बाजार गिरकर खुला, सेंसेक्स 400 अंकों से ज्यादा टूटा, निफ्टी 23300 के नीचे; Rajesh Exports में लगा लोअर सर्किट

निफ्टी में Coal India, Adani Enterprises, Grasim Industries, ONGC और Adani Ports प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में शामिल रहे. वहीं Infosys, HCL Technologies, Cipla, Eicher Motors और Mahindra & Mahindra में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली. सेक्टोरल मोर्चे पर Nifty IT, Nifty Realty और Nifty Private Bank सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वाले सेक्टर रहे.

शेयर बाजार में गिरावट. Image Credit: Tv9 Bharatvarsh

Stock Market Opening Bell : गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई. शुरुआती कारोबार में निफ्टी 23,300 के अहम स्तर से नीचे फिसल गया. सुबह के कारोबार में सेंसेक्स 498.12 अंक यानी 0.67 फीसदी टूटकर 73,848.05 पर कारोबार कर रहा था. वहीं, निफ्टी 139.45 अंक यानी 0.60 फीसदी की गिरावट के साथ 23,266.15 के स्तर पर पहुंच गया. शुरुआती कारोबार में 98 शेयरों में बढ़त, 158 शेयरों में गिरावट जबकि 19 शेयर बिना किसी बदलाव के कारोबार करते दिखे.

निफ्टी में ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स

निफ्टी में Coal India, Adani Enterprises, Grasim Industries, ONGC और Adani Ports प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में शामिल रहे. वहीं Infosys, HCL Technologies, Cipla, Eicher Motors और Mahindra & Mahindra में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली.

सेक्टोरल इंडेक्स में IT और प्राइवेट बैंकिंग पर दबाव

सेक्टोरल मोर्चे पर Nifty IT, Nifty Realty और Nifty Private Bank सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वाले सेक्टर रहे. दूसरी ओर Nifty Consumer Durables, Nifty Oil & Gas और Nifty Chemical ने अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन किया.

RBI की MPC बैठक पर टिकी निवेशकों की नजर

घरेलू मोर्चे पर निवेशकों की नजर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक पर बनी हुई है. बैठक के नतीजे शुक्रवार को जारी किए जाएंगे. ब्याज दरों और नीतिगत रुख को लेकर बाजार फिलहाल सतर्क नजर आ रहा है.

पश्चिम एशिया तनाव से बढ़ी चिंता

वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है. रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान ने बुधवार सुबह कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाया. इससे एक दिन पहले अमेरिकी सेना ने दावा किया था कि उसने ईरान की ओर से दागी गई कई बैलिस्टिक मिसाइलों को रोक दिया और फारस की खाड़ी स्थित Qeshm Island पर जवाबी कार्रवाई भी की. हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान परमाणु हथियार नहीं रखने पर सहमत हो गया है. वहीं अमेरिका का कहना है कि यदि हिजबुल्ला हमले रोकता है तो इजरायल लेबनान के साथ सीजफायर के लिए तैयार है.

IPO बाजार में हलचल

  • CMR Green Technologies का IPO आज सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन में प्रवेश कर रहा है. कंपनी प्राइमरी मार्केट से 630.88 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है. इश्यू प्राइस 192 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 78 शेयर तय किया गया है.
  • इसके अलावा Vahh Chemicals और UHM Vacation के IPO गुरुवार को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे. ये क्रमशः 13.45 करोड़ रुपये और 36.02 करोड़ रुपये के बुक-बिल्ट इश्यू हैं.

रुपया फ्लैट खुला

करेंसी मार्केट में भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 95.71 के स्तर पर फ्लैट खुला. पिछले कारोबारी सत्र में भी रुपया इसी स्तर पर बंद हुआ था.

Rajesh Exports में लगा लोअर सर्किट

Rajesh Exports के शेयरों में गुरुवार को लोअर सर्किट लग गया. कंपनी के शेयर 5 फीसदी गिरावट के साथ 103.92 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहे थे. दरअसल, सेबी ने कंपनी और उसके प्रमोटर राजेश मेहता के खिलाफ एक अंतरिम आदेश जारी किया है.

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

गुरुवार के कारोबार में भी IT शेयरों आधा फीसदी की गिरावट देखने को मिली.

एशियाई बाजारों में गिरावट ( 9:02 AM तक )

  • गिफ्ट निफ्टी 182 अंकों की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था.
  • जापान के निक्केई में 1110 अंकों की बिकवाली देखने को मिली.
  • हैंग सेंग में करीब 383 अंकों की गिरावट देखने को मिली.
  • सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 1.31 फीसदी की गिरावट देखने को मिली.
  • ताइवान के बाजार में 552 अंकों की कमजोरी रही.
  • कोरियाई बाजार कोस्पी में 0.89 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली.

मंगलवार को कैसा रहा था बाजार?

बुधवार, 3 जून को भारतीय शेयर बाजार कमजोरी के साथ बंद हुआ. Sensex 303 अंक फिसलकर 74,346 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि Nifty 77 अंक टूटकर 23,405 पर बंद हुआ. सेक्टोरल इंडेक्स में सबसे ज्यादा दबाव IT और रियल्टी शेयरों पर रहा, जहां IT सेक्टर में 5.5 फीसदी और रियल्टी सेक्टर में 1.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई

इसे भी पढ़ें- इन 3 स्टॉक्स में प्रमोटर ने बढ़ाई हिस्सेदारी, खरीदे लाखों शेयर, अलग-अलग सेक्टर की कंपनियां; रखें नजर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.