इन 3 स्टॉक्स में प्रमोटर ने बढ़ाई हिस्सेदारी, खरीदे लाखों शेयर, अलग-अलग सेक्टर की कंपनियां; रखें नजर
आमतौर पर जब प्रमोटर बाजार से अपनी ही कंपनी के शेयर खरीदते हैं तो इसे पॉजिटिव संकेत माना जाता है. इससे यह संदेश जाता है कि कंपनी के भविष्य और कारोबार की संभावनाओं को लेकर प्रमोटरों का भरोसा मजबूत बना हुआ है. आइए जानते हैं इस सप्ताह किन शेयरों में प्रमोटरों ने हिस्सेदारी बढ़ाई.
इस सप्ताह कई लिस्टेड कंपनियों में प्रमोटरों की ओर से ओपेन मार्केट में खरीदारी देखने को मिली. कई सेक्टर्स की कंपनियों में प्रमोटर समूहों ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. जिससे उससे जुड़े शेयरों पर निवेशकों की नजरें जा टिकी हैं. आमतौर पर जब प्रमोटर बाजार से अपनी ही कंपनी के शेयर खरीदते हैं तो इसे पॉजिटिव संकेत माना जाता है. इससे यह संदेश जाता है कि कंपनी के भविष्य और कारोबार की संभावनाओं को लेकर प्रमोटरों का भरोसा मजबूत बना हुआ है. आइए जानते हैं इस सप्ताह किन शेयरों में प्रमोटरों ने हिस्सेदारी बढ़ाई.
Cupid Ltd
- Cupid Ltd पुरुष और महिला कंडोम, वॉटर-बेस्ड लुब्रिकेंट्स और IVD किट्स के निर्माण और निर्यात के कारोबार में सक्रिय है. कंपनी की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत मौजूदगी है और इसके उत्पाद कई देशों में निर्यात किए जाते हैं.
- कंपनी का मार्केट कैप करीब 17,366 करोड़ रुपये है और शेयर फिलहाल लगभग 129.80 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है.
- 2 जून 2026 को प्रमोटर वर्ग से जुड़े Aditya Kumar Halwasiya ने ओपन मार्केट से 26 लाख शेयर खरीदे. इस खरीदारी के बाद उनकी कुल हिस्सेदारी बढ़कर 44.55 करोड़ शेयर हो गई, जो कंपनी की कुल इक्विटी का 33.13 फीसदी है.
Knowledge Marine & Engineering Works Ltd
- Knowledge Marine & Engineering Works Ltd ड्रेजिंग और मरीन इंजीनियरिंग सेवाओं के क्षेत्र में काम करती है. कंपनी पोर्ट्स, जलमार्गों और तटीय इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के लिए ड्रेजिंग, वेसल चार्टरिंग और रखरखाव सेवाएं प्रदान करती है.
- कंपनी का मार्केट कैप करीब 4,397 करोड़ रुपये है और इसका शेयर लगभग 1,799 रुपये पर कारोबार कर रहा है.
- 2 जून 2026 को कंपनी के प्रमोटर और निदेशक Saurabh Daswani ने बाजार से 1,111 शेयर खरीदे. एवरेज खरीदारी भाव करीब 1,790 रुपये प्रति शेयर रहा. इस खरीदारी के बाद उनकी कुल हिस्सेदारी बढ़कर 25.71 लाख शेयर हो गई, जो कंपनी में 10.52 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है.
Premier Polyfilm Ltd
- Premier Polyfilm Ltd पीवीसी फिल्म और शीट उत्पादों का निर्माण करती है, जिनका उपयोग फ्लोरिंग, पैकेजिंग और विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में किया जाता है. कंपनी घरेलू बाजार के साथ-साथ निर्यात बाजार में भी सक्रिय है.
- कंपनी का मार्केट कैप करीब 596 करोड़ रुपये है और इसका शेयर लगभग 57 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है.
- 2 जून 2026 को कंपनी के प्रमोटर समूह की इकाई D L Millar & Co Ltd ने 2.10 लाख शेयर खरीदे. एवरेज खरीदारी भाव 54.7 रुपये प्रति शेयर रहा. इस खरीदारी के बाद कंपनी में उसकी हिस्सेदारी बढ़कर 1.53 करोड़ शेयर हो गई, जो कुल इक्विटी का 14.45 फीसदी है.
नोट- ऊपर लिखे शेयरों का भाव 4 जून को बाजार खुलने से पहले लिया गया है.
इसे भी पढ़ें- Stocks to Watch: 4 जून को IndiGo, NBCC समेत इन शेयरों पर रहेगी खास नजर, दिख सकती है तेज हलचल!
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
निवेशकों को बड़ी राहत! शेयर ट्रांसफर पर DP चार्ज लौटाएगा Zerodha, टैक्स बेनिफिट कम, बचत होगी ज्यादा
इस ट्रांसफार्मर स्टॉक पर बड़ा अपडेट, मिले करोड़ों के ऑर्डर, FIIs ने भी बढ़ाई होल्डिंग, रडार पर रखें शेयर
12.5% अमेरिकी टैरिफ का इन दो स्टॉक पर दिखेगा असर, टेक्सटाइल-अपैरल सेक्टर पर रहेगी खास नजर
