‘डेथ ऑफ द US डॉलर’… Robert Kiyosaki की चेतावनी से बढ़ी दुनिया की टेंशन! Gold-Bitcoin को बताया भविष्य
मशहूर किताब Rich Dad Poor Dad के लेखक Robert Kiyosaki ने दावा किया है कि अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने का खतरा तेजी से बढ़ रहा है. उन्होंने इसकी सबसे बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव और तेल कारोबार में हो रहे बदलावों को बताया है. कियोसाकी ने कहा कि अब ईरान ने अपने तेल के बदले अमेरिकी डॉलर की जगह चीनी युआन में भुगतान लेना शुरू कर दिया है.
Robert Kiyosaki on Dollar: दुनिया की अर्थव्यवस्था में अमेरिकी डॉलर की ताकत को लेकर एक बार फिर बड़ी बहस शुरू हो गई है. मशहूर किताब Rich Dad Poor Dad के लेखक Robert Kiyosaki ने दावा किया है कि अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने का खतरा तेजी से बढ़ रहा है. उन्होंने इसकी सबसे बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव और तेल कारोबार में हो रहे बदलावों को बताया है.
कियोसाकी ने कहा कि अब ईरान ने अपने तेल के बदले अमेरिकी डॉलर की जगह चीनी युआन में भुगतान लेना शुरू कर दिया है. उनके मुताबिक यह सिर्फ एक छोटा बदलाव नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की आर्थिक व्यवस्था के लिए बड़ा संकेत है. उन्होंने लोगों से कहा कि वे अपनी फाइनेंशियल एजुकेशन पर ध्यान दें और आने वाले समय के लिए खुद को तैयार करें.
‘Petrodollar’ सिस्टम पर बढ़ा खतरा
कियोसाकी ने अरबपति निवेशक Ray Dalio के पॉडकास्ट का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया अब ऐसे मोड़ पर पहुंच रही है जहां अमेरिकी डॉलर की पकड़ कमजोर पड़ सकती है. रे डेलियो ने अपने पॉडकास्ट में कहा कि कई सालों से दुनिया का ज्यादातर तेल कारोबार अमेरिकी डॉलर में होता था. इसी वजह से डॉलर की मांग हमेशा बनी रहती थी और उसकी ताकत कायम रहती थी.
लेकिन अब अगर देश तेल खरीदने और बेचने के लिए दूसरी करेंसी का इस्तेमाल करने लगेंगे, तो डॉलर की मांग घट सकती है. इसका असर अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है. डेलियो के मुताबिक इससे अमेरिका पर कर्ज का दबाव बढ़ेगा, ब्याज दरें ऊपर जा सकती हैं और ज्यादा पैसा छापने की जरूरत पड़ सकती है.
अमेरिका के लिए क्यों बढ़ सकती है मुश्किल
रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के 30 साल वाले ट्रेजरी बॉन्ड की यील्ड हाल ही में 5 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गई, जो लंबे समय बाद बड़ा स्तर माना जा रहा है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर डॉलर की ताकत कमजोर हुई तो अमेरिका के लिए कर्ज संभालना और मुश्किल हो सकता है.
कियोसाकी ने कहा कि यह सिर्फ अमेरिका की समस्या नहीं होगी, बल्कि पूरी दुनिया की फाइनेंशियल मार्केट्स पर इसका असर पड़ सकता है. उन्होंने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले समय में आर्थिक अस्थिरता और बढ़ सकती है.
Gold, Silver और Bitcoin पर भरोसा
Robert Kiyosaki लंबे समय से अमेरिकी डॉलर को “फेक मनी” बताते रहे हैं. वह हमेशा लोगों को सोना खरीदने की सलाह देते रहे हैं. कियोसाकी गोल्ड को “God’s Money” और Bitcoin को “People’s Money” कहते हैं.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
कम कर्ज, मजबूत Cash Flow और तेजी से बढ़ता कारोबार, ये Fertilizer Stocks बने मार्केट के नए पसंदीदा
अब सिर्फ HAL नहीं, प्राइवेट कंपनियां भी… राजनाथ सिंह के एक बयान से उड़े डिफेंस स्टॉक्स; 15% तक चढ़े शेयर
Suzlon Energy Q4 2026: कंसोलिडेटेड मुनाफे में 6 फीसदी की गिरावट, रेवेन्यू में उछाल; देखें आंकड़े
