दमदार कमबैक! 3 मिलियन डॉलर के AI निवेश ने बदली शेयर की चाल, क्या अब शुरू होगा नया ट्रेंड?
इस डील के तहत Latent View Analytics Healtheon AI का प्रेफरड डिप्लॉयमेंट पार्टनर भी बनेगा. यानी कंपनी अपने डेटा एनालिटिक्स एक्सपर्टीज को Healtheon के AI प्लेटफॉर्म के साथ जोड़कर हेल्थकेयर क्लाइंट्स को सॉल्यूशन देगी. यह कदम कंपनी की AI-फर्स्ट स्ट्रैटेजी का हिस्सा है.
2 अप्रैल 2026 को Latent View Analytics के शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. शेयर 19.49 प्रतिशत उछलकर 312.10 रुपये पर बंद हुआ. दिन के दौरान यह 259.90 रुपये पर खुला, 313.40 रुपये का हाई बनाया और 256.75 रुपये तक नीचे गया. खास बात यह रही कि इस दिन 643.5 लाख शेयरों का कारोबार हुआ, जो पिछले एक साल का सबसे ज्यादा सिंगल डे वॉल्यूम है, जबकि 30 दिन का औसत वॉल्यूम करीब 29 लाख शेयर है. अब देखना होगा कि क्या ये तेजी आगे भी देखने को मिलती है या नहीं?
हालिया गिरावट के बाद रिकवरी
पिछले कुछ महीनों में यह स्टॉक दबाव में था और अपने हालिया हाई 517.50 रुपये से करीब 51 प्रतिशत टूट चुका था. 23 मार्च 2026 को इसने 248 रुपये का ऑल टाइम लो भी बनाया. लेकिन 2 अप्रैल को कंपनी के एक बड़े ऐलान के बाद इसमें जोरदार रिकवरी देखने को मिली. पिछले 6 महीनों में शेयर 24 फीसदी टूट चुका है.
AI में नया निवेश बना ट्रिगर
कंपनी ने बताया कि उसकी पूरी तरह स्वामित्व वाली अमेरिकी सब्सिडियरी Latent View Analytics Corporation ने Healtheon AI में 3 मिलियन डॉलर का निवेश किया है. यह निवेश SAFE नोट के जरिए किया गया है, यानी अभी पैसा दिया गया है और भविष्य में कंपनी के शेयर मिलेंगे, जब Healtheon AI अगली फंडिंग उठाएगी. Healtheon AI हेल्थकेयर सेक्टर के Revenue Cycle Management यानी RCM के लिए AI आधारित सॉल्यूशंस बनाती है. यह सिस्टम मरीज के इलाज से जुड़ी पूरी फाइनेंशियल प्रोसेस जैसे इंश्योरेंस चेक, क्लेम प्रोसेसिंग, पेमेंट फॉलोअप आदि को आसान बनाता है.
AI एजेंट्स से बदल रहा हेल्थकेयर मॉडल
Healtheon AI का प्लेटफॉर्म खास AI एजेंट्स का इस्तेमाल करता है, जो एक साथ कई काम संभालते हैं जैसे कोडिंग, क्लेम, पेमेंट रिकवरी आदि. इससे लागत कम होती है और रेवेन्यू लीकेज भी घटता है. कंपनी का फोकस रिएक्टिव प्रोसेस की जगह प्रोएक्टिव सिस्टम बनाना है.
Latent View बनेगा डिप्लॉयमेंट पार्टनर
इस डील के तहत Latent View Analytics Healtheon AI का प्रेफरड डिप्लॉयमेंट पार्टनर भी बनेगा. यानी कंपनी अपने डेटा एनालिटिक्स एक्सपर्टीज को Healtheon के AI प्लेटफॉर्म के साथ जोड़कर हेल्थकेयर क्लाइंट्स को सॉल्यूशन देगी. यह कदम कंपनी की AI-फर्स्ट स्ट्रैटेजी का हिस्सा है.
संस्थागत निवेशकों की बड़ी खरीद
इस तेजी के बीच चार बड़े संस्थागत निवेशकों ने भी शेयर खरीदे. NK Securities Research Private Limited ने करीब 29.49 लाख शेयर खरीदे, Junomoneta Finsol ने 13.42 लाख, Societe Generale ने 10.79 लाख और Mathisys Advisors LLP ने 10.37 लाख शेयर खरीदे. कुल मिलाकर एक ही दिन में 64 लाख से ज्यादा शेयरों की खरीद हुई.
कंपनी के बारे में
Latent View Analytics एक ग्लोबल डेटा एनालिटिक्स कंपनी है, जो 50 से ज्यादा Fortune 500 कंपनियों के साथ काम करती है. कंपनी डेटा एनालिटिक्स, डेटा इंजीनियरिंग और AI कंसल्टिंग सेवाएं देती है.
इसे भी पढ़ें- गिरते बाजार में इन शेयरों ने दिखाया दम, एक महीने में 28 फीसदी तक भागे स्टॉक्स, जानें क्या है ट्रिगर?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ से जुड़ी कंपनी में रॉकेट जैसी तेजी! 1 साल में 260% उछला स्टॉक, टीजर के बाद और बढ़ा क्रेज
FMCG स्टॉक पर रखें नजर, 68% रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस के साथ बना हाई ग्रोथ प्लेयर! एक साल में भागे शेयर
29% तक उछाल का अनुमान! इस फार्मा कंपनी पर Emkay की ‘BUY’ रेटिंग, US बिजनेस बना बड़ा ट्रिगर
