रॉकेट की स्पीड से भागा ये शेयर! विजय केडिया को हुआ बंपर फायदा; एक दिन में ₹174.58 करोड़ बढ़ी दौलत
Vijay Kedia और उनकी कंपनी Kedia Securities के पास कुल 20.91 प्रतिशत हिस्सेदारी है. शेयर में 30.90 रुपये की तेजी के चलते उनके 58,02,017 शेयरों की वैल्यू बढ़ गई, जिससे एक दिन में ही करीब 174.58 करोड़ रुपये की दौलत बढ़ गई.
ऑटो सेक्टर की कंपनी Atul Auto Limited के शेयरों में बुधवार के कारोबार में जोरदार तेजी देखने को मिली. शेयर 8 प्रतिशत से ज्यादा उछल गया, जिससे दिग्गज निवेशक Vijay Kedia की दौलत में एक ही दिन में करीब 174.58 करोड़ रुपये का इजाफा हो गया. कंपनी के मजबूत सेल्स आंकड़ों ने इस तेजी को सपोर्ट किया है. मार्च 2026 में कुल बिक्री साल दर साल 14.05 प्रतिशत बढ़ी, जबकि सालाना आधार (YTD) पर यह ग्रोथ 13.02 प्रतिशत रही. घरेलू बाजार में बिक्री लगभग स्थिर रही और सिर्फ 0.38 प्रतिशत की मामूली बढ़त दिखी, लेकिन एक्सपोर्ट की मजबूत मांग ने कुल आंकड़ों को डबल डिजिट में पहुंचा दिया.
ICE सेगमेंट में दम
जहां पूरी दुनिया इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की तरफ बढ़ रही है, वहीं Atul Auto Limited का पारंपरिक ICE (इंटरनल कंबशन इंजन) सेगमेंट अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. खासकर एक्सपोर्ट में ICE वाहनों की मांग मजबूत रही, जहां YTD वॉल्यूम में 20 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त देखी गई.
EV सेगमेंट कमजोर
इसके उलट कंपनी का इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सेगमेंट अभी कमजोर बना हुआ है. घरेलू और कुल दोनों स्तर पर EV बिक्री में करीब 8-9 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है और इसमें अभी तक खास रिकवरी नहीं दिखी है.
निवेशकों को बड़ा फायदा
Vijay Kedia और उनकी कंपनी Kedia Securities के पास कुल 20.91 प्रतिशत हिस्सेदारी है. शेयर में 30.90 रुपये की तेजी के चलते उनके 58,02,017 शेयरों की वैल्यू बढ़ गई, जिससे एक दिन में ही करीब 174.58 करोड़ रुपये की दौलत बढ़ गई.
कंपनी का बिजनेस
Atul Auto Limited तीन पहिया वाहन सेगमेंट में काम करती है और पैसेंजर व गुड्स दोनों तरह के वाहन बनाती है. कंपनी पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अपने प्रोडक्ट्स ऑफर करती है, साथ ही स्पेयर पार्ट्स का भी बिजनेस करती है.
शेयर का हाल
कंपनी का शेयर 413.10 रुपये पर बंद हुआ, जो 30.90 रुपये यानी 8.08 प्रतिशत की बढ़त को दिखाता है. दिन के दौरान शेयर ने 420.20 रुपये का हाई और 396 रुपये का लो बनाया, जिससे मजबूत इंट्राडे मोमेंटम नजर आया. हालांकि इस तेजी के बावजूद शेयर का साल 2026 का प्रदर्शन अभी भी कमजोर है और YTD आधार पर करीब 13.08 प्रतिशत नीचे है. वहीं पिछले एक साल में शेयर करीब 18.46 प्रतिशत गिरा है. बीते 5 साल में इस शेयर ने निवेशकों को करीब 130 फीसदी का रिटर्न दिया है.
इसे भी पढ़ें- इस IT स्टॉक पर आया बड़ा अपडेट! 1,745 करोड़ रुपये टैक्स रिफंड की उम्मीद से दौड़े शेयर, जानें पूरी खबर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
FMCG स्टॉक पर रखें नजर, 68% रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस के साथ बना हाई ग्रोथ प्लेयर! एक साल में भागे शेयर
29% तक उछाल का अनुमान! इस फार्मा कंपनी पर Emkay की ‘BUY’ रेटिंग, US बिजनेस बना बड़ा ट्रिगर
इथेनॉल ब्लेंडिंग से चमक रहे ये शुगर स्टॉक्स, एक साल में 92 फीसदी चढ़े शेयर, रखें नजर!
