रणबीर कपूर की ‘रामायण’ से जुड़ी कंपनी में रॉकेट जैसी तेजी! 1 साल में 260% उछला स्टॉक, टीजर के बाद और बढ़ा क्रेज
रामायण फिल्म के बज और रणबीर कपूर से जुड़े निवेश की खबरों के बीच Prime Focus के शेयरों में जोरदार तेजी आई है. एक साल में स्टॉक ने 280 फीसदी तक रिटर्न देकर निवेशकों को चौंका दिया है. जानें क्या है बिजनेस और दूसरी अहम जानकारियां.
Prime Focus Share Rally Ramayana: मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टर की कंपनी Prime Focus इन दिनों शेयर बाजार में जबरदस्त चर्चा में है. इसकी बड़ी वजह है रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण, जिसने न सिर्फ दर्शकों बल्कि निवेशकों का भी ध्यान खींचा है. पिछले साल जुलाई में फिल्म का पहला टीजर सामने आने के बाद से इस स्टॉक में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. उस समय जहां शेयर करीब 160 रुपये के आसपास था, वहीं अब यह बढ़कर 330 रुपये के पार पहुंच चुका है.
यानी इस दौरान स्टॉक में 100 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है. दिलचस्प बात यह है कि यह उछाल ऐसे समय में आया है जब ओवरऑल शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव और कमजोरी देखने को मिली है. इसके बावजूद Prime Focus ने अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न देकर चौंका दिया है.
सबसे बड़ा ट्रिगर पाइंट?
इस तेजी के पीछे सबसे बड़ा ट्रिगर फिल्म रामायण को लेकर बना उत्साह माना जा रहा है. 2 अप्रैल को फिल्म का दूसरा टीजर रिलीज होने के बाद स्टॉक में एक बार फिर हलचल तेज हुई. निवेशकों को उम्मीद है कि यह प्रोजेक्ट कंपनी के बिजनेस और ब्रांड वैल्यू को नए स्तर तक ले जा सकता है. खबरों के मुताबिक, फिल्म में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर का नाम भी कंपनी में संभावित निवेशकों में शामिल रहा है. मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने पहले प्रेफरेंशियल इश्यू के जरिए 46 करोड़ से ज्यादा शेयर जारी करने की योजना बनाई थी, जिसमें रणबीर कपूर करीब 12.5 लाख शेयर लेने वाले निवेशकों की सूची में थे. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह निवेश पूरा हुआ है या नहीं, लेकिन इस खबर ने स्टॉक को लेकर सेंटीमेंट को मजबूत जरूर किया है.
कैसा है शेयर का प्रदर्शन?
शेयर के प्रदर्शन पर नजर डालें तो हाल के महीनों में इसमें जबरदस्त तेजी आई है. गुरुवार, 2 अप्रैल को कंपनी के शेयर 1.81 फीसदी की गिरावट के साथ 331.20 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ. स्टॉक ने 347.80 रुपये का 52-वीक हाई भी छुआ है. पिछले 6 महीनों में यह करीब 88 फीसदी तक चढ़ चुका है, जबकि एक साल के भीतर इसमें 288 फीसदी से ज्यादा का मल्टीबैगर रिटर्न देखने को मिला है. कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप करीब 25,712 करोड़ रुपये के आसपास है, जो इसके बढ़ते निवेशक भरोसे को दर्शाता है.
क्या है कंपनी का बिजनेस?
Prime Focus का बिजनेस भी इस तेजी को सपोर्ट करता नजर आता है. कंपनी VFX (विजुअल इफेक्ट्स), एनीमेशन, प्रोडक्शन और पोस्ट-प्रोडक्शन सेवाओं में काम करती है और फिल्म, वेब सीरीज, टीवी और विज्ञापन इंडस्ट्री को हाई-एंड तकनीकी सेवाएं देती है. इसकी सहायक कंपनी DNEG के जरिए कंपनी का बड़ा ग्लोबल ऑपरेशन चलता है. DNEG हॉलीवुड की कई बड़ी और ऑस्कर जीतने वाली फिल्मों जैसे Inception, Interstellar, Tenet, Dune और Blade Runner 2049 पर काम कर चुकी है, जिससे कंपनी की इंटरनेशनल साख मजबूत होती है.
शेयरहोल्डिंग पैटर्न पर एक नजर
शेयरहोल्डिंग पैटर्न भी दिलचस्प बदलाव दिखाता है. दिसंबर तिमाही तक प्रमोटर्स के पास कंपनी में करीब 60.76 फीसदी हिस्सेदारी थी. वहीं, FII और DII की हिस्सेदारी क्रमशः करीब 3.35 फीसदी और 1.14 फीसदी रही. रिटेल निवेशकों की हिस्सेदारी बढ़कर 34.74 फीसदी तक पहुंच गई है, जो बताता है कि आम निवेशकों की दिलचस्पी इस स्टॉक में तेजी से बढ़ी है. हालांकि, पिछले कुछ समय में प्रमोटर्स और विदेशी निवेशकों ने अपनी हिस्सेदारी घटाई है, जबकि रिटेल निवेशकों की भागीदारी तेजी से बढ़ी है.
ये भी पढ़ें- दमदार कमबैक! 3 मिलियन डॉलर के AI निवेश ने बदली शेयर की चाल, क्या अब शुरू होगा नया ट्रेंड?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
AI की दौड़ में डेटा सेंटर का जलवा, ये 3 स्मॉलकैप शेयर बना रहे बड़ा मौका; 5 साल में दिया 242% तक का रिटर्न
1-2 नहीं… 4.5 साल में FIIs को निफ्टी से जीरो रिटर्न, 2026 में अब तक ₹1.6 लाख करोड़ की बिकवाली
PC Jeweller और Kalyan समेत 10% तक उछले ये ज्वेलरी स्टॉक, दमदार Q4 नतीजे सहित इस वजह से मिला बूस्ट
