Nifty Outlook 2 April: बना मॉर्निंग स्टार पैटर्न, अब आगे क्या हो रणनीति, जानें एक्सपर्ट की राय

निफ्टी हाल की तेज गिरावट के बाद शॉर्ट टर्म चार्ट पर ओवरसोल्ड जोन में पहुंच गया है, ऐसे में पुलबैक की संभावना बनी हुई है. अगर इंडेक्स बुधवार के हाई 22,941 के ऊपर निकलता है, तो 23,200 तक की तेजी देखने को मिल सकती है. हालांकि मौजूदा डाउनट्रेंड में ठहराव के लिए जरूरी है कि निफ्टी डेली चार्ट पर लगातार हायर हाई और हायर लो बनाए.

निफ्टी आउटलुक Image Credit: Canva

1 अप्रैल को शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली. अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने की उम्मीद से बाजार में खरीदारी लौटी और इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए. सेंसेक्स 1,186.77 अंक यानी 1.65 प्रतिशत बढ़कर 73,134.32 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 348 अंक यानी 1.56 प्रतिशत चढ़कर 22,679.40 पर पहुंच गया. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी जोरदार तेजी देखने को मिली. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 2.2 प्रतिशत चढ़ा, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 3.3 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई. अब सवाल ये है कि 2 अप्रैल को बाजार में क्या रणनीति रखें? इस पर एक्सपर्ट और ब्रोकरेज ने अपनी राय दी है.

बना मॉर्निंग स्टार पैटर्न

SAMCO सिक्योरिटीज के डेरिवेटिव्स एनालिस्ट धुपेश धमेजा के मुताबिक, निफ्टी ने हाल की गिरावट के बाद मजबूत रिकवरी दिखाई है और सपोर्ट जोन 24,300–24,350 के पास से उछाल लिया है. यहां इंडेक्स ने मॉर्निंग स्टार पैटर्न बनाया और लगातार दो हायर लो बनाए, जो बाजार में स्थिरता के शुरुआती संकेत देते हैं. हालांकि इंडेक्स अभी भी अपने 200-DEMA के नीचे ट्रेड कर रहा है, जिससे बाजार का ओवरऑल रुख अभी सतर्क बना हुआ है और यह तेजी फिलहाल टेक्निकल रिकवरी मानी जा रही है.

अहम लेवल्स पर नजर

टेक्निकल रूप से निफ्टी 24,300 के डिमांड जोन से उछलकर अब 25,080 के आसपास रेजिस्टेंस की ओर बढ़ रहा है. इसके बाद 25,320 का स्तर अगला रेजिस्टेंस हो सकता है, जहां 10-DEMA भी मौजूद है. RSI इंडिकेटर ओवरसोल्ड जोन से ऊपर आया है, लेकिन अभी भी 40 के नीचे है, जिससे संकेत मिलता है कि तेजी अभी शुरुआती दौर में है. अगर निफ्टी आज के हाई 24,854 के ऊपर निकलता है, तो शॉर्ट कवरिंग देखने को मिल सकती है.

डेरिवेटिव डेटा क्या कहता है?

डेरिवेटिव्स डेटा के अनुसार, Put-Call Ratio (PCR) करीब 0.92 पर है, जो बाजार में संतुलित पोजिशनिंग को बताता है. 24,800 और 25,000 के स्तर पर कॉल ओपन इंटरेस्ट ज्यादा है, जो ऊपर की तेजी को सीमित कर सकता है. वहीं 24,500 के आसपास पुट राइटिंग देखने को मिल रही है, जो इस स्तर को मजबूत सपोर्ट बनाती है.

बेयरिश कैंडल हायर हाई और हायर लो के साथ

बजाज ब्रोकिंग के मुताबिक, निफ्टी ने एक बेयरिश कैंडल बनाई है, जिसमें हायर हाई और हायर लो देखने को मिला. यह संकेत देता है कि इंडेक्स ओवरसोल्ड जोन से पुलबैक करने की कोशिश कर रहा है. हालांकि ऊपरी स्तरों पर टिकाव नहीं बना और इंडेक्स अपने शुरुआती बढ़त का कुछ हिस्सा गंवाकर करीब 22,700 के आसपास बंद हुआ. आने वाले समय में बाजार में वोलैटिलिटी बनी रह सकती है, क्योंकि जियोपॉलिटिकल तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें सेंटीमेंट पर दबाव बना रही हैं. निफ्टी हाल की तेज गिरावट के बाद शॉर्ट टर्म चार्ट पर ओवरसोल्ड जोन में पहुंच गया है, ऐसे में पुलबैक की संभावना बनी हुई है. अगर इंडेक्स बुधवार के हाई 22,941 के ऊपर निकलता है, तो 23,200 तक की तेजी देखने को मिल सकती है. हालांकि मौजूदा डाउनट्रेंड में ठहराव के लिए जरूरी है कि निफ्टी डेली चार्ट पर लगातार हायर हाई और हायर लो बनाए और पिछले हफ्ते के हाई 23,465 के ऊपर क्लोज दे. नीचे की तरफ 22,100 से 21,800 का जोन मजबूत सपोर्ट माना जा रहा है, जो पिछले 2 साल के लो को जोड़ने वाली ट्रेंडलाइन और 200 वीक EMA के आसपास है.

इसे भी पढ़ें- इस IT स्टॉक पर आया बड़ा अपडेट! 1,745 करोड़ रुपये टैक्स रिफंड की उम्मीद से दौड़े शेयर, जानें पूरी खबर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.