क्या फिर टूटेगा बाजार! गिफ्ट निफ्टी 153 अंक नीचे; ब्रेंट क्रूड 104 डॉलर के पार, जानें क्यों बिगड़ा सेंटीमेंट?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की ओर से आए नए शांति प्रस्ताव को पूरी तरह अस्वीकार्य बताया है. यह बयान ऐसे समय आया है जब पिछले 10 हफ्तों से चल रहे अमेरिका-ईरान संघर्ष के बीच सीजफायर बना हुआ है, लेकिन स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है.
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान के बीच कूटनीतिक बातचीत पर अनिश्चितता के बीच ग्लोबल फाइनेंशियल मार्केट्स में दबाव देखने को मिला है. हफ्ते की शुरुआत भारतीय शेयर बाजार के लिए कमजोर संकेतों के साथ हो रही है. ग्लोबल तनाव बढ़ने के बाद गिफ्ट निफ्टी 153 अंक नीचे कारोबार करता दिखा. वहीं, ब्रेंट क्रूड में भी तेजी देखने को मिल रही है. जिससे संकेत मिल रहे हैं कि घरेलू बाजार आज गिरावट के साथ खुल सकता है.
ट्रंप ने ईरान का प्रस्ताव ठुकराया, तनाव फिर बढ़ा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की ओर से आए नए शांति प्रस्ताव को पूरी तरह अस्वीकार्य बताया है. यह बयान ऐसे समय आया है जब पिछले 10 हफ्तों से चल रहे अमेरिका-ईरान संघर्ष के बीच सीजफायर बना हुआ है, लेकिन स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है. ट्रंप के इस रुख से बाजार की उम्मीदों को झटका लगा है, क्योंकि निवेशक जल्द समाधान की उम्मीद कर रहे थे.
ईरान की नई चेतावनी
ईरान की सेना और रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने चेतावनी दी है कि अगर उसके तेल टैंकरों पर हमला हुआ तो वह पश्चिम एशिया में अमेरिकी ठिकानों और दुश्मन जहाजों को निशाना बना सकता है. साथ ही ईरान ने यह भी संकेत दिया है कि जो देश अमेरिका के प्रतिबंधों का सपोर्ट कर रहे हैं, उन्हें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने में मुश्किल हो सकती है. यह जलमार्ग दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल व्यापार मार्गों में से एक है. दुनिया के कुल तेल सप्लाई का बड़ा हिस्सा यहीं से गुजरता है. ऐसे में किसी भी तरह की रुकावट सीधे कच्चे तेल की कीमतों को प्रभावित करती है.
ब्रेंट क्रूड में तेजी
ब्रेंट क्रूड 3.5 फीसदी उछलकर 104.80 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया, जबकि WTI क्रूड 99 डॉलर के करीब पहुंच गया. कच्चे तेल की कीमतों में तेजी भारतीय बाजार के लिए चिंता की बात है, क्योंकि भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है.
गिफ्ट निफ्टी में गिरावट का संकेत
इन घटनाओं का सीधा असर भारतीय बाजारों के शुरुआती संकेतों पर भी दिखा है. गिफ्ट निफ्टी में आज सुबह करीब 153 अंकों की गिरावट देखी गई, जो संकेत देता है कि भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत दबाव के साथ हो सकती है.
इसे भी पढ़ें- Stocks to Watch: Shipping Corporation of India, BOB समेत इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर, दिखेगी हलचल!
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Opening Bell: सेंसेक्स फ्लैट, निफ्टी 24200 के नीचे; निफ्टी IT में 1% की बढ़त
Stock to Watch Today: ONGC, BPCL और RailTel जैसे शेयरों पर रहेगी नजर, दिख सकती है जोरदार हलचल
क्रूड ऑयल $90 के पार पहुंचते ही एनर्जी स्टॉक्स में जबरदस्त तेजी, निवेशकों की बल्ले-बल्ले; S&P Energy इंडेक्स रिकॉर्ड हाई पर
