HomeBusinessFrom Kgf To Ramayana How Yash Became The King Of The Box Office
KGF से ‘रामायण’ तक Yash बने ऐसे बॉक्स ऑफिस के किंग
Yash ने अपने दमदार अभिनय और सही फिल्मों के चयन से खुद को सुपरस्टार से आगे बढ़ाकर बॉक्स ऑफिस का किंग बना लिया है. अब ‘रामायण’ में रावण के किरदार के साथ वह एक नए अवतार में नजर आने वाले हैं, जिससे फैंस की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं.
दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में हैं. रणबीर कपूर की इस मेगा फिल्म में वह रावण के दमदार किरदार में नजर आएंगे. फिल्म का टीजर भले ही उनका चेहरा न दिखाए, लेकिन उनकी मौजूदगी ने पहले ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है.
1 / 5
यश लंबे समय से फिल्मों में एक्टिव हैं, लेकिन उन्हें असली पहचान दो फिल्मों से मिली. इन फिल्मों ने उन्हें न सिर्फ स्टार बनाया, बल्कि बॉक्स ऑफिस का किंग भी बना दिया. साल 2018 में रिलीज हुई ‘KGF: Chapter 1’ ने इंडस्ट्री को चौंका दिया। Prashanth Neel के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट करीब 80 करोड़ रुपये था, जबकि इसने लगभग 250 करोड़ रुपये की कमाई की.
2 / 5
2022 में आई ‘KGF: Chapter 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ दिए. करीब 100 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 1250 करोड़ रुपये का जबरदस्त कलेक्शन किया और देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई.
3 / 5
यश ने 2007 में ‘Jambada Hudugi’ से अपने करियर की शुरुआत की. 2008 की फिल्म ‘Moggina Manasu’ से उन्हें पहचान मिली. इसके बाद उन्होंने ‘Googly’, ‘Raja Huli’, ‘Gajakesari’, ‘Mr. and Mrs. Ramachari’, ‘Masterpiece’ और ‘Santhu Straight Forward’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया.
4 / 5
यश का आने वाला समय काफी धमाकेदार रहने वाला है. वह ‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-ups’, ‘Ramayan: Part 1’, ‘Ramayan: Part 2’ और ‘KGF: Chapter 3’ जैसी बड़ी फिल्मों में नजर आएंगे. इनमें से कई फिल्में 2026 और 2027 के बीच रिलीज होंगी.