RVNL का मुनाफा 59% गिरकर ₹187 करोड़ पर आया, मंगलवार को शेयरों में नजर आ सकती है हलचल; निवेशक रखें नजर

RVNL Q4 Results: इस तिमाही के दौरान मुनाफे पर दबाव बना रहा. टैक्स के बाद नेट प्रॉफिट (Net profit after tax) पिछले साल की इसी तिमाही में रिपोर्ट किए गए 455.4 करोड़ रुपये से 59 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 187 करोड़ रुपये रह गया.

आरवीएनल के वित्तीय नतीजे. Image Credit: freepik, canva

RVNL Q4 Results: रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी, रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) ने सोमवार 25 मई को बाजार बंद होने के बाद वित्त वर्ष 26 (Q4 FY26) की चौथी तिमाही और पूरे साल FY26 के नतीजे जारी किए. कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन मिला-जुला रहा. रेवेन्यू में लगातार वृद्धि के बावजूद मुनाफा कम रहा. मार्च तिमाही के लिए कंपनी ने ऑपरेशन्स से 6,696 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 6,427 करोड़ रुपये था.

यह सालाना आधार पर (YoY) लगभग 4.2 फीसदी की वृद्धि दर्शाता है. इस तिमाही के लिए कुल आय 6,780.9 करोड़ रुपये रही, जबकि Q4 FY25 में यह 6,614.5 करोड़ रुपये थी.

मुनाफे पर दबाव

हालांकि, इस तिमाही के दौरान मुनाफे पर दबाव बना रहा. टैक्स के बाद नेट प्रॉफिट (Net profit after tax) पिछले साल की इसी तिमाही में रिपोर्ट किए गए 455.4 करोड़ रुपये से 59 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 187 करोड़ रुपये रह गया. टैक्स से पहले का मुनाफा (PBT) भी 542.5 करोड़ रुपये से गिरकर 250.3 करोड़ रुपये हो गया, जबकि कुल खर्च पिछले साल की इसी अवधि के 6,120.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 6,534.6 करोड़ रुपये हो गया.

मार्जिन घटा

कंपनी का Q4 FY26 के लिए EBITDA लगभग 268.5 करोड़ रुपये रहा, जबकि Q4 FY25 में यह 436.1 करोड़ रुपये था. यह 38.4 फीसदी की सालाना (YoY) गिरावट दिखाता है, वहीं EBITDA मार्जिन पिछले साल की इसी तिमाही के 6.8 फीसदी से घटकर 4 फीसदी रह गया.

तिमाही-दर-तिमाही आधार पर, Q3 FY26 में रिपोर्ट किए गए 4,684.5 करोड़ रुपये के मुकाबले रेवेन्यू में काफी सुधार हुआ, जबकि दिसंबर तिमाही के 324.1 करोड़ रुपये से नेट प्रॉफिट में गिरावट आई.

सालाना रेवेन्यू

पूरे वित्त वर्ष FY26 के लिए, ऑपरेशंस से होने वाला रेवेन्यू FY25 में रिपोर्ट किए गए 19,923.3 करोड़ रुपये से थोड़ा बढ़कर 20,412.1 करोड़ रुपये हो गया. साल के लिए कुल आय 21,187.4 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 20,923.4 करोड़ रुपये थी.

नेट प्रॉफिट

इस बीच, FY26 के लिए टैक्स के बाद नेट प्रॉफिट FY25 के 1,278 करोड़ रुपये से घटकर 875 करोड़ रुपये रह गया, जो सालाना आधार पर लगभग 31.5 फीसदी की गिरावट दिखाता है. साल के लिए टैक्स से पहले का प्रॉफिट 1,181.2 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल यह 1,646.4 करोड़ रुपये था.

कंपनी की फाइनेंस लागत FY26 में घटकर 419 करोड़ रुपये रह गई, जो FY25 में 544.9 करोड़ रुपये थी. वहीं, कुल खर्च बढ़कर 20,100 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 19,368.2 करोड़ रुपये था.

फाइनल डिविडेंड की घोषणा की

कंपनी ने अपने वित्तीय नतीजों के साथ-साथ FY26 के लिए प्रति इक्विटी शेयर 0.71 रुपये के फाइनल डिविडेंड की घोषणा की है, जो शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर है.

कंपनी ने अपनी अर्निंग्स फाइलिंग में कहा, वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए, 10 रुपये की फेस वैल्यू वाली पेड-अप इक्विटी शेयर पूंजी पर प्रति इक्विटी शेयर 0.71 रुपये के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की गई है. यह सिफारिश आगामी वार्षिक आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर है. फ़ाइनल डिविडेंड का भुगतान AGM में इसकी घोषणा की तारीख से 30 दिनों के भीतर कर दिया जाएगा.’

शेयर का हाल

मंगलवार को आरवीएनल के शेयर पर निवेशकों की नजर रहेगी, क्योंकि नतीजों के बाद स्टॉक में हलचल देखने को मिल सकती. आरवीएनल के शेयर सोमवार को 0.59 फीसदी की तेजी के साथ 272.70 रुपये पर बंद हुए.

यह भी पढ़ें: Nifty Outlook May 26: निफ्टी ने तोड़ा कंसोलिडेशन रेंज, क्या कल भी बरकरार रहेगी तेजी? जानें- एक्सपर्ट्स का आउटलुक

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.