29% तक उछाल का अनुमान! इस फार्मा कंपनी पर Emkay की ‘BUY’ रेटिंग, US बिजनेस बना बड़ा ट्रिगर
Emkay Global ने इस फार्मा कंपनी पर कवरेज शुरू करते हुए 800 रुपये का टारगेट दिया है, जो मौजूदा भाव से करीब 30 फीसदी अपसाइड दिखाता है. ब्रोकरेज के मुताबिक US मार्केट, कंट्रोल्ड सब्सटांस और मजबूत मार्जिन ग्रोथ के बड़े ड्राइवर हैं. जानें कैसा है कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन.
Granules India Target Price: फार्मा सेक्टर की कंपनी Granules India को लेकर ब्रोकरेज फर्म Emkay Global ने कवरेज की शुरुआत करते हुए इस स्टॉक पर भरोसा जताया है. ब्रोकरेज ने कंपनी को BUY रेटिंग दी है और मार्च 2027 के लिए 800 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है. ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट 31 मार्च को जारी की जब स्टॉक का भाव 620 रुपये था जिसके मुकाबले यह करीब 29-30 फीसदी तक की संभावित तेजी का संकेत देता है. Emkay का मानना है कि Granules India उन चुनिंदा कंपनियों में शामिल है, जिनका US बिजनेस अभी पूरी तरह से बाजार में वैल्यूएशन नहीं पा रहा, जबकि ग्रोथ की मजबूत संभावनाएं साफ नजर आ रही हैं.
कहां मजबूती दिखा रही कंपनी?
रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी का अमेरिकी बाजार में बिजनेस मॉडल तेजी से विकसित हुआ है और खासतौर पर कंट्रोल सब्सटांस सेगमेंट में इसकी पकड़ मजबूत होती जा रही है. यह सेगमेंट हाई मार्जिन और अपेक्षाकृत स्थिर मांग वाला माना जाता है, जहां Granules ने हाल के वर्षों में तेज ग्रोथ दर्ज की है. FY23 में जहां इस सेगमेंट का योगदान करीब 10 फीसदी था, वहीं FY26 तक इसके लगभग 30 फीसदी तक पहुंचने का अनुमान है. ब्रोकरेज का मानना है कि इस सेगमेंट में मजबूत सप्लाई क्षमता और बढ़ती मार्केट हिस्सेदारी कंपनी के लिए आने वाले समय में लगातार ग्रोथ का आधार बन सकती है.
क्या है सबसे बड़ी खासियत?
Granules India की एक और बड़ी खासियत इसकी मार्जिन स्थिरता रही है. खास बात यह है कि कंपनी ने पिछले कुछ तिमाहियों में अपने प्रमुख Gagillapur प्लांट पर रेगुलेटरी दबाव के बावजूद मार्जिन को संभाले रखा है, जो इंडस्ट्री के लिहाज से एक अलग उदाहरण माना जा रहा है. Emkay के मुताबिक, FY24 से FY26 के बीच कंपनी के ग्रॉस मार्जिन में करीब 950 बेसिस पॉइंट्स का सुधार देखने को मिला है. आगे भी FY28 तक मार्जिन में सुधार जारी रहने की उम्मीद जताई गई है, जो कंपनी के बिजनेस मॉडल में हो रहे बदलाव का असर है.
ट्रांजिशन फेज से गुजर रही कंपनी
दरअसल, Granules India इस समय एक बड़े ट्रांजिशन फेज से गुजर रही है. कंपनी पारंपरिक API और PFI बिजनेस से आगे बढ़कर finished dosage (FDF) पर ज्यादा फोकस कर रही है. इसके साथ ही कंपनी का बिजनेस मॉडल B2B से B2C की ओर शिफ्ट हो रहा है और साधारण जेनेरिक दवाओं से आगे बढ़कर complex generics की दिशा में विस्तार किया जा रहा है. ब्रोकरेज का मानना है कि ये तीनों बदलाव कंपनी के मार्जिन और प्रॉफिटेबिलिटी को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे.
क्या है ट्रिगर पॉइंट
आगे के ट्रिगर्स की बात करें तो Emkay को उम्मीद है कि हाल ही में लॉन्च किए गए प्रोडक्ट्स का स्केल-अप, Gagillapur फैसिलिटी को संभावित क्लियरेंस और Senn (peptide CDMO) बिजनेस में ग्रोथ कंपनी के प्रदर्शन को और मजबूत कर सकते हैं. इसके अलावा, हालिया कैपिटल रेज के चलते कंपनी के पास भविष्य में अधिग्रहण (inorganic growth) के मौके भी खुले हुए हैं. ब्रोकरेज ने FY26 से FY28 के बीच कंपनी के EPS में करीब 20 फीसदी CAGR की ग्रोथ का अनुमान जताया है.
क्या है रिस्क फैक्टर?
हालांकि, इस पूरी ग्रोथ स्टोरी के साथ कुछ जोखिम भी जुड़े हुए हैं. खासतौर पर रेगुलेटरी क्लियरेंस में देरी, प्रोजेक्ट्स के समय पर पूरा न होना और नए बिजनेस सेगमेंट में अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन न कर पाना कंपनी के लिए चुनौती बन सकता है. इसके बावजूद Emkay का मानना है कि Granules India का मौजूदा वैल्यूएशन इसके भविष्य की संभावनाओं को पूरी तरह से नहीं दर्शाता और यही कारण है कि ब्रोकरेज ने इसे स्मॉलकैप स्पेस में एक हाई-कन्विक्शन पिक बताया है.
कैसा है शेयर का प्रदर्शन?
गुरुवार, 2 अप्रैल को कंपनी के शेयर 2.31 फीसदी की गिरावट के साथ 613.60 रुपये पर बंद हुआ. महीने भर के दौरान इसमें 7 फीसदी की तेजी आ चुकी है. वहीं, साल भर के दौरान स्टॉक का भाव लगभग 40 फीसदी तक उछल चुका है. कंपनी का मार्केट कैप 14,900 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. स्टॉक अपने 52वीक हाई (640 रुपये) के काफी करीब ट्रेड कर रहा है.
ये भी पढ़ें- इस रियल एस्टेट स्टॉक पर आया बड़ा अपडेट, लॉन्च किया मेगा टाउनशिप प्रोजेक्ट, शेयरों में दिख सकती हलचल!
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
इस हफ्ते फोकस में रहेंगे ये स्टॉक्स, डिविडेंड और बोनस के चलते बढ़ेगी हलचल; निवेशक रखें नजर
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ से जुड़ी कंपनी में रॉकेट जैसी तेजी! 1 साल में 260% उछला स्टॉक, टीजर के बाद और बढ़ा क्रेज
FMCG स्टॉक पर रखें नजर, 68% रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस के साथ बना हाई ग्रोथ प्लेयर! एक साल में भागे शेयर
