इन 3 शेयरों पर लट्टू हुए FIIs, 25% से सीधे 46% तक बढ़ाई हिस्सेदारी, क्या आने वाली है बड़ी तेजी
विदेशी निवेशकों ने Q4FY26 में Sammaan Capital समेत 3 कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है, जो मजबूत भरोसे को दर्शाता है. विशेषज्ञों के अनुसार FII की बढ़ती दिलचस्पी इन शेयरों में आने वाले समय में तेजी का संकेत दे सकती है.
FIIs Increased Stake: भारतीय शेयर बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs की गतिविधियां हमेशा आम निवेशकों के लिए बड़ा संकेत मानी जाती हैं. जब FIIs किसी कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाते हैं, तो इसे उस कंपनी के भविष्य, मैनेजमेंट और ग्रोथ संभावनाओं पर उनके मजबूत भरोसे के रूप में देखा जाता है. Q4FY26 में ऐसे ही कुछ चुनिंदा शेयरों में FIIs ने अपनी हिस्सेदारी में बड़ा इजाफा किया है, जिससे बाजार में इन कंपनियों को लेकर सकारात्मक माहौल बन रहा है.
Sammaan Capital
Sammaan Capital होम लोन और प्रॉपर्टी के बदले लोन देने वाली कंपनी है, जो कॉर्पोरेट मॉर्गेज और कंस्ट्रक्शन फाइनेंस में भी एक्टिव है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 17,027 करोड़ रुपये है और इसका शेयर 6 अप्रैल को 147.40 रुपये पर बंद हुआ था, जो पिछले दिन के मुकाबले 0.34 प्रतिशत ऊपर रहा. खास बात यह है कि पिछले 3 साल में इसने Nifty 50 से बेहतर प्रदर्शन करते हुए 62 प्रतिशत रिटर्न दिया है.
कितनी बढ़ाई हिस्सेदारी?
टेंडलाइन के मुताबिक Q4FY26 में FIIs ने अपनी हिस्सेदारी कंपनी में 24.94 प्रतिशत से बढ़ाकर सीधे 46.21 प्रतिशत कर दी, यानी 21.27 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़ोतरी, जो इस स्टॉक में मजबूत भरोसे को दर्शाती है. इससे शेयर में आने वाले दिनों में तेजी की उम्मीद की जा रही है.
Ceinsys Tech
Ceinsys Tech एंटरप्राइज जियोस्पेशियल और इंजीनियरिंग सर्विसेज में काम करती है और AI आधारित डिजिटल ट्विन सॉल्यूशंस के लिए जानी जाती है. कंपनी का मार्केट कैप 2,052 करोड़ रुपये है और इसका शेयर सोमवार को 991.55 रुपये पर बंद हुआ था. जिसमें बढ़त दर्ज की गई. इसके शेयर एक महीने में करीब 13 फीसदी चढ़ चुके हैं.
कितनी बढ़ाई हिस्सेदारी?
FIIs ने Q3FY26 में अपनी हिस्सेदारी 4.33 प्रतिशत से बढ़ाकर Q4FY26 में 10.06 प्रतिशत कर दी है. यानी 5.73 प्रतिशत की वृद्धि. यह इशारा करता है कि टेक और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े इस सेक्टर में विदेशी निवेशकों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ रही है.
PC Jeweller
PC Jeweller गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी के कारोबार में एक जाना-पहचाना नाम है. कंपनी का मार्केट कैप 6,896 करोड़ रुपये है और इसका शेयर 8.46 रुपये पर बंद हुआ, जो 3 प्रतिशत की बढ़त दर्शाता है. पिछले 3 साल में इसने 199 प्रतिशत का शानदार रिटर्न दिया है.
कितनी बढ़ाई हिस्सेदारी?
विदेशी निवेशकों ने इस ज्वेलरी कंपनी पर भी अपना भरोसा दिखाया है. FIIs ने इसमें अपनी हिस्सेदारी 6.31 प्रतिशत से बढ़ाकर 9.61 प्रतिशत कर दी, यानी 3.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
PC Jeweller में फिर लौटी चमक, 32% की तगड़ी ग्रोथ, कर्ज भी घटा, क्या शेयर में आएगी तेजी; रखें नजर
Stocks to Watch Today: आज किन शेयरों में आएगा तूफान, इन कंपनियों पर रखें सबसे ज्यादा नजर
5 साल में 161275 फीसदी रिटर्न, अब 43 करोड़ के ऑर्डर के बाद 3% चढ़ा शेयर; इस केबल कंपनी पर रखें नजर
