AI की दौड़ में डेटा सेंटर का जलवा, ये 3 स्मॉलकैप शेयर बना रहे बड़ा मौका; 5 साल में दिया 242% तक का रिटर्न

डेटा सेंटर ही वह जगह हैं जहां AI सिस्टम का पूरा डेटा स्टोर और प्रोसेस होता है. दुनिया भर में इस सेक्टर में भारी निवेश हो रहा है और बड़ी कंपनियां इसमें अरबों डॉलर लगा रही हैं. यही वजह है कि कुछ छोटी कंपनियां यानी स्मॉलकैप स्टॉक्स इस मौके का फायदा उठा रही हैं. भारत दुनिया का करीब 20 प्रतिशत डेटा बनाता है, लेकिन स्टोरेज क्षमता सिर्फ 3 प्रतिशत है.

डेटा सेंटर Image Credit: Canva/ Money9

Data centre stocks: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI अब दुनिया को तेजी से बदल रहा है. जैसे-जैसे AI का इस्तेमाल बढ़ रहा है, वैसे-वैसे डेटा सेंटर की जरूरत भी बढ़ती जा रही है. डेटा सेंटर ही वह जगह हैं जहां AI सिस्टम का पूरा डेटा स्टोर और प्रोसेस होता है. दुनिया भर में इस सेक्टर में भारी निवेश हो रहा है और बड़ी कंपनियां इसमें अरबों डॉलर लगा रही हैं.

भारत में भी यह सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन अभी भी यहां काफी बड़ा मौका मौजूद है. यही वजह है कि कुछ छोटी कंपनियां यानी स्मॉलकैप स्टॉक्स इस मौके का फायदा उठा रही हैं. इन कंपनियों में तेजी से ग्रोथ देखने को मिल रही है और निवेशकों का ध्यान भी इन पर बढ़ रहा है. ऐसे में ये स्टॉक्स आने वाले समय में बड़ा मौका बन सकते हैं.

डेटा सेंटर की बढ़ती मांग

AI के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटर की मांग लगातार बढ़ रही है. भारत दुनिया का करीब 20 प्रतिशत डेटा बनाता है, लेकिन स्टोरेज क्षमता सिर्फ 3 प्रतिशत है. यही अंतर आने वाले समय में बड़ा बिजनेस मौका बन सकता है.

Black Box (AGC Networks)

Black Box एक ग्लोबल आईटी और कम्युनिकेशन सॉल्यूशंस कंपनी है. यह नेटवर्किंग, डेटा और क्लाउड सेवाएं देती है. कंपनी के 8,000 से ज्यादा ग्राहक हैं और कई देशों में इसका कारोबार फैला है. पिछले 3 साल में कंपनी की कमाई और मुनाफा तेजी से बढ़ा है. कंपनी का ऑर्डर बुक भी मजबूत है और आगे ग्रोथ की उम्मीद बनी हुई है.

Netweb Technologies

Netweb Technologies हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग और AI से जुड़ी सर्विसेज देती है. यह भारत के सुपरकंप्यूटर प्रोजेक्ट्स में भी शामिल रही है. कंपनी की ग्रोथ काफी तेज रही है. पिछले 3 साल में बिक्री 67 प्रतिशत और मुनाफा 72 प्रतिशत बढ़ा है. Nvidia के साथ साझेदारी से कंपनी को आगे और फायदा मिल सकता है.

Blue Star

Blue Star एयर कंडीशनिंग और कूलिंग सिस्टम बनाती है. डेटा सेंटर के लिए कूलिंग बहुत जरूरी होती है, इसलिए यह कंपनी इस सेक्टर से जुड़ी हुई है. कंपनी की बिक्री और मुनाफा भी तेजी से बढ़ रहा है. डेटा सेंटर के लिए नए कूलिंग सॉल्यूशंस पर काम किया जा रहा है. ये तीनों कंपनियां डेटा सेंटर और AI सेक्टर से जुड़ी हैं. इनकी ग्रोथ मजबूत दिख रही है और आने वाले समय में मांग और बढ़ सकती है.

डेटा सोर्स: Groww, EM

यह भी पढ़ें: इन 3 शेयरों पर लट्टू हुए FIIs, 25% से सीधे 46% तक बढ़ाई हिस्‍सेदारी, क्‍या आने वाली है बड़ी तेजी

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.