TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

इस बैंकिंग स्टॉक में करोड़ों की खरीद, CUPID के CMD का बड़ा दांव, इन म्यूचुअल फंडों ने भी लगाया पैसा!

कर्नाटक बैंक में किसी भी प्रमोटर की हिस्सेदारी नहीं है. संस्थागत निवेशकों में Quant Smallcap Fund की हिस्सेदारी 3.9 प्रतिशत है, जबकि बंधन म्यूचुअल फंड की 2.56 प्रतिशत. इसके अलावा HDFC Life Insurance के पास 3.59 प्रतिशत और LIC के पास करीब 1.62 प्रतिशत हिस्सेदारी है.

बढ़ रहा बैंकों का सीडी रेशियों Image Credit: Canva

कर्नाटक बैंक में एक बार फिर बड़ी खरीदारी देखने को मिली है. CUPID के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर आदित्य कुमार हलवासिया ने सोमवार, 24 नवम्बर को बैंक के 45 लाख शेयर्स और खरीदे, जिनकी कुल कीमत लगभग 90 करोड़ रुपये बैठती है. यह खरीदारी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के डेटा में दर्ज हुई है. इससे पहले शुक्रवार को भी हलवासिया ने एक बड़ी ब्लॉक डील की थी, जिसमें उन्होंने करीब 38 लाख शेयर्स खरीदे थे. उस खरीद की कीमत लगभग 71 करोड़ रुपये थी. लगातार दो सेशन्स में इतनी बड़ी खरीदारी को कर्नाटक बैंक के टर्नअराउंड प्लान पर बड़ा विश्वास माना जा रहा है.

संस्थागत निवेशकों की होल्डिंग

कर्नाटक बैंक में किसी भी प्रमोटर की हिस्सेदारी नहीं है. संस्थागत निवेशकों में Quant Smallcap Fund की हिस्सेदारी 3.9 प्रतिशत है, जबकि बंधन म्यूचुअल फंड की 2.56 प्रतिशत. इसके अलावा HDFC Life Insurance के पास 3.59 प्रतिशत और LIC के पास करीब 1.62 प्रतिशत हिस्सेदारी है.

Karnataka Bank शेयर प्राइस अपडेट

मंगलवार के कारोबार में कर्नाटक बैंक का शेयर 1.43 प्रतिशत चढ़कर 201.50 रुपये तक पहुंच गया. इससे एक दिन पहले सोमवार को CMD की खरीदारी के बाद यह शेयर करीब 7 प्रतिशत उछला था. हालांकि बाजार में कमजोरी के चलते शेयर में उतार-चढाव जारी है. पिछले पांच ट्रेडिंग सेशन्स में यह करीब 15 प्रतिशत चढ़ चुका है, जबकि एक महीने में भी इसमें 10 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है.

साल भर में (YTD) यह शेयर अभी भी लगभग 5 प्रतिशत नीचे है, लेकिन पांच साल में इसने निवेशकों की रकम को 325 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है.

Karnataka Bank Q2 2025 नतीजे

सितम्बर 2025 तिमाही में कर्नाटक बैंक ने 319.12 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो जून 2025 तिमाही के 292.40 करोड़ रुपये से 9.1 प्रतिशत ज्यादा है. हाफ ईयर (H1 FY26) में बैंक का नेट प्रॉफिट 611.52 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 736.40 करोड़ रुपये था.

Q2FY26 में बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 728.12 करोड़ रुपये रही. एसेट क्वालिटी में सुधार जारी रहा. ग्रॉस NPA जून के 3.46 प्रतिशत से घटकर 3.33 प्रतिशत और नेट NPA 1.44 प्रतिशत से घटकर 1.35 प्रतिशत रही.

इसे भी पढ़ें- गोली की रफ्तार से भाग रहा शेयर, कर्ज लगभग जीरो, भाव ₹20 से कम; अब कंपनी करेगी अमेरिकी में निवेश!

बैंक का कुल बिजनेस Q2FY26 में 1,76,461.34 करोड़ रुपये रहा, जो पिछली तिमाही के 1,77,509.19 करोड़ रुपये से हल्का कम रहा. कुल डिपॉजिट 1,02,817.19 करोड़ रुपये पर रहे, जबकि जून तिमाही में यह 1,03,242.17 करोड़ रुपये थे.

इसे भी पढ़ें- NSDL vs CDSL: दोनों में कौन कराएगा ज्‍यादा कमाई! डिविडेंड और रिटर्न में कौन सबसे पावरफुल शेयर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.