
- ताइवान के बाजार में 400 अंकों की तेजी रही थी.
शुक्रवार को कैसा रहा था बाजार?
शेयर बाजार में 15 मई के कारोबारी सत्र में कमजोरी देखने को मिली थी. बीएसई सेंसेक्स 160 अंक फिसलकर 75,237 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 46 अंक टूटकर 23,643 पर बंद हुआ था. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी मीडिया और निफ्टी आईटी शेयरों में खरीदारी का रुख रहा, जबकि निफ्टी मेटल इंडेक्स में सबसे ज्यादा दबाव और बिकवाली देखने को मिली थी.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.