‘होर्मुज खोलो’ ट्रंप ने फिर दी ईरान को चेतावनी, कहा- स्ट्रेट खोल दो वरना नरक जैसी हालत में पहुंच जाओगे
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए होर्मुज स्ट्रेट खोलने को कहा है. उन्होंने पावर प्लांट और ब्रिज पर हमले की धमकी देकर वैश्विक तनाव को और बढ़ा दिया है. जानें ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में क्या कहा.
Trump on Iran and Hormuz: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी धमकी दी है. उन्होंने मंगलवार को ही देश के पावर प्लांट और पुलों को निशाना बनाकर एक साथ हमला करने की खुली चेतावनी दी है. साथ ही ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने की भी मांग की है. ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में, ट्रंप ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट को फिर से न खोलने पर कार्रवाई की धमकी देने के लिए गुस्से वाली भाषा का इस्तेमाल किया. होर्मुज स्ट्रेट, जिससे दुनिया की तेल सप्लाई का एक बड़ा हिस्सा गुजरता है, हाल के हफ्तों में एक फ्लैशपॉइंट बन गया है.
ट्रंप ने क्या लिखा?
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट कर लिखा कि मंगलवार को ईरान में पावर प्लांट डे और ब्रिज डे, दोनों एक साथ मनाए जाएंगे. ऐसा कुछ नहीं होगा!!! उस स्ट्रेट को खोल दो, तुम पागल लोग, वरना तुम नरक जैसी हालत में पहुंच जाओगे- बस देखते रहो!

ईरान कैसे कर रहा रिएक्ट?
मालूम हो कि ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया जब ईरान की ओर से पीछे हटने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं. ट्रंप ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने के लिए 48 घंटे का समय दिया है जो सोमवार को समाप्त हो जाएगा. इसी आधार पर ट्रंप ने अपने पोस्ट में मंगलवार को बड़ा हमला करने की बात कही है. हालांकि, इन धमकियों का ईरान पर कोई असर पड़ता हुआ नहीं दिख रहा है. तेहरान ने रविवार को खाड़ी क्षेत्रों में एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर के कई फैसेलिटीज पर कई हमले दागे जो कुवैत, यूएई और बहरेन में थी.
एयरमैन रेस्क्यू की भी दी जानकारी
इस पोस्ट से ठीक पहले ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ईरान से अमेरिकी एयरमैन के रेस्क्यू की जानकारी भी दी. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के पहाड़ी इलाके के भीतर से एक गंभीर रूप से घायल F-15 क्रू मेंबर को सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया. ट्रंप ने इसे अमेरिकी सेना की बहादुरी और क्षमता का उदाहरण बताते हुए सोमवार दोपहर 1 बजे ओवल ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने का भी ऐलान किया है.
Latest Stories
SCO समिट में PM मोदी ने पाक पर साधा निशाना, आतंकी नेटवर्क को खत्म करने की मांग; डबल स्टैंडर्ड पर चेताया
Anthropic vs Pentagon: AI कंपनी की बड़ी कानूनी जीत, कोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार
US-Iran War: ईरान क्यों जा रहे कतर के प्रधानमंत्री, क्या रुक जाएगा युद्ध?
