आखिरी दिन अब तक 9 गुना से अधिक सब्सक्राइब हो चुका यह IPO, डगमगाने लगा GMP, फिर भी इतनी कमाई का संकेत!
सुदीप फार्मा का IPO अंतिम दिन अब तक 9 गुना से अधिक सब्सक्राइब हो चुका है जबकि इसका GMP घटकर 14% पर आ गया है. रिटेल और NII निवेशकों की मजबूत मांग जारी रही है. कंपनी ने ₹895 करोड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है. GMP में गिरावट के बावजूद आइये जानते कि अब भी कितनी कमाई होने के संकेत मिल रहे हैं.
वडोदरा स्थित सुदीप फार्मा के आईपीओ में निवेशकों की मजबूत दिलचस्पी देखने को मिल रही है. इश्यू के तीसरे और अंतिम दिन यानी 25 नवंबर को यह ऑफर सुबह 11:30 बजे तक 9.30 गुना से अधिक सब्सक्राइब हो चुका है जबकि ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) में गिरावट दर्ज की जा रही है. आइये जानते कि अब भी कितनी कमाई होने के संकेत मिल रहे हैं.
सब्सक्रिप्शन डिटेल
NSE पर उपलब्ध डेटा के अनुसार, 25 नवंबर की सुबह 11:30 बजे तक इस आईपीओ को 9.82 करोड़ से अधिक शेयरों के लिए बोली मिली जबकि ऑफर का आकार केवल 1.06 करोड़ शेयरों का है. यानी यह 9.30 गुना सब्सक्राइब हो चुका है. यह दिखाता है कि निवेशकों की मांग बेहद मजबूत है. नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) ने अपने हिस्से को 26.38 गुना सब्सक्राइब किया, जबकि रिटेल निवेशकों ने लगभग 7.20 गुना बोली लगाई. वहीं, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) की ओर से अब तक 17 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन हुआ है.
GMP का हाल
इस आईपीओ के जीएमपी में गिरावट देखने को मिल रही है. investorgain के अनुसार, सुदीप फार्मा का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) गिरकर 14 प्रतिशत पर पहुंच गया है जो 23 नवंबर को दर्ज 20.40 प्रतिशत से कम है. इसका GMP फिलहाल 83 रुपये चल रहा है और इस हिसाब से 676 रुपये पर लिस्ट हो सकता है. यह गिरावट बताती है कि लिस्टिंग गेन का अनुमान घटा है. बावजूद इसके निवेशकों का उत्साह सब्सक्रिप्शन में देखने को मिला है.

सोर्स: investorgain
आईपीओ की डिटेल्स
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| IPO तिथि | नवंबर 21, 2025 से नवंबर 25, 2025 तक |
| IPO खुलने की डेट | शुक्रवार, नवंबर 21, 2025 |
| IPO बंद होने की डेट | मंगलवार, नवंबर 25, 2025 |
| टेंटेटिव एलॉटमेंट | बुधवार, नवंबर 26, 2025 |
| लिस्टिंग तिथि | उपलब्ध नहीं |
| फेस वैल्यू | ₹1 प्रति शेयर |
| इशू प्राइस बैंड | ₹563 से ₹593 प्रति शेयर |
| लॉट साइज | 25 शेयर |
| बिक्री का प्रकार | फ्रेश कैपिटल-कम-ऑफ़र फॉर सेल |
| कुल इशू आकार | 1,50,92,750 शेयर (लगभग ₹895 करोड़) |
| फ्रेश इशू | 16,02,024 शेयर (लगभग ₹95 करोड़) |
| ऑफर फॉर सेल | 1,34,90,726 शेयर (₹1 प्रति शेयर, लगभग ₹800 करोड़) |
| इशू प्रकार | बुकबिल्डिंग IPO |
| लिस्टिंग पर | बीएसई, एनएसई |
| प्री-इशू शेयर होल्डिंग | 11,13,46,602 शेयर |
| पोस्ट-इशू शेयर होल्डिंग | 11,29,48,626 शेयर |
डिसक्लेमर: इस खबर में GMP से संबंधित जानकारी दी गई है. मनी9लाइव का GMP तय करने से कोई संबंध नहीं है. मनी9लाइव निवेशकों को यह भी सचेत करता है कि केवल जीएमपी के आधार पर निवेश पर फैसला नहीं करें. निवेश से पहले कंपनी के फंडामेंटल जरूर देखें और एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
Latest Stories
IPO की तैयारी में जुटी Rediff, 600–800 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान; कंपनी ने फाइल किया कॉन्फिडेंशियल DRHP
AI की ताकत के साथ बाजार में एंट्री को तैयार Rediff, ₹600-₹800 करोड़ तक के IPO का प्लान, फाइल किया DRHP
Upcoming IPO: Core4 Engineers ने SME IPO के लिए फाइल किया पेपर, जानें- कितना बड़ा है कंपनी का कारोबार
