एक महीने में 81 फीसदी तक चढ़े ये 3 पेनी स्टॉक्स, क्या आपके पोर्टफोलियो में है कोई नाम; देखें डिटेल
पिछले एक महीने में कुछ पेनी ने निवेशकों को जोरदार रिटर्न दिया है. Evexia Lifecare का शेयर 81 फीसदी चढ़ा, जबकि Noida Toll Bridge Company ने 72 फीसदी और Kalyan Capitals ने 35 फीसदी का रिटर्न दिया. मजबूत बिजनेस ग्रोथ, बेहतर वित्तीय प्रदर्शन और सेक्टर से जुडी उम्मीदों की वजह से इन शेयरों में तेजी देखने को मिली.
Penny Stocks: शेयर बाजार में पेनी हमेशा निवेशकों के बीच चर्चा में रहते हैं. कम कीमत होने की वजह से इनमें छोटे निवेश से भी बड़ा रिटर्न मिलने की उम्मीद रहती है. हालांकि इनमें जोखिम भी ज्यादा होता है, लेकिन कई बार यही शेयर कम समय में जोरदार तेजी दिखा देते हैं. पिछले एक महीने में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है. 50 रुपये से कम कीमत वाले तीन पेनी ने निवेशकों को 40 फीसदी से 81 फीसदी तक का रिटर्न दिया है. आइए जानते हैं किन शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली.
Evexia Lifecare
- इस लिस्ट में सबसे ऊपर Evexia Lifecare का नाम है. कंपनी का शेयर 27 अप्रैल 2026 को करीब 0.9 रुपये पर था, जो 25 मई तक बढ़कर 1.6 रुपये तक पहुंच गया.
- यानी एक महीने में करीब 81 फीसदी की तेजी देखने को मिली. कंपनी फार्मा केमिकल ट्रेडिंग सेक्टर में काम करती है.
- हाल के वित्तीय नतीजों में भी कंपनी की इनकम और मुनाफे में सुधार देखने को मिला है, जिसने निवेशकों का ध्यान खींचा है.
Noida Toll Bridge
- दूसरे नंबर पर Noida Toll Bridge Company का शेयर रहा. एक महीने पहले यह करीब 3.8 रुपये पर कारोबार कर रहा था और अब यह 6.7 रुपये तक पहुंच गया है.
- यानी निवेशकों को करीब 72 फीसदी का रिटर्न मिला. कंपनी DND Flyway के ऑपरेशन और रखरखाव से जुड़ी है.
- वित्त वर्ष 2026 में कंपनी की इनकम में मजबूत बढ़ोतरी और घाटे से मुनाफे में वापसी ने शेयर में तेजी को सपोर्ट किया.
यह भी पढ़ें- Nifty Outlook May 26: निफ्टी ने तोड़ा कंसोलिडेशन रेंज, क्या कल भी बरकरार रहेगी तेजी? जानें- एक्सपर्ट्स का आउटलुक
Kalyan Capitals
- Kalyan Capitals ने भी पिछले एक महीने में अच्छा प्रदर्शन किया है. इसका शेयर 6.8 रुपये से बढ़कर 9.5 रुपये तक पहुंच गया.
- यानी करीब 35 फीसदी का रिटर्न मिला. कंपनी एक NBFC है और SME Loan, Gold Loan और Retail Loan जैसे सेगमेंट में काम करती है.
- बेहतर कमाई और लोन बिजनेस में ग्रोथ की उम्मीदों के चलते इसमें तेजी देखने को मिली.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
RVNL का मुनाफा 59% गिरकर ₹187 करोड़ पर आया, मंगलवार को शेयरों में नजर आ सकती है हलचल; निवेशक रखें नजर
Nifty Outlook May 26: निफ्टी ने तोड़ा कंसोलिडेशन रेंज, क्या कल भी बरकरार रहेगी तेजी? जानें- एक्सपर्ट्स का आउटलुक
कम कर्ज, मजबूत Cash Flow और तेजी से बढ़ता कारोबार, ये Fertilizer Stocks बने मार्केट के नए पसंदीदा
