Mazagon Dock और GRSE में किसका दांव मजबूत? कौन है शिपबिल्डिंग सेक्टर का बादशाह; जानें शेयर का हाल
भारत का शिपबिल्डिंग सेक्टर तेजी से ग्रोथ की राह पर है, जहां GRSE और Mazagon Dock जैसे डिफेंस स्टॉक्स निवेशकों के रडार पर हैं. दोनों कंपनियां अलग-अलग बिजनेस मॉडल और ग्रोथ स्ट्रेटेजी के साथ काम कर रही हैं. Mazagon Dock हाई-टेक वॉरशिप और सबमरीन निर्माण में प्रमुख है, जबकि GRSE वॉल्यूम ग्रोथ और डाइवर्सिफिकेशन पर फोकस कर रही है. मजबूत ऑर्डर बुक और बढ़ते एक्सपोर्ट अवसर इस सेक्टर को सपोर्ट कर रहे हैं.
Shipbuilding Stocks: भारत का शिपबिल्डिंग सेक्टर तेजी से उभरते हुए रणनीतिक और आर्थिक क्षेत्र के रूप में सामने आ रहा है, जहां डिफेंस इंडिजिनाइजेशन और बढ़ते एक्सपोर्ट अवसर इसे नई गति दे रहे हैं. इस सेक्टर में दो प्रमुख कंपनियां GRSE और Mazagon Dock निवेशकों के लिए खास चर्चा में हैं. जहां एक ओर Mazagon Dock हाई-टेक और कॉम्प्लेक्स वॉरशिप निर्माण में प्रमुख है, वहीं GRSE वॉल्यूम आधारित ग्रोथ और डाइवर्सिफिकेशन के जरिए तेजी से आगे बढ़ रही है. ऐसे में सवाल यह उठता है कि दोनों में से बेहतर निवेश विकल्प कौन सा है.
भारत के लिए क्यों अहम है शिपबिल्डिंग सेक्टर
equitymaster की रिपोर के मुताबिक, भारत का लगभग 90 फीसदी व्यापार समुद्री मार्गों के जरिए होता है, जिससे शिपबिल्डिंग सेक्टर की रणनीतिक अहमियत और बढ़ जाती है. हालांकि, वैश्विक स्तर पर भारत की हिस्सेदारी अभी 1 फीसदी से भी कम है, लेकिन सरकार का लक्ष्य 2047 तक इसे दुनिया के टॉप 5 देशों में शामिल करना है. इंडियन नेवल इंडिजेनाइजेशन प्लान 2015-2030 और “Make in India” पहल इस दिशा में अहम भूमिका निभा रहे हैं.
GRSE vs Mazagon Dock: बिजनेस मॉडल में बड़ा अंतर
Mazagon Dock हाई-टेक प्लेटफॉर्म जैसे डेस्ट्रॉयर, स्टील्थ फ्रिगेट और सबमरीन बनाती है, जिससे इसका 95 फीसदी से ज्यादा रेवेन्यू डिफेंस सेक्टर से आता है. वहीं GRSE छोटे और मीडियम जहाज जैसे कॉर्वेट, पेट्रोल वेसल और सर्वे वेसल बनाती है. GRSE का मॉडल वॉल्यूम आधारित है, जबकि Mazagon Dock हाई मार्जिन और लॉन्ग टर्म प्रोजेक्ट्स पर फोकस करती है.
इंफ्रास्ट्रक्चर और एक्सपेंशन स्ट्रेटेजी में फर्क
Mazagon Dock बड़े पैमाने पर कैपेक्स के जरिए इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार कर रही है, जिसमें करीब 64 अरब रुपये का निवेश शामिल है. इसके जरिए कंपनी एक साथ 10 वॉरशिप और 11 सबमरीन बनाने की क्षमता रखती है. दूसरी ओर, GRSE एसेट-लाइट मॉडल अपनाती है, जिसमें पार्टनरशिप और आउटसोर्सिंग के जरिए क्षमता बढ़ाई जाती है.
डाइवर्सिफिकेशन और एक्सपोर्ट में GRSE आगे
GRSE ने शिपबिल्डिंग के अलावा ब्रिज, इंजन और ग्रीन शिपिंग जैसे क्षेत्रों में भी विस्तार किया है, जिससे उसका 25-30 फीसदी रेवेन्यू नॉन-डिफेंस से आता है. वहीं Mazagon Dock का फोकस अभी भी मुख्य रूप से डिफेंस और ऑफशोर प्रोजेक्ट्स पर है. एक्सपोर्ट के मामले में दोनों कंपनियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं, लेकिन GRSE का एक्सपोर्ट नेटवर्क अधिक व्यापक है.
फाइनेंशियल ग्रोथ और ऑर्डर बुक पर नजर
GRSE की फाइनेंशियल ग्रोथ तेज रही है, जहां रेवेन्यू में 49 फीसदी और प्रॉफिट में 74 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है. वहीं Mazagon Dock का ऑर्डर बुक 237.6 अरब रुपये का है, जो अगले कुछ वर्षों की ग्रोथ को सुनिश्चित करता है. हालांकि, दोनों कंपनियों का भविष्य नए ऑर्डर्स और प्रोजेक्ट्स पर काफी हद तक निर्भर करेगा.
कैसा है शेयर का हाल
गुरुवार को GRSE का शेयर 4.41 फीसदी गिरकर 2255.30 रुपये पर पहुंच गया है. पिछले एक सप्ताह में इसमें 9.98 फीसदी की तेजी आई है. वहीं Mazagon Dock का शेयर भी गुरुवार को 2.31 फीसदी गिरकर 2264.60 रुपये पर पहुंच गया है. पिछले एक सप्ताह में इसमें 5.65 फीसदी की तेजी आई है.
यह भी पढ़ें: दमदार कमबैक! 3 मिलियन डॉलर के AI निवेश ने बदली शेयर की चाल, क्या अब शुरू होगा नया ट्रेंड?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
AI की दौड़ में डेटा सेंटर का जलवा, ये 3 स्मॉलकैप शेयर बना रहे बड़ा मौका; 5 साल में दिया 242% तक का रिटर्न
1-2 नहीं… 4.5 साल में FIIs को निफ्टी से जीरो रिटर्न, 2026 में अब तक ₹1.6 लाख करोड़ की बिकवाली
PC Jeweller और Kalyan समेत 10% तक उछले ये ज्वेलरी स्टॉक, दमदार Q4 नतीजे सहित इस वजह से मिला बूस्ट
